Micah · chapter 5 · verse 12
Micah 5:12 in Hindi
और मैं तेरे तन्त्रा- मन्त्रा नाश करूंगा, और तुझ में टोन्हे आगे को न रहेंगे।
Aur maim tere tantraa- mantraa naash karoongaa, aur tujh mem tonhe aage ko na rahenge.
Micah 5:12 in English
- King James Version (KJV)
- And I will cut off witchcrafts out of thine hand; and thou shalt have no [more] soothsayers:
- World English Bible (WEB)
- I will destroy witchcraft from your hand. You shall have no soothsayers.
- American Standard Version (ASV)
- And I will cut off witchcrafts out of thy hand; and thou shalt have no [more] soothsayers:
- Bible in Basic English (BBE)
- I will put an end to your use of secret arts, and you will have no more readers of signs:
- Darby Translation (DBY)
- And I will cut off sorceries out of thy hand; and thou shalt have no soothsayers.
- Webster's Bible (WBS)
- And I will cut off witchcrafts out of thy hand; and thou shalt have no [more] sooth-sayers:
- Young's Literal Translation (YLT)
- And have cut off sorcerers out of thy hand, And observers of clouds thou hast none.
Read in context
- 10यहोवा की यही वाणी है, उस समय मैं तेरे घोड़ों को तेरे बीच में से नाश करूंगा; और तेरे रथों का विनाश करूंगा।
- 11ओर मैं तेरे देश के नगरों को भी नाश करूंगा, और तेरे किलों को ढा दूंगा।
- 12और मैं तेरे तन्त्रा- मन्त्रा नाश करूंगा, और तुझ में टोन्हे आगे को न रहेंगे।
- 13ओर मैं तेरी खुदी हुई मूरतें, और तेरी लाठें, तेरे बीच में से नाश करूंगा; और तू आगे को अपने हाथ की बनाई हुई वस्तुओं को दण्डवत् न करेगा।
- 14और मैं तेरी अशेरा नाम मूरतों को तेरी भूमि में से उखाड़ डालूंगा, और तेरे नगरों का विनाश करूंगा।
Cross references
- Deuteronomy 18:10–12 व्यवस्थाविवरण 18:10–12तुझ में कोई ऐसा न हो जो अपने बेटे वा बेटी को आग में होम करके चढ़ानेवाला, वा भावी कहनेवाला, वा शुभ अशुभ मुहूर्तों का माननेवाला, वा टोन्हा, वा तान्त्रिक, वा बाजीगर, वा ओझों से पूछनेवाला, वा भूत साधनेवाला, वा भूतों का जगानेवाला हो। क्योंकि जितने ऐसे ऐसे काम करते हैं वे सब यहोवा के सम्मुख घृणित हैं; और इन्हीं घृणित कामों के कारण तेरा परमेश्वर यहोवा उनको तेरे साम्हने से निकालने पर है।
- Revelation 22:15 प्रकाशितवाक्य 22:15पर कुत्तेे, और टोन्हें, और व्यभिचारी, और हत्यारे और मूर्तिपूजक, और हर एक झूठ का चाहनेवाला, और गढ़नेवाला बाहर रहेगा।।
- Isaiah 8:19–20 यशायाह 8:19–20जब लोग तुम से कहें कि ओझाओं और टोन्हों के पास जाकर पूछो जो गुनगुनाते और फुसफुसाते हैं, तब तुम यह कहना कि क्या प्रजा को अपने परमेश्वर ही के पास जाकर न पूछना चाहिये? क्या जीवतों के लिये मुर्दों से पूछना चाहिये? व्यवस्था और चितौनी ही की चर्चा किया करो! यदि वे लोग इस वचनों के अनुसार न बोलें तो निश्चय उनके लिये पौ न फटेगी
- Isaiah 2:20 यशायाह 2:20उस दिन लोग अपनी चान्दी- सोने की मूरतों को जिन्हें उन्हों ने दण्डवत् करने के लिये बनाया था, छछून्दरों और चमगीदड़ों के आगे फेंकेंगे,
- Zechariah 13:2–4 जकर्याह 13:2–4और सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, कि उस समय मैं इस देश मे से मूर्तो के नाम मिटा डालूंगा, और वे फिर स्मरण में न रहेंगी; और मैं भविष्यद्वक्ताओं और अशुद्ध आत्मा को इस देश में से निकाल दूंगा। और यदि कोई फिर भविष्यद्वााणी करे, तो उसके माता- पिता, जिन से वह उत्पन्न हुआ, उस से कहेंगे, तू जीवित न बचेगा, क्योंकि तू ने यहोवा के नाम से झूठ कहा है; सो जब वह भविष्यद्वाणी करे, तब उसके माता- पिता जिन से वह उत्पन्न हुआ उसको बेध डालेंगे। उस समय हर एक भविष्यद्वक्ता भविष्यवाणी करते हुए अपने अपने दर्शन से लज्जित होंगे, और धोखा देने के लिये कम्बल का वस्त्रा न पहिनेंगे,
- Isaiah 2:6–8 यशायाह 2:6–8तू ने अपनी प्रजा याकूब के घराने को त्याग दिया है, क्योंकि वे पूर्वियों के व्यवहार पर तन मन से चलते और पलिश्तियों की नाई टोना करते हैं, और परदेशियों के साथ हाथ मिलाते हैं। उनका देश चान्दी और सोने से भरपूर है, और उनके रथ अनगिनित हैं। उनका देश मूरतों से भरा है; वे अपने हाथों की बनाई हुई वस्तुओं को जिन्हें उनहों ने अपनी उंगलियों से संवारा है, दण्डवत् करते हैं।
- Isaiah 2:18 यशायाह 2:18और मूरतें सब की सब नष्ट हो जाएंगी।
- Revelation 19:20 प्रकाशितवाक्य 19:20और वह पशु और उसके साथ वह झूठा भविष्यद्वक्ता पकड़ा गया, जिस ने उसके साम्हने ऐसे चिन्ह दिखाए थे, जिन के द्वारा उस ने उन को भरमाया, जिन्हो ने उस पशु की छाप ली थी, और जो उस की मूरत की पूजा करते थे, ये दोनों जीते जी उस आग की झील में जो गन्धक से जलती है, डाले गए।
- Isaiah 27:9 यशायाह 27:9इस से याकूब के अधर्म का प्रायश्चित किया जाएगा और उसके पाप के दूर होने का प्रतिफल यह होगा कि वे वेदी के सब पत्थरों को चूना बनाने के पत्थरों के समान चकनाचूर करेंगे, और अशेरा और सूर्य की प्रतिमाएं फिर खड़ी न रहेंगी।