Micah · chapter 7 · verse 13
Micah 7:13 in Hindi
तौभी यह देश अपने रहनेवालों के कामों के कारण उजाड़ ही रहेगा।।
Taubhee yah desh apane rahanevaalom ke kaamom ke kaaran ujaad hee rahegaa..
Micah 7:13 in English
- King James Version (KJV)
- Notwithstanding the land shall be desolate because of them that dwell therein, for the fruit of their doings.
- World English Bible (WEB)
- Yet the land will be desolate because of those who dwell therein, for the fruit of their doings.
- American Standard Version (ASV)
- Yet shall the land be desolate because of them that dwell therein, for the fruit of their doings.
- Bible in Basic English (BBE)
- But the land will become a waste because of its people, as the fruit of their works.
- Darby Translation (DBY)
- But the land shall be desolate because of them that dwell therein, for the fruit of their doings.
- Webster's Bible (WBS)
- Notwithstanding the land shall be desolate because of them that dwell in it, for the fruit of their doings.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And the land hath been for a desolation, Because of its inhabitants, Because of the fruit of their doings.
Read in context
- 11तेरे बाड़ों के बान्धने के दिन उसकी सीमा बढ़ाई जाएगी।
- 12उस दिन अश्शूर से, और मि और महानद के बीच के, और समुद्र- समुद्र और पहाड़- पहाड़ के बीच में देशों से लोग तेरे पास आंएगे।
- 13तौभी यह देश अपने रहनेवालों के कामों के कारण उजाड़ ही रहेगा।।
- 14तू लाठी लिये हुए अपनी प्रजा की चरवाही कर, अर्थात् अपने निज भाग की भेड़- बकरियों की, जो कर्म्मेल के वन में अलग बैठती है; वे पूर्वकाल की नाईं बाशान और गिलाद में चरा करें।।
- 15जैसे कि मि देश से तेरे निकल आने के दिनों में, वैसी ही अब मैं उसको अद्भुत काम दिखाऊंगा।
Cross references
- Isaiah 3:10–11 यशायाह 3:10–11धर्मियों से कहो कि उनका भला होगा, क्योंकि उसके कामों का फल उसको मिलेगा। मेरी प्रजा पर बच्चे अंधेर करते और स्त्रियां उन पर प्रभुता करती हैं। हे मेरी प्रजा, तेरे अगुवे तुझे भटकाते हैं, और तेरे चलने का मार्ग भुता देते हैं।।
- Jeremiah 25:11 यिर्मयाह 25:11सारी जातियों का यह देश उजाड़ ही उजाड़ होगा, और ये सब जातियां सत्तर वर्ष तक बाबुल के राजा के आधीन रहेंगी।
- Micah 6:13 मीका 6:13इस कारण मैं तुझे मारते मारते बहुत ही घायल करता हूं, और तेरे पापों के कारण तुझ को उजाड़ डालता हूं।
- Jeremiah 17:10 यिर्मयाह 17:10मैं यहोवा मन की खोजता और हृदय को जांचता हूँ ताकि प्रत्येक जन को उसकी चाल- चलन के अनुसार अर्थात् उसके कामों का फल दूं।
- Proverbs 31:31 नीतिवचन 31:31उसके हाथों के परिश्रम का फल उसे दो, और उसके कार्यों से सभा में उसकी प्रशंसा होगी।।
- Jeremiah 21:14 यिर्मयाह 21:14और यहोवा की वाणी है कि मैं तुम्हें दण्ड देकर तुम्हारे कामों का फल तुम्हें भुगताऊंगा। मैं उसके वन में आग लगाऊंगा, और उसके चारों ओर सब कुछ भस्म हो जाएगा।
- Jeremiah 32:19 यिर्मयाह 32:19तू बड़ी युक्ति करने वाला और सामर्थ के काम करने वाला है; तेरी दृष्टि मनुष्यों के सारे चालचलन पर लगी रहती है, और तू हर एक को उसके चालचलन और कर्म का फल भुगताता है।
- Galatians 6:7–8 गलातियों 6:7–8धोखा न खाओ, परमेश्वर ठट्ठों में नहीं उड़ाया जाता, क्योंकि मनुष्य जो कुछ बोता है, वही काटेगा। क्योंकि जो अपने शरीर के लिये बोता है, वह शरीर के द्वारा विनाश की कटनी काटेगा; और जो आत्मा के लिये बोता है, वह आत्मा के द्वारा अनन्त जीवन की कटनी काटेगा।
- Proverbs 1:31 नीतिवचन 1:31इसलिये वे अपनी करनी का फल आप भोगेंगे, और अपनी युक्तियों के फल से अघा जाएंगे।
- Job 4:8 अय्यूब 4:8मेरे देखने में तो जो पाप को जोतते और दु:ख बोते हैं, वही उसको काटते हैं।
- Luke 21:20–24 लूका 21:20–24जब तुम यरूशलेम को सेनाओं से घिरा हुआ देखो, तो जान लेना कि उसका उजड़ जाना निकट है। तब जो यहूदिया में हों वह पहाड़ों पर भाग जाएं, और जो यरूशलेम के भीतर हों वे बाहर निकल जाएं; और जो गावों में हो वे उस में न जांए। क्योंकि यह पलटा लेने के ऐसे दिन होंगे, जिन में लिखी हुई सब बातें पूरी हो जाएंगी। उन दिनों में जो गर्भवती और दूध पिलाती होंगी, उन के लिये हाय, हाय, क्योंकि देश में बड़ा क्लेश और इन लोगों पर बड़ी आपत्ति होगी। वे तलवार के कौर हो जाएंगे, और सब देशों के लोगों में बन्धुए होकर पहुंचाए जाएंगे, और जब तक अन्य जातियों का समय पूरा न हो, तब तक यरूशलेम अन्य जातियों से रौंदा जाएगा।
- Micah 3:12 मीका 3:12इसलिये तुम्हारे कारण सिरयोन जोतकर खेत बनाया जाएगा, और यरूशलेम डींह ही डींह हो जाएगा, और जिस पर्वत पर भवन बना है, वह वन के ऊंचे स्थान सा हो जाएगा।।