Numbers · chapter 22 · verse 19
Numbers 22:19 in Hindi
इसलिये अब तुम लोग आज रात को यहीं टिके रहो, ताकि मैं जान लूं, कि यहोवा मुझ से और क्या कहता है।
Isaliye ab tum log aaj raat ko yaheem tike raho, taaki maim jaan loom, ki yahovaa mujh se aur kyaa kahataa hai.
Numbers 22:19 in English
- King James Version (KJV)
- Now therefore, I pray you, tarry ye also here this night, that I may know what the LORD will say unto me more.
- World English Bible (WEB)
- Now therefore please stay here tonight as well, that I may know what else the LORD will speak to me.”
- American Standard Version (ASV)
- Now therefore, I pray you, tarry ye also here this night, that I may know what Jehovah will speak unto me more.
- Bible in Basic English (BBE)
- So take your rest here this night, till I have knowledge what more the Lord has to say to me.
- Darby Translation (DBY)
- And now, I pray you, abide ye also here this night, and I shall know what Jehovah will say to me further.
- Webster's Bible (WBS)
- Now therefore, I pray you, tarry ye also here this night, that I may know what the LORD will say to me more.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and, now, abide, I pray you, in this [place], you also, to-night; and I know what Jehovah is adding to speak with me.'
Read in context
- 17क्योंकि मैं निश्चय तेरी बड़ी प्रतिष्ठा करूंगा, और जो कुछ तू मुझ से कहे वही मैं करूंगा; इसलिये आ, और उन लोगों को मेरे निमित्त शाप दे।
- 18बिलाम ने बालाक के कर्मचारियों को उत्तर दिया, कि चाहे बालाक अपने घर को सोने चांदी से भरकर मुझे दे दे, तौभी मैं अपने परमेश्वर यहोवा की आज्ञा को पलट नहीं सकता, कि उसे घटाकर वा बढ़ाकर मानूं।
- 19इसलिये अब तुम लोग आज रात को यहीं टिके रहो, ताकि मैं जान लूं, कि यहोवा मुझ से और क्या कहता है।
- 20और परमेश्वर ने रात को बिलाम के पास आकर कहा, यदि वे पुरूष तुझे बुलाने आए हैं, तो तू उठकर उनके संग जा; परन्तु जो बात मैं तुझ से कहूं उसी के अनुसार करना।
- 21तब बिलाम भोर को उठा, और अपनी गदही पर काठी बान्धकर मोआबी हाकिमों के संग चल पड़ा।
Cross references
- Jude 1:11 यहूदा 1:11उन पर हाय! कि वे कैन की सी चाल चले, और मजदूरी के लिये बिलाम की नाई भ्रष्ट हो गए हैं: और कोरह की नाई विरोध करके नाश हुए हैं।
- 2 Peter 2:3 2 पतरस 2:3और वे लोभ के लिये बातें गढ़कर तुम्हें अपने लाभ का कारण बनाएंगे, और जो दण्ड की आज्ञा उन पर पहिले से हो चुकी है, उसके आने में कुछ भी देर नहीं, और उन का विनाश ऊंघता नहीं।
- 1 Timothy 6:9–10 1 तीमुथियुस 6:9–10पर जो धनी होना चाहते हैं, वे ऐसी परीक्षा, और फंदे और बहुतेरे व्यर्थ और हानिकारक लालसाओं में फंसते हैं, जो मनुष्यों को बिगाड़ देती हैं और विनाश के समुद्र में डूबा देती हैं। क्योंकि रूपये का लोभ सब प्रकार की बुराइयों की जड़ है, जिसे प्राप्त करने का प्रयत्न करते हुए कितनों ने विश्वास से भटककर अपने आप को नाना प्रकार के दुखों से छलनी बना लिया है।।
- 2 Peter 2:15 2 पतरस 2:15वे सीधे मार्ग को छोड़कर भटक गए हैं, और बओर के पुत्रा बिलाम के मार्ग पर हो लिए हैं; जिस ने अधर्म की मजदूरी को प्रिय जाना।
- Numbers 22:7–8 गिनती 22:7–8तब मोआबी और मिद्यानी पुरनिये भावी कहने की दक्षिणा लेकर चले, और बिलाम के पास पहुंचकर बालाक की बातें कह सुनाईं। उस ने उन से कहा, आज रात को यहां टिको, और जो बात यहोवा मुझ से कहेगा, उसी के अनुसार मैं तुम को उत्तर दूंगा; तब मोआब के हाकिम बिलाम के यहां ठहर गए।