Numbers · chapter 24 · verse 2
Numbers 24:2 in Hindi
और बिलाम ने आंखे उठाई, और इस्त्राएलियों को अपने गोत्रा गोत्रा के अनुसार बसे हुए देखा। और परमेश्वर का आत्मा उस पर उतरा।
Aur bilaam ne aankhe uthaaee, aur istraaeliyom ko apane gotraa gotraa ke anusaar base hue dekhaa. Aur parameshvar kaa aatmaa us par utaraa.
Numbers 24:2 in English
- King James Version (KJV)
- And Balaam lifted up his eyes, and he saw Israel abiding [in his tents] according to their tribes; and the spirit of God came upon him.
- World English Bible (WEB)
- Balaam lifted up his eyes, and he saw Israel dwelling according to their tribes; and the Spirit of God came on him.
- American Standard Version (ASV)
- And Balaam lifted up his eyes, and he saw Israel dwelling according to their tribes; and the Spirit of God came upon him.
- Bible in Basic English (BBE)
- And lifting up his eyes, he saw Israel there, with their tents in the order of their tribes: and the spirit of God came on him.
- Darby Translation (DBY)
- And Balaam lifted up his eyes and saw Israel dwelling [in tents] according to his tribes; and the Spirit of God came upon him.
- Webster's Bible (WBS)
- And Balaam lifted up his eyes, and he saw Israel abiding [in his tents] according to their tribes, and the spirit of God came upon him.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and Balaam lifteth up his eyes, and seeth Israel tabernacling, by its tribes, and the Spirit of God is upon him,
Read in context
- 1यह देखकर, कि यहोवा इस्त्राएल को आशीष ही दिलाना चाहता है, बिलाम पहिले की नाई शकुन देखने को न गया, परन्तु अपना मुंह जंगल की ओर कर लिया।
- 2और बिलाम ने आंखे उठाई, और इस्त्राएलियों को अपने गोत्रा गोत्रा के अनुसार बसे हुए देखा। और परमेश्वर का आत्मा उस पर उतरा।
- 3तब उसने अपनी गूढ़ बात आरम्भ की, और कहने लगा, कि बोर के पुत्रा बिलाम की यह वाणी है, जिस पुरूष की आंखें बन्द थीं उसी की यह वाणी है,
- 4ईश्वर के वचनों का सुननेवाला, जो दण्डवत में पड़ा हुआ खुली हुई आंखों से सर्वशक्तिमान का दर्शन पाता है, उसी की यह वाणी है: कि
Cross references
- 1 Samuel 19:20 1 शमूएल 19:20तब शाऊल ने दाऊद के पकड़ लाने के लिये दूत भेजे; और जब शाऊल के दूतों ने नबियों के दल को नबूवत करते हुए, और शमूएल को उनकी प्रधानता करते हुए देखा, तब परमेश्वर का आत्मा उन पर चढ़ा, और वे भी नबूवत करने लगे।
- 2 Chronicles 15:1 2 इतिहास 15:1तब परमेश्वर का आत्मा ओदेद के पुत्रा अजर्याह में समा गया,
- 1 Samuel 19:23 1 शमूएल 19:23तब वह उधर, अर्थात् रामा के नबायोत को चला; और परमेश्वर का आत्मा उस पर भी चढ़ा, और वह रामा के नबायोत को पहुंचने तक नबूवत करता हुआ चला गया।
- 1 Samuel 10:10 1 शमूएल 10:10जब वे उधर उस पहाड़ के पास आए, तब नबियों का एक दल उसको मिला; और परमेश्वर का आत्मा उस पर बल से उतरा, और वह उसके बीच में नबूवत करने लगा।
- Numbers 2:2–34 गिनती 2:2–34इस्त्राएली मिलापवाले तम्बू की चारों ओर और उसके साम्हने अपने अपने झण्डे और अपने अपने पितरों के घराने के निशान के समीप अपने डेरे खड़े करें। और जो अपने पूर्व दिशा की ओर जहां सूर्योदय होता है अपने अपने दलों के अनुसार डेरे खड़े किया करें वे ही यहूदा की छावनीवाले झण्उे के लोग होंगे, और उनका प्रधान अम्मीनादाब का पुत्रा नहशोन होगा, और उनके दल के गिने हुए पुरूष चौहत्तर हजार छ: सौ हैं। उनके समीप जो डेरे खड़े किया करें वे इस्साकार के गोत्रा के हों, और उनका प्रधान सूआर का पुत्रा नतनेल होगा, और उनके दल के गिने हुए पुरूष चौवन हजार चार सौ हैं। इनके पास जबूलून के गोत्रावाले रहेंगे, और उनका प्रधान हेलोन का पुत्रा एलीआब होगा, और उनके दल के गिने हुए पुरूष सत्तावन हजार चार सौ हैं। इस रीति से यहूदा की छावनी में जितने अपने अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर एक लाख छियासी हजार चार सौ हैं। पहिले ये ही कूच किया करें।। दक्खिन अलंग पर रूबेन की छावनी के झण्डे के लोग अपने अपने दलों के अनुसार रहें, और उनका प्रधान शदेऊर का पुत्रा एलीसूर होगा, और उनके दल के गिने हुए पुरूष साढ़े छियालीस हजार हैं। उनके पास जो डेरे खड़े किया करें वे शिमोन के गोत्रा के होंगे, और उनका प्रधान सूरीश ै का पुत्रा शलूमीएल होगा, और उनके दल के गिने हुए पुरूष उनसठ हजार तीन सौ हैं। फिर गाद के गोत्रा के रहें, और उनका प्रधान रूएल का पुत्रा एल्यासाप होगा, और उनके दल के गिने हुए पुरूष पैंतालीस हजार साढ़े छ: सौ हैं। रूबेन की छावनी में जितने अपने अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर डेढ़ लाख एक हजार साढ़े चार सौ हैं। दूसरा कूच इनका हो। उनके पीछे और सब छावनियों के बीचोंबीच लेवियों की छावनी समेत मिलापवाले तम्बू का कूच हुआ करे; जिस क्रम से वे डेरे खड़े करें उसी क्रम से वे अपने अपने स्थान पर अपने अपने झण्डे के पास पास चलें।। पच्छिम अलंग पर एप्रैम की छावनी के झण्डे के लोग अपने अपने दलों के अनुसार रहें, और उनका प्रधान अम्मीहूद का पुत्रा एलीशामा होगा, और उनके दल के गिने हुए पुरूष साढ़े चालीस हजार हैं। उनके समीप मनश्शे के गोत्रा के रहें, और उनका प्रधान पदासूर का पुत्रा गम्लीएल होगा, और उनके दल के गिने हुए पुरूष बत्तीस हजार दो सौ हैं। फिर बिन्यामीन के गोत्रा में रहें, और उनका प्रधान गिदोनी का पुत्रा अबीदान होगा, और उनके दल के गिने हुए पुरूष पैंतीस हजार चार सौ हैं। एप्रैम की छावनी में जितने अपने अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर एक लाख आठ हजार एक सौ पुरूष हैं। तीसरा कूच इनका हो। उत्तर अलंग पर दान की छावनी के झण्डे के लोग अपने अपने दलों के अनुसार रहें, और उनका प्रधान अम्मीश ै का पुत्रा अहीऐजेर होगा, और उनके दल के गिने हुए पुरूष बासठ हजार सात सौ हैं। और उनके पास जो डेरे खड़े करें वे आशेर के गोत्रा के रहें, और उनका प्रधान ओक्रान का पुत्रा पगीएल होगा, और उनके दल के गिने हुए पुरूष साढ़े इकतालीस हजार हैं। फिर नप्ताली के गोत्रा के रहें, और उनका प्रधान एनान का पुत्रा अहीरा होगा, और उनके दल के गिने हुए पुरूष तिरपन हजार चार सौ हैं। और दान की छावनी में जितने गिने गए वे सब मिलकर डेढ़ लाख सात हजार छ: सौ हैं। ये अपने अपने झण्डे के पास पास होकर सब से पीछे कूच करें। इस्त्राएलियों में से जो अपने अपने पितरों के घराने के अनुसार गिने गए वे ये ही हैं; और सब छावनियों के जितने पुरूष अपने अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर छ: लाख तीन हजार साढ़े पांच सौ थे। परन्तु यहोवा ने मूसा को जो आज्ञा दी भी उसके अनुसार लेवीय तो इस्त्राएलियों में गिने नहीं गए। और जो जो आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी इस्त्राएली उन आज्ञाओं के अनुसार अपने अपने कुल और अपने अपने पितरों के घरानों के अनुसार, अपने अपने झण्डे के पास डेरे खड़े करते और कूच भी करते थे।।
- Numbers 11:25–29 गिनती 11:25–29तब यहोवा बादल में होकर उतरा और उस ने मूसा से बातें की, और जो आत्मा उस में थी उस में से लेकर उन सत्तर पुरनियों में समवा दिया; और जब वह आत्मा उन में आई तब वे नबूवत करने लगे। परन्तु फिर और कभी न की। परन्तु दो मनुष्य छावनी में रह गए थे, जिस में से एक का नाम एलदाद और दूसरे का मेदाद था, उन में भी आत्मा आई; ये भी उन्हीं में से थे जिनके नाम लिख लिये गये थे, पर तम्बू के पास न गए थे, और वे छावनी ही में नबूवत करने लगे। तब किसी जवान ने दौड़ कर मूसा को बतलाया, कि एलदाद और मेदाद छावनी में नबूवत कर रहे हैं। तब नून का पुत्रा यहोशू, जो मूसा का टहलुआ और उसके चुने हुए वीरों में से था, उस ने मूसा से कहा, हे मेरे स्वामी मूसा, उनको रोक दे। मूसा ने उन से कहा, क्या तू मेरे कारण जलता है? भला होता कि यहोवा की सारी प्रजा के लोग नबी होते, और यहोवा अपना आत्मा उन सभों में समवा देता!
- Matthew 10:4 मत्ती 10:4शमौन कनानी, और यहूदा इस्करियोती, जिस ने उसे पकड़वा भी दिया।।
- Numbers 24:5 गिनती 24:5हे याकूब, तेरे डेरे, और हे इस्त्राएल, तेरे निवासस्थान क्या ही मनभावने हैं!
- Luke 10:20 लूका 10:20तौभी इस से आनन्दित मत हो, कि आत्मा तुम्हारे वश में हैं, परन्तु इस से आनन्दित हो कि तुम्हारे नाम स्वर्ग पर लिखे हैं।।
- John 11:49–51 यूहन्ना 11:49–51तब उन में से काइफा नाम एक व्यक्ति ने जो उस वर्ष का महायाजक था, उन से कहा, तुम कुछ नहीं जानते। और न यह सोचते हो, कि तुम्हारे लिये यह भला है, कि हमारे लोगों के लिये एक मनुष्य मरे, और न यह, कि सारी जाति नाश हो। यह बात उस ने अपनी ओर से न कही, परन्तु उस वर्ष का महायाजक होकर भविष्यद्वणी की, कि यीशु उस जाति के लिये मरेगा।
- Numbers 23:9–10 गिनती 23:9–10चट्टानों की चोटी पर से वे मुझे दिखाई पड़ते हैं, पहाड़ियों पर से मैं उनको देखता हूं; वह ऐसी जाति है जो अकेली बसी रहेगी, और अन्यजातियों से अलग गिनी जाएगी! याकूब के धूलि के किनके को कौन गिन सकता है, वा इस्त्राएल की चौथाई की गिनती कौन ले सकता है? सौभाग्य यदि मेरी मृत्यु धर्मियों की सी, और मेरा अन्त भी उन्हीं के समान हो!
- Song of Solomon 6:4 श्रेष्ठगीत 6:4हे मेरी प्रिय, तू तिर्सा की नाई सुन्दरी है तू यरूशलेम के समान रूपवान है, और पताका फहराती हुई सेना के तुल्य भयंकर है।