Psalms · chapter 106 · verse 43
Psalm 106:43 in Hindi
बारम्बार उस ने उन्हें छुड़ाया, परन्तु वे उसके विरूद्ध युक्ति करते गए, और अपने अधर्म के कारण दबते गए।
Baarambaar us ne unhem chhudaayaa, parantu ve usake virooddh yukti karate gae, aur apane adharm ke kaaran dabate gae.
Psalm 106:43 in English
- King James Version (KJV)
- Many times did he deliver them; but they provoked [him] with their counsel, and were brought low for their iniquity.
- World English Bible (WEB)
- He rescued them many times, but they were rebellious in their counsel, and were brought low in their iniquity.
- American Standard Version (ASV)
- Many times did he deliver them; But they were rebellious in their counsel, And were brought low in their iniquity.
- Bible in Basic English (BBE)
- Again and again he made them free; but their hearts were turned against his purpose, and they were overcome by their sins.
- Darby Translation (DBY)
- Often did he deliver them; but as for them they provoked [him] by their counsel, and they were brought low by their iniquity.
- Webster's Bible (WBS)
- Many times did he deliver them; but they provoked [him] with their counsel; and were brought low for their iniquity.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Many times He doth deliver them, And they rebel in their counsel, And they are brought low in their iniquity.
Read in context
- 41तब उस ने उनको अन्यजातियों के वश में कर दिया, और उनके बैरियो ने उन पर प्रभुता की।
- 42उनके शत्रुओं ने उन पर अन्धेर किया, और वे उनके हाथ तले दब गए।
- 43बारम्बार उस ने उन्हें छुड़ाया, परन्तु वे उसके विरूद्ध युक्ति करते गए, और अपने अधर्म के कारण दबते गए।
- 44तौभी जब जब उनका चिल्लाना उसके कान में पड़ा, तब तब उस ने उनके संकट पर दृष्टि की!
- 45और उनके हित अपनी वाचा को स्मरण करके अपनी अपार करूणा के अनुसार तरस खाया,
Cross references
- Judges 2:16–18 न्यायियों 2:16–18तौभी यहोवा उनके लिये न्यायी ठहराता था जो उन्हें लूटनेवाले के हाथ से छुड़ाते थे। परन्तु वे अपने न्यायियों की भी नहीं मानते थे; वरन व्यभिचारिन की नाईं पराये देवताओं के पीछे चलते और उन्हें दण्डवत् करते थे; उनके पूर्वज जो यहोवा की आज्ञाएं मानते थे, उनकी उस लीक को उन्हों ने शीघ्र ही छोड़ दिया? और उनके अनुसार न किया। और जब जब यहोवा उनके लिये न्यायी को ठहराता तब तब वह उस न्यायी के संग रहकर उसके जीवन भर उन्हें शत्रुओं के हाथ से छुड़ाता था; क्योंकि यहोवा उनका कराहना जो अन्धेर और उपद्रव करनेवालों के कारण होता था सुनकर दु:खी था।
- Psalm 81:12 भजन संहिता 81:12इसलिये मैं ने उसको उसके मन के हठ पर छोड़ दिया, कि वह अपनी ही युक्तियों के अनुसार चले।
- Psalm 1:1 भजन संहिता 1:1क्या ही धन्य है वह पुरूष जो दुष्टों की युक्ति पर नहीं चलता, और न पापियों के मार्ग में खड़ा होता; और न ठट्ठा करनेवालों की मण्डली में बैठता है!
- 1 Samuel 12:9–11 1 शमूएल 12:9–11फिर जब वे अपने परमेश्वर यहोवा को भूल गए, तब उस ने उन्हें हासोर के सेनापति सीसरा, और पलिश्तियों और मोआब के राजा के अधीन कर दिया; और वे उन से लड़े। तब उन्हों ने यहोवा की दोहाई देकर कहा, हम ने यहोवा को त्यागकर और बाल देवताओं और अशतोरेत देवियों की उपासना करके महा पाप किया है; परन्तु अब तू हम को हमारे शत्रुओं के हाथ से छुड़ा तो हम तेरी उपासना करेंगे। इसलिये यहोवा ने यरूब्बाल, बदान, यिप्तह, और शमूएल को भेजकर तुम को तुम्हारे चारों ओर के शत्रुओं के हाथ से छुड़ाया; और तुम निडर रहने लगे।
- Psalm 106:29 भजन संहिता 106:29यों उन्हों ने अपने कामों से उसको क्रोध दिलाया और मरी उन में फूट पड़ी।
- Judges 5:8 न्यायियों 5:8नये नये देवता माने गए, उस समय फाटकों में लड़ाई होती थी। क्या चालीस हजार इस्राएलियों में भी ढ़ाल वा बर्छी कहीं देखने में आती थी?
- 1 Samuel 13:19 1 शमूएल 13:19और इस्राएल के पूरे देश में लोहार कहीं नहीं मिलता था, क्योंकि पलिश्तियों ने कहा था, कि इब्री तलवार वा भाला बनाने न पांए;
- Judges 6:5 न्यायियों 6:5क्योंकि वे अपने पशुओं और डोरों को लिए हुए चढ़ाई करते, और टिडि्डयों के दल के समान बहुत आते थे; और उनके ऊंट भी अनगिनत होते थे; और वे देश को उजाड़ने के लिये उस में आया करते थे।