Judges · chapter 5 · verse 8
Judges 5:8 in Hindi
नये नये देवता माने गए, उस समय फाटकों में लड़ाई होती थी। क्या चालीस हजार इस्राएलियों में भी ढ़ाल वा बर्छी कहीं देखने में आती थी?
Naye naye devataa maane gae, us samay phaatakom mem ladaaee hotee thee. Kyaa chaalees hajaar israaeliyom mem bhee dhaal vaa barchhee kaheem dekhane mem aatee thee?
Judges 5:8 in English
- King James Version (KJV)
- They chose new gods; then [was] war in the gates: was there a shield or spear seen among forty thousand in Israel?
- World English Bible (WEB)
- They chose new gods. Then war was in the gates. Was there a shield or spear seen among forty thousand in Israel?
- American Standard Version (ASV)
- They chose new gods; Then was war in the gates: Was there a shield or spear seen Among forty thousand in Israel?
- Bible in Basic English (BBE)
- They had no one to make arms, there were no more armed men in the towns; was there a body-cover or a spear to be seen among forty thousand in Israel?
- Darby Translation (DBY)
- They chose new gods; then was war in the gates: Was there a shield or spear seen among forty thousand in Israel?
- Webster's Bible (WBS)
- They chose new gods; then [was] war in the gates: was there a shield or spear seen among forty thousand in Israel?
- Young's Literal Translation (YLT)
- He chooseth new gods, Then war [is] at the gates! A shield is not seen — and a spear Among forty thousand in Israel.
Read in context
- 6अनात के पुत्रा शमगर के दिनों में, और याएल के दिनों में सड़कें सूनी पड़ी थीं, और बटोही पगदंडियों से चलते थे।।
- 7जब तक मैं दबोरा न उठी, जब तक मैं इस्राएल में माता होकर न उठी, तब तक गांव सूने पड़े थे।।
- 8नये नये देवता माने गए, उस समय फाटकों में लड़ाई होती थी। क्या चालीस हजार इस्राएलियों में भी ढ़ाल वा बर्छी कहीं देखने में आती थी?
- 9मेरा मन इस्राएल के हाकिमों की ओर लगा है, जो प्रजा के बीच में अपनी ही इच्छा से भरती हुए। यहोवा को धन्य कहो।।
- 10हे उजली गदहियों पर चढ़नेवालो, हे फर्शों पर विराजनेवालो, ध्यान रखो।।
Cross references
- Deuteronomy 32:16–17 व्यवस्थाविवरण 32:16–17उन्हों ने पराए देवताओं को मानकर उस में जलन उपजाई; और घृणित कर्म करके उसको रिस दिलाई।। उन्हों ने पिशाचों के लिये जो ईश्वर न थे बलि चढ़ाए, और उनके लिये वे अनजाने देवता थे, वे तो नये नये देवता थे जो थोड़े ही दिन से प्रकट हुए थे, और जिन से उनके पुरखा कभी डरे नहीं।
- Judges 2:12 न्यायियों 2:12वे अपने पूर्वजों के परमेश्वर यहोवा को, जो उन्हें मि देश से निकाल लाया था, त्यागकर पराये देवताओं की उपासना करने लगे, और उन्हें दण्डवत् किया; और यहोवा को रिस दिलाई।
- Judges 2:17 न्यायियों 2:17परन्तु वे अपने न्यायियों की भी नहीं मानते थे; वरन व्यभिचारिन की नाईं पराये देवताओं के पीछे चलते और उन्हें दण्डवत् करते थे; उनके पूर्वज जो यहोवा की आज्ञाएं मानते थे, उनकी उस लीक को उन्हों ने शीघ्र ही छोड़ दिया? और उनके अनुसार न किया।
- Judges 4:3 न्यायियों 4:3तब इस्राएलियों ने यहोवा की दोहाई दी; क्योंकि सीसरा के पास लोहे के नौ सौ रथ थे, और वह इस्राएलियों पर बीस वर्ष तक बड़ा अन्धेर करता रहा।
- 1 Samuel 13:19–22 1 शमूएल 13:19–22और इस्राएल के पूरे देश में लोहार कहीं नहीं मिलता था, क्योंकि पलिश्तियों ने कहा था, कि इब्री तलवार वा भाला बनाने न पांए; इसलिये सब इस्राएली अपने अपने हल की फली, और भाले, और कुल्हाड़ी, और हंसुआ तेज करने के लिये पलिश्तियों के पास जाते थे; परन्तु उनके हंसुओं, फालों, खेती के त्रिशूलों, और कुल्हाड़ियों की धारें, और पैनों की नोकें ठीक करने के लिये वे रेती रखते थे। सो युद्ध के दिन शाऊल और योनातान के साथियों में से किसी के पास न तो तलवार थी और न भाला, वे केवल शाऊल और उसके पुत्रा योनातान के पास रहे।