Psalms · chapter 106 · verse 45
Psalm 106:45 in Hindi
और उनके हित अपनी वाचा को स्मरण करके अपनी अपार करूणा के अनुसार तरस खाया,
Aur unake hit apanee vaachaa ko smaran karake apanee apaar karoonaa ke anusaar taras khaayaa,
Psalm 106:45 in English
- King James Version (KJV)
- And he remembered for them his covenant, and repented according to the multitude of his mercies.
- World English Bible (WEB)
- He remembered for them his covenant, and repented according to the multitude of his loving kindnesses.
- American Standard Version (ASV)
- And he remembered for them his covenant, And repented according to the multitude of his lovingkindnesses.
- Bible in Basic English (BBE)
- And kept in mind his agreement with them, and in his great mercy gave them forgiveness.
- Darby Translation (DBY)
- And he remembered for them his covenant, and repented according to the multitude of his loving-kindnesses;
- Webster's Bible (WBS)
- And he remembered for them his covenant, and repented according to the multitude of his mercies.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And remembereth for them His covenant, And is comforted, According to the abundance of His kindness.
Read in context
- 43बारम्बार उस ने उन्हें छुड़ाया, परन्तु वे उसके विरूद्ध युक्ति करते गए, और अपने अधर्म के कारण दबते गए।
- 44तौभी जब जब उनका चिल्लाना उसके कान में पड़ा, तब तब उस ने उनके संकट पर दृष्टि की!
- 45और उनके हित अपनी वाचा को स्मरण करके अपनी अपार करूणा के अनुसार तरस खाया,
- 46औश्र जो उन्हें बन्धुए करके ले गए थे उन सब से उन पर दया कराई।।
- 47हे हमारे परमेश्वर यहोवा, हमारा उद्धार कर, और हमें अन्यजातियों में से इकट्ठा कर ले, कि हम तेरे पवित्रा नाम का धन्यवाद करें, और तेरी स्तुति करते हुए तेरे विषय में बड़ाई करें।।
Cross references
- Psalm 105:8 भजन संहिता 105:8वह अपनी वाचा को सदा स्मरण रखता आया है, यह वही वचन है जो उस ने हजार पीढ़ीयों के लिये ठहराया है;
- 2 Kings 13:23 2 राजा 13:23परन्तु यहोवा ने उन पर अनुग्रह किया, और उन पर दया करके अपनी उस वाचा के कारण जो उस ने इब्राहीम, इसहाक और याकूब से बान्धी थी, उन पर कृपा दृष्टि की, और न तो उन्हें नाश किया, और न अपने साम्हने से निकाल दिया।
- Lamentations 3:32 विलापगीत 3:32चाहे वह दु:ख भी दे, तौभी अपनी करूणा की बहुतायत के कारण वह दया भी करता है;
- Exodus 32:14 निर्गमन 32:14तब यहोवा अपनी प्रजा की हानि करने से जो उन ने कहा था पछताया।।
- Judges 2:18 न्यायियों 2:18और जब जब यहोवा उनके लिये न्यायी को ठहराता तब तब वह उस न्यायी के संग रहकर उसके जीवन भर उन्हें शत्रुओं के हाथ से छुड़ाता था; क्योंकि यहोवा उनका कराहना जो अन्धेर और उपद्रव करनेवालों के कारण होता था सुनकर दु:खी था।
- Leviticus 26:40–42 लैव्यव्यवस्था 26:40–42तब वे अपने और अपने पितरों के अधर्म को मान लेंगे, अर्थात् उस विश्वासघात को जो वे मेरा करेंगे, और यह भी मान लेंगे, कि हम यहोवा के विरूद्ध चले थे, इसी कारण वह हमारे विरूद्ध होकर हमें शत्रुओं के देश में ले आया है। यदि उस समय उनका खतनारहित हृदय दब जाएगा और वे उस समय अपने अधर्म के दण्ड को अंगीकार करेगें; तब जो वाचा मैं ने याकूब के संग बान्धी थी उसको मैं स्मरण करूंगा, और जो वाचा मैं ने इसहाक से और जो वाचा मैं ने इब्राहीम से बान्धी थी उनको भी स्मरण करूंगा, और इस देश को भी मैं स्मरण करूंगा।
- Psalm 51:1 भजन संहिता 51:1हे परमेश्वर, अपनी करूणा के अनुसार मुझ पर अनुग्रह कर; अपनी बड़ी दया के अनुसार मेरे अपराधों को मिटा दे।
- Isaiah 63:7 यशायाह 63:7जितना उपकार यहोवा ने हम लोगों का किया अर्थात् इस्राएल के घराने पर दया और अत्यन्त करूणा करके उस ने हम से जितनी भलाई, कि उस सब के अनुसार मैं यहोवा के करूणामय कामों का वर्णन और उसका गुणानुवाद करूंगा।
- Luke 1:71–72 लूका 1:71–72अर्थात् हमारे शत्रुओं से, और हमारे सब बैरियों के हाथ से हमारा उद्धार किया है। कि हमारे बाप- दादों पर दया करके अपनी पवित्रा वाचा का स्मरण करे।
- Psalm 69:16 भजन संहिता 69:16हे यहोवा, मेरी सुन ले, क्योंकि तेरी करूणा उत्तम है; अपनी दया की बहुतायत के अनुसार मेरी ओर ध्यान दे।
- Hosea 11:8 होशे 11:8हे एप्रैम, मैं तुझे क्योंकि छोड़ दूं? हे इस्राएल, मैं क्योंकर तुझे शत्रु के वश में कर दूं? मैं क्योंकर तुझे अदमा की नाई छोड़ दूं, और सबोयीम के समान कर दूं? मेरा हृदय तो उलट पुलट हो गया, मेरा मन स्नेह के मारे पिघल गया है।
- Psalm 90:13 भजन संहिता 90:13हे यहोवा लौट आ! कब तक? और अपने दासों पर तरस खा!