Psalms · chapter 109 · verse 11
Psalm 109:11 in Hindi
महाजन फन्दा लगाकर, उसका सर्वस्व ले ले; और परदेशी उसकी कमाई को लूट लें!
Mahaajan phandaa lagaakar, usakaa sarvasv le le; aur paradeshee usakee kamaaee ko loot lem!
Psalm 109:11 in English
- King James Version (KJV)
- Let the extortioner catch all that he hath; and let the strangers spoil his labour.
- World English Bible (WEB)
- Let the creditor seize all that he has. Let strangers plunder the fruit of his labor.
- American Standard Version (ASV)
- Let the extortioner catch all that he hath; And let strangers make spoil of his labor.
- Bible in Basic English (BBE)
- Let his creditor take all his goods; and let others have the profit of his work.
- Darby Translation (DBY)
- Let the usurer cast the net over all that he hath, and let strangers despoil his labour;
- Webster's Bible (WBS)
- Let the extortioner catch all that he hath; and let strangers spoil his labor.
- Young's Literal Translation (YLT)
- An exactor layeth a snare for all that he hath, And strangers spoil his labour.
Read in context
- 9उसक लड़केबाले अनाथ हो जाएं और उसकी स्त्री विधवा हो जाए!
- 10और उसके लड़के मारे मारे फिरें, और भीख मांगा करे; उनको उनके उजड़े हुए घर से दूर जाकर टुकड़े मांगना पड़े!
- 11महाजन फन्दा लगाकर, उसका सर्वस्व ले ले; और परदेशी उसकी कमाई को लूट लें!
- 12कोई न हो जो उस पर करूणा करता रहे, और उसके अनाथ बालकों पर कोई अनुग्रह न करे!
- 13उसका वंश नाश हो जाए, दूसरी पीढ़ी में उसका नाम मिट जाए!
Cross references
- Job 5:5 अय्यूब 5:5उसके खेत की उपज भूखे लोग खा लेते हैं, वरन कटीली बाड़ में से भी निकाल लेते हैं; और प्यासा उनके धन के लिये फन्दा लगाता है।
- Deuteronomy 28:29 व्यवस्थाविवरण 28:29और जैसे अन्धा अन्धियारे में टटोलता है वैसे ही तू दिन दुपहरी में टटोलता फिरेगा, और तेरे काम काज सुफल न होंगे; और तू सदैव केवल अन्धेर सहता और लुटता ही रहेगा, और तेरा कोई छुड़ानेवाला न होगा।
- Job 18:9–19 अय्यूब 18:9–19उसकी एड़ी फन्दे में फंस जाएगी, और वह जाल में पकड़ा जाएगा। फन्दे की रस्सियां उसके लिये भूमि में, और जाल रास्ते में छिपा दिया गया है। चारों ओर से डरावनी वस्तुएं उसे डराएंगी और उसके पीछे पड़कर उसको भगाएंगी। उसका बल दु:ख से घट जाएगा, और विपत्ति उसके पास ही तैयार रहेगी। वह उसके अंग को खा जाएगी, वरन काल का पहिलौठा उसके अंगों को खा लेगा। अपने जिस डेरे का भरोसा वह करता है, उस से वह छीन लिया जाएगा; और वह भयंकरता के राजा के पास पहुंचाया जाएगा। जो उसके यहां का नहीं है वह उसके डेरे में वास करेगा, और उसके घर पर गन्धक छितराई जाएगी। उसकी जड़ तो सूख जाएगी, और डालियां कट जाएंगी। पृथ्वी पर से उसका स्मरण मिट जाएगा, और बाज़ार में उसका नाम कभी न सुन पड़ेगा। वह उजियाले से अन्धियारे में ढकेल दिया जाएगा, और जगत में से भी भगाया जाएगा। उसके कुटुम्बियों में उसके कोई पुत्रापौत्रा न रहेगा, और जहां वह रहता था, वहां कोई बचा न रहेगा।
- Deuteronomy 28:50–51 व्यवस्थाविवरण 28:50–51उस जाति के लोगों का व्यवहार क्रूर होगा, वे न तो बूढ़ों का मुंह देखकर आदर करेंगे, और न बालकों पर दया करेंगे; और वे तेरे पशुओं के बच्चे और भूमि की उपज यहां तक खा जांएगे कि तू नष्ट हो जाएगा; और वे तेरे लिये न अन्न, और न नया दाखमधु, और न टटका तेल, और न बछड़े, न मेम्ने छोड़ेंगे, यहां तक कि तू नाश हो जाएगा।
- Deuteronomy 28:33–34 व्यवस्थाविवरण 28:33–34तेरी भूमि की उपज और तेरी सारी कमाई एक अनजाने देश के लोगे खा जाएंगे; और सर्वदा तू केवल अन्धेर सहता और पीसा जाता रहेगा; यहां तक कि तू उन बातों के कारण जो अपनी आंखों से देखेगा पागल हो जाएगा।
- Job 20:18 अय्यूब 20:18जिसके लिये उस ने परिश्रम किया, उसको उसे लौटा देना पड़ेगा, और वह उसे निगलने न पाएगा; उसकी मोल ली हुई वस्तुओं से जितना आनन्द होना चाहिये, उतना तो उसे न मिलेगा।
- Judges 6:3–6 न्यायियों 6:3–6और जब जब इस्राएली बीज बोते तब तब मिद्यानी और अमालेकी और पूर्वी लोग उनके विरूद्ध चढ़ाई करके अज्जा तक छावनी डाल डालकर भूमि की उपज नाश कर डालते थे, और इस्राएलियों के लिये न तो कुछ भोजनवस्तु, और न भेड़- बकरी, और न गाय- बैल, और न गदहा छोड़ते थे। क्योंकि वे अपने पशुओं और डोरों को लिए हुए चढ़ाई करते, और टिडि्डयों के दल के समान बहुत आते थे; और उनके ऊंट भी अनगिनत होते थे; और वे देश को उजाड़ने के लिये उस में आया करते थे। और मिद्यानियों के कारण इस्राएली बड़ी दुर्दशा में पड़ गए; तब इस्राएलियों ने यहोवा की दोहाई दी।।