Psalms · chapter 119 · verse 22
Psalm 119:22 in Hindi
मेरी नामधराई और अपमान दूर कर, क्योंकि मैं तेरी चितौनियों को पकड़े हूं।
Meree naamadharaaee aur apamaan door kar, kyonki maim teree chitauniyom ko pakade hoon.
Psalm 119:22 in English
- King James Version (KJV)
- Remove from me reproach and contempt; for I have kept thy testimonies.
- World English Bible (WEB)
- Take reproach and contempt away from me, for I have kept your statutes.
- American Standard Version (ASV)
- Take away from me reproach and contempt; For I have kept thy testimonies.
- Bible in Basic English (BBE)
- Take away from me shame and bitter words; for I have kept your unchanging word in my heart.
- Darby Translation (DBY)
- Roll off from me reproach and contempt; for I observe thy testimonies.
- Webster's Bible (WBS)
- Remove from me reproach and contempt; for I have kept thy testimonies.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Remove from me reproach and contempt, For Thy testimonies I have kept.
Read in context
- 20मेरा मन तेरे नियमों की अभिलाषा के कारण हर समय खेदित रहता है।
- 21तू ने अभिमानियों को, जो शापित हैं, घुड़का है, वे तेरी आज्ञाओं की बाट से भटके हुए हैं।
- 22मेरी नामधराई और अपमान दूर कर, क्योंकि मैं तेरी चितौनियों को पकड़े हूं।
- 23हाकिम भी बैठे हुए आपास में मेरे विरूद्ध बातें करते थे, परन्तु तेरा दास तेरी विधियों पर ध्यान करता रहा।
- 24तेरी चितौनियां मेरा सुखमूल और मेरे मन्त्री हैं।।
Cross references
- Psalm 39:8 भजन संहिता 39:8मुझे मेरे सब अपराधों के बन्धन से छुड़ा ले। मूढ़ मेरी निन्दा न करने पाए।
- Psalm 119:39 भजन संहिता 119:39जिस नामधराई से मैं डरता हूं, उसे दूर कर; क्योंकि तेरे नियम उत्तम हैं।
- 1 Peter 2:20 1 पतरस 2:20क्योंकि यदि तुम ने अपराध करके घूसे खाए और धीरज धरा, तो उस में क्या बड़ाई की बात है? पर यदि भला काम करके दुख उठाते हो और धीरज धरते हो, तो यह परमेश्वर को भाता है।
- 1 Peter 3:16–17 1 पतरस 3:16–17और विवेक भी शुद्ध रखो, इसलिये कि जिन बातों के विषय में वे जो तुम्हारे मसीही अच्छे चालचलन का अपमान करते हैं लज्जित हों। क्योंकि यदि परमेश्वर की यही इच्छा हो, कि तुम भलाई करने के कारण दुख उठाओ, तो यह बुराई करने के कारण दुख उठाने से उत्तम है।
- 1 Peter 4:14–16 1 पतरस 4:14–16फिर यदि मसीह के नाम के लिये तुम्हारी निन्दा की जाती है, तो धन्य हो; क्योंकि महिमा का आत्मा, जो परमेश्वर का आत्मा है, तुम पर छाया करता है। तुम में से कोई व्यक्ति हत्यारा या चोर, या कुकर्मी होने, या पराए काम में हाथ डालने के कारण दुख न पाए। पर यदि मसीही होने के कारण दुख पाए, तो लज्जित न हो, पर इस बात के लिये परमेश्वर की महिमा करे।
- 1 Samuel 25:10 1 शमूएल 25:10नाबाल ने दाऊद के जनों को उत्तर देकर उन से कहा, दाऊद कौन है? यिशै का पुत्रा कौन है? आज कल बहुत से दास अपने अपने स्वामी के पास से भाग जाते हैं।
- 1 Samuel 25:39 1 शमूएल 25:39नाबाल के मरने का हाल सुनकर दाऊद ने कहा, धन्य है यहोवा जिस ने नाबाल के साथ मेरी नामधराई का मुक मा लड़कर अपने दास को बुराई से रोक रखा; और यहोवा ने नाबाल की बुराईको उसी के सिर पर लाद दिया है। तब दाऊद ने लोगों को अबीगैल के पास इसलिये भेजा कि वे उस से उसकी पत्नी होने की बातचीत करें।
- Job 16:20 अय्यूब 16:20मेरे मित्रा मुझ से घृणा करते हैं, परन्तु मैं ईश्वर के साम्हने आंसू बहाता हूँ,
- Psalm 42:10 भजन संहिता 42:10मेरे सतानेवाले जो मेरी निन्दा करते हैं मानो उस में मेरी हडि्डयां चूर चूर होती हैं, मानो कटार से छिदी जाती हैं, क्योंकि वे दिन भर मुझ से कहते रहते हैं, तेरा परमेश्वर कहां है?
- Psalm 68:19–20 भजन संहिता 68:19–20धन्य है प्रभु, जो प्रति दिन हमारा बोझ उठाता है; वही हमारा उद्धारकर्ता ईश्वर है। वही हमारे लिये बचानेवाला ईश्वर ठहरा; यहोवा प्रभु मृत्यु से भी बचाता है।।
- Psalm 119:42 भजन संहिता 119:42तब मैं अपनी नामधराई करनेवालों को कुछ उत्तर दे सकूंगा, क्योंकि मेरा भरोसा, तेरे वचन पर है।
- Psalm 37:3 भजन संहिता 37:3यहोवा पर भरोसा रख, और भला कर; देश में बसा रह, और सच्चाई में मन लगाए रह।