Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Psalms · chapter 131 of 150 · 3 verses

Psalm 131 in Hindi

भजन संहिता 131

  1. हे यहोवा, न तो मेरा मन गर्व से और न मेरी दृष्टि घमण्ड से भरी है; और जो बातें बड़ी और मेरे लिये अधिक कठिन हैं, उन से मैं काम नहीं रखता।

    A Song of degrees of David. LORD, my heart is not haughty, nor mine eyes lofty: neither do I exercise myself in great matters, or in things too high for me.

  2. निश्चय मैं ने अपने मन को शान्त और चुप कर दिया है, जैसे दूध छुड़ाया हुआ लड़का अपनी मां की गोद में रहता है, वैसे ही दूध छुड़ाए हुए लड़के के समान मेरा मन भी रहता है।।

    Surely I have behaved and quieted myself, as a child that is weaned of his mother: my soul [is] even as a weaned child.

  3. हे इस्राएल, अब से लेकर सदा सर्वदा यहोवा ही पर आशा लगाए रह!

    Let Israel hope in the LORD from henceforth and for ever.

All chapters of Psalms · Hindi Bible · Psalm 131 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.