Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Psalms · chapter 138 of 150 · 8 verses

Psalm 138 in Hindi

भजन संहिता 138

  1. मैं पूरे मन से तेरा धन्यवाद करूंगा; देवताओं के साम्हने भी मैं तेरा भजन गाऊंगा।

    [A Psalm] of David. I will praise thee with my whole heart: before the gods will I sing praise unto thee.

  2. मैं तेरे पवित्रा मन्दिर की ओर दण्डवत् करूंगा, और तेरी करूणा और सच्चाई के कारण तेरे नाम का धन्यवाद करूंगा; क्योंकि तू ने अपने वचन को अपने बड़े नाम से अधिक महत्व दिया है।

    I will worship toward thy holy temple, and praise thy name for thy lovingkindness and for thy truth: for thou hast magnified thy word above all thy name.

  3. जिस दिन मैं ने पुकारा, उसी दिन तू ने मेरी सुन ली, और मुझ में बल देकर हियाव बन्धाया।।

    In the day when I cried thou answeredst me, [and] strengthenedst me [with] strength in my soul.

  4. हे यहोवा, पृथ्वी के सब राजा तेरा धन्यवाद करेंगे, क्योंकि उन्होंने तेरे वचन सुने हैं;

    All the kings of the earth shall praise thee, O LORD, when they hear the words of thy mouth.

  5. और वे यहोवा की गति के विषय में गाएंगे, क्योंकि यहोवा की महिमा बड़ी है।

    Yea, they shall sing in the ways of the LORD: for great [is] the glory of the LORD.

  6. यद्यपि यहोवा महान है, तौभी वह नम्र मनुष्य की ओर दृष्टि करता है; परन्तु अहंकारी को दूर ही से पहिचानता है।।

    Though the LORD [be] high, yet hath he respect unto the lowly: but the proud he knoweth afar off.

  7. चाहे मैं संकट के बीच में रहूं तौभी तू मुझे जिलाएगा, तू मेरे क्रोधित शत्रुओं के विरूद्ध हाथ बढ़ाएगा, और अपने दहिने हाथ से मेरा उद्धार करेगा।

    Though I walk in the midst of trouble, thou wilt revive me: thou shalt stretch forth thine hand against the wrath of mine enemies, and thy right hand shall save me.

  8. यहोवा मेरे लिये सब कुछ पूरा करेगा; हे यहोवा, तेरी करूणा सदा की है। तू अपने हाथों के कार्यों को त्याग न दे।।

    The LORD will perfect [that which] concerneth me: thy mercy, O LORD, [endureth] for ever: forsake not the works of thine own hands.

All chapters of Psalms · Hindi Bible · Psalm 138 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.