Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Psalms · chapter 137 of 150 · 9 verses

Psalm 137 in Hindi

भजन संहिता 137

  1. बाबुल की नहरों के किनारे हम लोग बैठ गए, और सिरयोन को स्मरण करके रो पड़े!

    By the rivers of Babylon, there we sat down, yea, we wept, when we remembered Zion.

  2. उसके बीच के मजनू वर्क्षों पर हम ने अपनी वीणाओं को टांग दिया;

    We hanged our harps upon the willows in the midst thereof.

  3. क्योंकि जो हम को बन्धुए करके ले गए थे, उन्हों ने वहां हम से गीत गवाना चाहा, और हमारे रूलानेवलों ने हम से आनन्द चाहकर कहा, सिरयोन के गीतों में से हमारे लिये कोई गीत गाओ!

    For there they that carried us away captive required of us a song; and they that wasted us [required of us] mirth, [saying], Sing us [one] of the songs of Zion.

  4. हम यहोवा के गीत को, पराए देश में क्योंकर गाएं?

    How shall we sing the LORD’s song in a strange land?

  5. हे यरूशलेम, यदि मैं तुझे भूल जाऊं, तो मेरा दहिना हाथ झूठा हो जाए!

    If I forget thee, O Jerusalem, let my right hand forget [her cunning].

  6. यदि मैं तुझे स्मरण न रखूं, यदि मैं यरूशलेम को अपने सब आनन्द से श्रेष्ठ न जानूं, तो मेरी जीभ तालू से चिपट जाए!

    If I do not remember thee, let my tongue cleave to the roof of my mouth; if I prefer not Jerusalem above my chief joy.

  7. हे यहोवा, यरूशलेम के दिन को एदोमियों के विरूद्ध स्मरण कर, कि वे क्योंकर कहते थे, ढाओ! उसको नेव से ढा दो।

    Remember, O LORD, the children of Edom in the day of Jerusalem; who said, Rase [it], rase [it, even] to the foundation thereof.

  8. हे बाबुल तू जो उजड़नेवाली है, क्या ही धन्य वह होगा, जो तुझ से ऐसा बर्ताव करेगा जैसा तू ने हम से किया है!

    O daughter of Babylon, who art to be destroyed; happy [shall he be], that rewardeth thee as thou hast served us.

  9. क्या ही धन्य वह होगा, जो तेरे बच्चों को पकड़कर, चट्टान पर पटक देगा!

    Happy [shall he be], that taketh and dasheth thy little ones against the stones.

All chapters of Psalms · Hindi Bible · Psalm 137 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.