Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Psalms · chapter 20 of 150 · 9 verses

Psalm 20 in Hindi

भजन संहिता 20

  1. संकट के दिन यहोवा तेरी सुन ले! याकूब के परमेश्वर का नाम तुझे ऊंचे स्थान पर नियुक्त करे!

    To the chief Musician, A Psalm of David. The LORD hear thee in the day of trouble; the name of the God of Jacob defend thee;

  2. वह पवित्रास्थान से तेरी सहायता करे, और सिरयोन से तुझे सम्भाल ले!

    Send thee help from the sanctuary, and strengthen thee out of Zion;

  3. वह तेरे सब अन्नबलियों को स्मरण करे, और तेरे होमबलि को ग्रहण करे।

    Remember all thy offerings, and accept thy burnt sacrifice; Selah.

  4. वह तेरे मन की इच्छा को पूरी करे, और तेरी सारी युक्ति को सुफल करे!

    Grant thee according to thine own heart, and fulfil all thy counsel.

  5. तब हम तेरे उद्धार के कारण ऊंचे स्वर से हर्षित होकर गाएंगे, और अपने परमेश्वर के नाम से झण्डे खड़े करेंगे। यहोवा तुझे मुंह मांगा बरदान दे्

    We will rejoice in thy salvation, and in the name of our God we will set up [our] banners: the LORD fulfil all thy petitions.

  6. अब मैं जान गया कि यहोवा अपने अभिषिक्त का उद्धार करता है; वह अपने दहिने हाथ के उद्धार करनेवाले पराक्रम से अपने पवित्रा स्वर्ग पर से सुनकर उसे उत्तर देगा।

    Now know I that the LORD saveth his anointed; he will hear him from his holy heaven with the saving strength of his right hand.

  7. किसी को रथों को, और किसी को घोड़ों का भरोसा है, परन्तु हम तो अपने परमेश्वर यहोवा ही का नाम लेंगे।

    Some [trust] in chariots, and some in horses: but we will remember the name of the LORD our God.

  8. वे तो झुक गए और गिर पड़े परन्तु हम उठे और सीधे खड़े हैं।।

    They are brought down and fallen: but we are risen, and stand upright.

  9. हे यहोवा, बचा ले; जिस दिन हम पुकारें तो महाराजा हमें उत्तर दे।।

    Save, LORD: let the king hear us when we call.

All chapters of Psalms · Hindi Bible · Psalm 20 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.