Psalms · chapter 31 · verse 22
Psalm 31:22 in Hindi
मैं ने तो घबराकर कहा था कि मैं यहोवा की दृष्टि से दूर हो गया। तौभी जब मैं ने तेरी दोहाई दी, तब तू ने मेरी गिड़गिड़ाहट को सुन लिया।।
Maim ne to ghabaraakar kahaa thaa ki maim yahovaa kee drushti se door ho gayaa. Taubhee jab maim ne teree dohaaee dee, tab too ne meree gidagidaahat ko sun liyaa..
Psalm 31:22 in English
- King James Version (KJV)
- For I said in my haste, I am cut off from before thine eyes: nevertheless thou heardest the voice of my supplications when I cried unto thee.
- World English Bible (WEB)
- As for me, I said in my haste, “I am cut off from before your eyes.” Nevertheless you heard the voice of my petitions when I cried to you.
- American Standard Version (ASV)
- As for me, I said in my haste, I am cut off from before thine eyes: Nevertheless thou heardest the voice of my supplications, When I cried unto thee.
- Bible in Basic English (BBE)
- And as for me, I said in my fear, I am cut off from before your eyes; but you gave ear to the voice of my prayer, when my cry went up to you.
- Darby Translation (DBY)
- As for me, I said in my haste, I am cut off from before thine eyes; nevertheless thou heardest the voice of my supplications when I cried unto thee.
- Webster's Bible (WBS)
- For I said in my haste, I am cut off from before thy eyes: nevertheless thou heardest the voice of my supplications when I cried to thee.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And I — I have said in my haste, 'I have been cut off from before Thine eyes,' But Thou hast heard the voice of my supplications, In my crying unto Thee.
Read in context
- 20तू उन्हें दर्शन देने के गुप्तस्थान में मनुष्यों की बुरी गोष्ठी से गुप्त रखेगा; तू उनको अपने मण्डप में झगड़े- रगड़े से छिपा रखेगा।।
- 21यहोवा धन्य है, क्योंकि उस ने मुझे गढ़वाले नगर में रखकर मुझ पर अद्धभुत करूणा की है।
- 22मैं ने तो घबराकर कहा था कि मैं यहोवा की दृष्टि से दूर हो गया। तौभी जब मैं ने तेरी दोहाई दी, तब तू ने मेरी गिड़गिड़ाहट को सुन लिया।।
- 23हे यहोवा के सब भक्तों उस से प्रेम रखो! यहोवा सच्चे लोगों की तो रक्षा करता है, परन्तु जो अहंकार करता है, उसको वह भली भांति बदला देता है।
- 24हे यहोवा पर आशा रखनेवालों हियाव बान्धों और तुम्हारे हृदय दृढ़ रहें!
Cross references
- Psalm 116:11 भजन संहिता 116:11मैं ने उतावली से कहा, कि सब मनुष्य झूठें हैं।।
- Hebrews 5:7 इब्रानियों 5:7उस ने अपनी देह में रहने के दिनों में ऊंचे शब्द से पुकार पुकारकर, और आंसू बहा बहाकर उस से जो उस को मृत्यु से बचा सकता था, प्रार्थनाएं और बिनती की और भक्ति के कारण उस की सुनी गई।
- Jonah 2:7–9 योना 2:7–9जब मैं मूर्छा खाने लगा, तब मैं ने यहोवा को स्मरण किया; और मेरी प्रार्थना तेरे पास वरन तेरे पवित्रा मन्दिर में पहुंच गई। जो लोग धोखे की व्यर्थ वस्तुओं पर मन लगाते हैं, वे अपने करूणानिधान को छोड़ देते हैं। परन्तु मैं ऊंचे शब्द से धन्यवाद करके तुझे बलिदान चढ़ाऊंगा; जो मन्नत मैं ने मानी, उसको पूरी करूंगा। उद्धार यहोवा ही से होता है।
- Psalm 6:9 भजन संहिता 6:9यहोवा ने मेरा गिड़गिड़ाना सुना है; यहोवा मेरी प्रार्थना को ग्रहण भी करेगा।
- Ezekiel 37:11 यहेजकेल 37:11फिर उस ने मुझ से कहा, हे मनुष्य के सन्तान, ये हडि्डयां इस्राएल के सारे घराने की उपमा हैं। वे कहत हैं, हमारी हडि्डयां सूख गई, और हमारी आशा जाती रही; हम पूरी रीति से कट चूके हैं।
- Job 35:14 अय्यूब 35:14तो तू क्यों कहता है, कि वह मुझे दर्शन नहीं देता, कि यह मुक़ मा उसके साम्हने है, और तू उसकी बाट जोहता हुआ ठहरा है?
- Psalm 88:16 भजन संहिता 88:16तेरा क्रोध मुझ पर पड़ा है; उस भय से मैं मिट गया हूं।
- 2 Chronicles 33:11–13 2 इतिहास 33:11–13तब यहोवा ने उन पर अश्शूर के सेनापतियों से चढ़ाई कराई, और ये मनश्शे को नकेल डालकर, और पीतल की बेड़ियां जकड़कर, उसे बाबेल को ले गए। तब संकट में पड़कर वह अपने परमेश्वर यहोवा को मानने लगा, और अपने पूर्वजों के परमेश्वर के साम्हने बहुत दीन हुआ, और उस से प्रार्थना की। तब उस ने प्रसन्न होकर उसकी बिनती सुनी, और उसको यरूशलेम में पहुंचाकर उसका राज्य लौटा दिया। तब मनश्शे को निश्चय हो गया कि यहोवा ही परमेश्वर है।
- Isaiah 49:14 यशायाह 49:14परन्तु सिरयोन ने कहा, यहोवा ने मुझे त्याग दिया है, मेरा प्रभु मुझे भूल गया है।
- Lamentations 3:54–55 विलापगीत 3:54–55मेरे सिर पर से जल बह गया, मैं ने कहा, मैं अब नाश हो गया। हे यहोवा, गहिरे गड़हे में से मैं ने तुझ से प्रार्थना की;
- Isaiah 6:5 यशायाह 6:5तब मैं ने कहा, हाय! हाय! मैं नाश हूआ; क्योंकि मैं अशुद्ध होंठवाला मनुष्य हूं, और अशुद्ध होंठवाले मनुष्यों के बीच में रहता हूं; क्योंकि मैं ने सेनाओं के यहोवा महाराजाधिराज को अपनी आंखों से देखा है!
- 1 Samuel 23:26 1 शमूएल 23:26शाऊल तो पहाड़ की एक ओर, और दाऊद अपेन जनों समेत पहाड़ की दूसरी ओर जा रहा था; और दाऊद शाऊल के डर के मारे जल्दी जा रहा था, और शाऊल अपने जनों समेत दाऊद और उसके जनों को पकड़ने के लिये घेरा बनाना चाहता था,