Psalms · chapter 4 · verse 1
Psalm 4:1 in Hindi
हे मेरे धर्ममय परमेश्वर, जब मैं पुकारूं तब तू मुझे उत्तर दे; जब मैं सकेती में पड़ा तब तू ने मुझे विस्तार दिया। मुझ पर अनुग्रह कर और मेरी प्रार्थना सुन ले।।
He mere dharmamay parameshvar, jab maim pukaaroom tab too mujhe uttar de; jab maim saketee mem padaa tab too ne mujhe vistaar diyaa. Mujh par anugrah kar aur meree praarthanaa sun le..
Psalm 4:1 in English
- King James Version (KJV)
- To the chief Musician on Neginoth, A Psalm of David. Hear me when I call, O God of my righteousness: thou hast enlarged me [when I was] in distress; have mercy upon me, and hear my prayer.
- World English Bible (WEB)
- For the Chief Musician; on stringed instruments. A Psalm by David. Answer me when I call, God of my righteousness. Give me relief from my distress. Have mercy on me, and hear my prayer.
- American Standard Version (ASV)
- For the Chief Musician; on stringed instruments. A Psalm of David. Answer me when I call, O God of my righteousness; Thou hast set me at large [when I was] in distress: Have mercy upon me, and hear my prayer.
- Bible in Basic English (BBE)
- To the chief music-maker on corded instruments. A Psalm. Of David. Give answer to my cry, O God of my righteousness; make me free from my troubles; have mercy on me, and give ear to my prayer.
- Darby Translation (DBY)
- To the chief Musician. On stringed instruments. A Psalm of David. When I call, answer me, O God of my righteousness: in pressure thou hast enlarged me; be gracious unto me, and hear my prayer.
- Webster's Bible (WBS)
- To the chief Musician on Neginoth, A Psalm of David. Hear me when I call, O God of my righteousness: thou hast enlarged me [when I was] in distress; have mercy upon me, and hear my prayer.
- Young's Literal Translation (YLT)
- To the Overseer with Stringed Instruments. — A Psalm of David. In my calling answer Thou me, O God of my righteousness. In adversity Thou gavest enlargement to me; Favour me, and hear my prayer.
Read in context
- 1हे मेरे धर्ममय परमेश्वर, जब मैं पुकारूं तब तू मुझे उत्तर दे; जब मैं सकेती में पड़ा तब तू ने मुझे विस्तार दिया। मुझ पर अनुग्रह कर और मेरी प्रार्थना सुन ले।।
- 2हे मनुष्यों के पुत्रों, कब तक मेरी महिमा के बदले अनादर होता रहेगा? तुम कब तक व्यर्थ बातों से प्रीति रखोगे और झूठी युक्ति की खोज में रहोगे?
- 3यह जान रखो कि यहोवा ने भक्त को अपने लिये अलग कर रखा है; जब मैं यहोवा को पुकारूंगा तब वह सुन लेगा।।
Cross references
- 2 Corinthians 1:10 2 कुरिन्थियों 1:10उसी ने हमें ऐसी बड़ी मृत्यु से बचाया, और बचाएगा; और उस से हमारी यह आशा है, कि वह आगे को भी बचाता रहेगा।
- Exodus 34:6–7 निर्गमन 34:6–7और यहोवा उसके साम्हने होकर यों प्रचार करता हुआ चला, कि यहोवा, यहोवा, ईश्वर दयालु और अनुग्रहकारी, कोप करने में धीरजवन्त, और अति करूणामय और सत्य, हजारों पीढ़ियों तब निरन्तर करूणा करनेवाला, अधर्म और अपराध और पाप का क्षमा करनेवाला है, परन्तु दोषी को वह किसी प्रकार निर्दोष न ठहराएगा, वह पितरों के अधर्म का दण्ड उनके बेटों वरन पोतों और परपोतों को भी देनेवाला है।
- Psalm 40:1–3 भजन संहिता 40:1–3मैं धीरज से यहोवा की बाट जोहता रहा; और उस ने मेरी ओर झुककर मेरी दोहाई सुनी। उस ने मुझे सत्यानाश के गड़हे और दलदल की कीच में से उबारा, और मुझ को चट्टान पर खड़ा करके मेरे पैरों को दृढ़ किया है। और उस ने मुझे एक नया गीत सिखाया जो हमारे परमेश्वर की स्तुति का है। बहुतेरे यह देखकर डरेंगे, और यहोवा पर भरोसा रखेंगे।।
- Psalm 18:18–19 भजन संहिता 18:18–19मेरी विपत्ति के दिन वे मुझ पर आ पडे। परन्तु यहोवा मेरा आश्रय था। और उस ने मुझे निकालकर चौड़े स्थान में पहुंचाया, उस ने मुझ को छुड़ाया, क्योंकि वह मुझ से प्रसन्न था।
- Psalm 119:132 भजन संहिता 119:132जैसी तेरी रीति अपने नाम की प्रीति रखनेवालों से है, वैसे ही मेरी ओर भी फिरकर मुझ पर अनुग्रह कर।
- Psalm 25:16 भजन संहिता 25:16हे यहोवा मेरी ओर फिरकर मुझ पर अनुग्रह कर; क्योंकि मैं अकेला और दीन हूं।
- 2 Corinthians 5:20–21 2 कुरिन्थियों 5:20–21सो हम मसीह के राजदूत हैं; मानो परमेश्वर हमारे द्वारा समझाता है: हम मसीह की ओर से निवेदन करते हैं, कि परमेश्वर के साथ मेल मिलाप कर लो। जो पाप से अज्ञात था, उसी को उस ने हमारे लिये पाप ठहराया, कि हम उस में होकर परमेश्वर की धार्मिकता बन जाएं।।
- Psalm 17:6 भजन संहिता 17:6हे ईश्वर, मैं ने तुझ से प्रार्थना की है, क्योंकि तू मुझे उत्तर देगा। अपना कान मेरी ओर लगाकर मेरी बिनती सुन ले।
- Jeremiah 23:6 यिर्मयाह 23:6उसके दिनों में यहूदी लोग बचे रहेंगे, और इस्राएली लोग निडर बसे रहेंगे: और यहोवा उसका नाम यहोवा "हमारी धार्मिकता" रखेगा।
- Habakkuk 3:19 हबक्कूक 3:19यहोवा परमेश्वर मेरा बलमूल है, वह मेरे पांव हरिणों के समान बना देता है, वह मुझ को मेरे ऊंचे स्थानों पर चलाता है।।
- Isaiah 45:24 यशायाह 45:24लोग मेरे विषय में कहेंगे, केवल यहोवा ही में धर्म और शक्ति है। उसी के पास लोग आएंगे। और जो उस से रूठे रहेंगे, उन्हें लज्जित होना पड़ेगा।
- Psalm 86:3–5 भजन संहिता 86:3–5हे प्रभु मुझ पर अनुग्रह कर, क्योंकि मैं तुझी को लगातार पुकारता रहता हूं। अपने दास के मन को आनन्दित कर, क्योंकि हे प्रभु, मैं अपना मन तेरी ही ओर लगाता हूं। क्योंकि हे प्रभु, तू भला और क्षमा करनेवाला है, और जितने तुझे पुकारते हैं उन सभों के लिये तू अति करूणामय है।