Psalms · chapter 17 · verse 6
Psalm 17:6 in Hindi
हे ईश्वर, मैं ने तुझ से प्रार्थना की है, क्योंकि तू मुझे उत्तर देगा। अपना कान मेरी ओर लगाकर मेरी बिनती सुन ले।
He eeshvar, maim ne tujh se praarthanaa kee hai, kyonki too mujhe uttar degaa. Apanaa kaan meree or lagaakar meree binatee sun le.
Psalm 17:6 in English
- King James Version (KJV)
- I have called upon thee, for thou wilt hear me, O God: incline thine ear unto me, [ and hear] my speech.
- World English Bible (WEB)
- I have called on you, for you will answer me, God. Turn your ear to me. Hear my speech.
- American Standard Version (ASV)
- I have called upon thee, for thou wilt answer me, O God: Incline thine ear unto me, [and] hear my speech.
- Bible in Basic English (BBE)
- My cry has gone up to you, for you will give me an answer, O God: let your ear be turned to me, and give attention to my words.
- Darby Translation (DBY)
- I have called upon thee, for thou answerest me, O God. Incline thine ear unto me, hear my speech.
- Webster's Bible (WBS)
- I have called upon thee, for thou wilt hear me, O God: incline thy ear to me, [and hear] my speech.
- Young's Literal Translation (YLT)
- I — I called Thee, for Thou dost answer me, O God, incline Thine ear to me, hear my speech.
Read in context
- 4मानवी कामों में मैं तेरे मुंह के वचन के द्वारा क्रूरों की सी चाल से अपने को बचाए रहा।
- 5मेरे पांव तेरे पथों में स्थिर रहे, फिसले नहीं।।
- 6हे ईश्वर, मैं ने तुझ से प्रार्थना की है, क्योंकि तू मुझे उत्तर देगा। अपना कान मेरी ओर लगाकर मेरी बिनती सुन ले।
- 7तू जो अपने दहिने हाथ के द्वारा अपने शरणगतों को उनके विरोधियों से बचाता है, अपनी अद्भुत करूणा दिखा।
- 8अपने आंखो की पुतली की नाई सुरक्षित रख; अपने पंखों के तले मुझे छिपा रख,
Cross references
- Psalm 116:2 भजन संहिता 116:2उस ने जो मेरी ओर कान लगाया है, इसलिये मैं जीवन भर उसको पुकारा करूंगा।
- Psalm 86:7 भजन संहिता 86:7संकट के दिन मैं तुझ को पुकारूंगा, क्योंकि तू मेरी सुन लेगा।।
- Psalm 88:2 भजन संहिता 88:2मेरी प्रार्थना तुझ तक पहुंचे, मेरे चिल्लाने की ओर कान लगा!
- Psalm 66:19–20 भजन संहिता 66:19–20परन्तु परमेश्वर ने तो सुना है; उस ने मेरी प्रार्थना की ओर ध्यान दिया है।। धन्य है परमेश्वर, जिस ने न तो मेरी प्रार्थना अनसुनी की, और न मुझ से अपनी करूणा दूर कर दी है!
- Psalm 55:16 भजन संहिता 55:16परन्तु मैं तो परमेश्वर को पुकारूंगा; और यहोवा मुझे बचा लेगा।
- Isaiah 37:17 यशायाह 37:17हे यहोवा, कान लगाकर सुन; यहोवा आंख खोलकर देख; और सन्हेरीब के सब वचनों को सुन ले, जिस ने जीवते परमेश्वर की निन्दा करने को लिख भेजा है।
- Daniel 9:17–19 दानिय्येल 9:17–19हे हमारे परमेश्वर, अपने दास की प्रार्थना और गिड़गड़ाहट सुनकर, अपने उजड़े हुए पवित्रास्थान पर अपने मुख का प्रकाश चमका; हे प्रभु, अपने नाम के निमित्त यह कर। हे मेरे परमेश्वर, कान लगाकर सुन, आंख खोलकर हमारी उजड़ी हुई दशा और उस नगर को भी देख जो तेरा कहलाता है; क्योंकि हम जो तेरे साम्हने गिड़गिड़ाकर प्रार्थना करते हैं, सो अपने धर्म के कामों पर नहीं, वरन तेरी बड़ी दया ही के कामों पर भरोसा रखकर करते हैं। हे प्रभु, सुन ले; हे प्रभु, पाप क्षमा कर; हे प्रभु, ध्यान देकर जो करता है उसे कर, विलम्ब न कर; हे मेरे परमेश्वर, तेरा नगर और तेरी प्रजा तेरी ही कहलाती है; इसलिये अपने नाम के निमित्त ऐसा ही कर।।
- Isaiah 37:20 यशायाह 37:20अब हे हमारे परमेश्वर यहोवा, तू हमें उसके हाथ से बचा जिस से पृथ्वी के राज्य राज्य के लोग जान लें कि केवल तू ही यहोवा है।।
- Psalm 13:3–4 भजन संहिता 13:3–4हे मेरे परमेश्वर यहोवा मेरी ओर ध्यान दे और मुझे उत्तर दे, मेरी आंखों में ज्योति आने दे, नहीं तो मुझे मृत्यु की नींद आ जाएगी; ऐसा न हो कि मेरा शत्रु कहे, कि मैं उस पर प्रबल हो गया; और ऐसा न हो कि जब मैं डगमगाने लगूं तो मेरे शत्रु मगन हों।।