Psalms · chapter 43 · verse 3
Psalm 43:3 in Hindi
अपने प्रकाश और अपनी सच्चाई को भेज; वे मेरी अगुवाई करें, वे ही मुझ को तेरे पवित्रा पर्वत पर और तेरे निवास स्थान में पहुंचाए!
Apane prakaash aur apanee sachchaaee ko bhej; ve meree aguvaaee karem, ve hee mujh ko tere pavitraa parvat par aur tere nivaas sthaan mem pahunchaae!
Psalm 43:3 in English
- King James Version (KJV)
- O send out thy light and thy truth: let them lead me; let them bring me unto thy holy hill, and to thy tabernacles.
- World English Bible (WEB)
- Oh, send out your light and your truth. Let them lead me. Let them bring me to your holy hill, to your tents.
- American Standard Version (ASV)
- Oh send out thy light and thy truth; let them lead me: Let them bring me unto thy holy hill, And to thy tabernacles.
- Bible in Basic English (BBE)
- O send out your light and your true word; let them be my guide: let them take me to your holy hill, and to your tents.
- Darby Translation (DBY)
- Send out thy light and thy truth: they shall lead me, they shall bring me to thy holy mount, and unto thy habitations.
- Webster's Bible (WBS)
- O send out thy light and thy truth: let them lead me; let them bring me to thy holy hill, and to thy tabernacles.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Send forth Thy light and Thy truth, They — they lead me, they bring me in, Unto Thy holy hill, and unto Thy tabernacles.
Read in context
- 1हे परमेश्वर, मेरा न्याय चुका और विधर्मी जाति से मेरा मुक मा लड़; मुझ को छली और कुटिल पुरूष से बचा।
- 2क्योंकि हे परमेश्वर, तू ही मेरी शरण है, तू ने क्यों मुझे त्याग दिया है? मैं शत्रु के अन्धेर के मारे शोक का पहिरावा पहिने हुए क्यों फिरता रहूं?
- 3अपने प्रकाश और अपनी सच्चाई को भेज; वे मेरी अगुवाई करें, वे ही मुझ को तेरे पवित्रा पर्वत पर और तेरे निवास स्थान में पहुंचाए!
- 4तब मैं परमेश्वर की वेदी के पास जाऊंगा, उस ईश्वर के पास जो मेरे अति आनन्द का कुण्ड है; और हे परमेश्वर, हे मेरे परमेश्वर मैं वीणा बजा बजाकर तेरा धन्यवाद करूंगा।।
- 5हे मेरे प्राण तू क्यों गिरा जाता है? तू अन्दर ही अन्दर क्यों व्याकुल है? परमेश्वर पर भरोसा रख, क्योंकि वह मेरे मुख की चमक और मेरा परमेश्वर है; मैं फिर उसका धन्यवाद करूंगा।।
Cross references
- Psalm 36:9 भजन संहिता 36:9क्योंकि जीवन का सोता तेरे ही पास है; तेरे प्रकाश के द्वारा हम प्रकाश पाएंगे।।
- Proverbs 3:5–6 नीतिवचन 3:5–6तू अपनी समझ का सहारा न लेना, वरन सम्पूर्ण मन से यहोवा पर भरोसा रखना। उसी को स्मरण करके सब काम करना, तब वे तेरे लिये सीधा मार्ग निकालेगा।
- Psalm 97:11 भजन संहिता 97:11धर्मी के लिये ज्योति, और सीधे मनवालों के लिये आनन्द बोया गया है।
- John 1:4 यूहन्ना 1:4उस में जीवन था; और वह जीवन मुनष्यों की ज्योति थी।
- Psalm 143:10 भजन संहिता 143:10मुझ को यह सिखा, कि मैं तेरी इच्छा क्योंकर पूरी करूं, क्योंकि मेरा परमेश्वर तू ही है! तेरा भला आत्मा मुझ को धर्म के मार्ग में ले चले!
- Psalm 119:105 भजन संहिता 119:105तेरा वचन मेरे पांव के लिये दीपक, और मेरे मार्ग के लिये उजियाला है।
- Psalm 84:1 भजन संहिता 84:1हे सेनाओं के यहोवा, तेरे निवास क्या ही प्रिय हैं!
- Psalm 25:4–5 भजन संहिता 25:4–5हे यहोवा अपने मार्ग मुझ को दिखला; अपना पथ मुझे बता दे। मुझे अपने सत्य पर चला और शिक्षा दे, क्योंकि तू मेरा उद्वार करनेवाला परमेश्वर है; मैं दिन भर तेरी ही बाट जाहता रहता हूं।
- Psalm 40:11 भजन संहिता 40:11हे यहोवा, तू भी अपनी बड़ी दया मुझ पर से न हटा ले, तेरी करूणा और सत्यता से निरन्तर मेरी रक्षा होती रहे!
- Psalm 132:13–14 भजन संहिता 132:13–14क्योंकि यहोवा ने सिरयोन को अपनाया है, और उसे अपने निवास के लिये चाहा है।। यह तो युग युग के लिये मेरा विश्रामस्थान हैं; यहीं मैं रहूंगा, क्योंकि मैं ने इसका चाहा है।
- John 1:17 यूहन्ना 1:17इसलिये कि व्यवस्था तो मूसा के द्वारा दी गई; परन्तु अनुग्रह, और सच्चाई यीशु मसीह के द्वारा पहुंची।
- Micah 7:8 मीका 7:8हे मेरी बैरिन, मुझ पर आनन्द मत कर; क्योंकि ज्योंही मैं गिरूंगा त्योंही उठूंगा; और ज्योंही मैं अन्धकार में पडूंगा त्योंहि यहोवा मेरे लिये ज्योति का काम देगा।