Psalms · chapter 6 · verse 10
Psalm 6:10 in Hindi
मेरे सब शत्रु लज्जित होंगे और बहुत घबराएंगे; वे लौट जाएंगे, और एकाएक लज्जित होंगे।।
Mere sab shatru lajjit honge aur bahut ghabaraaenge; ve laut jaaenge, aur ekaaek lajjit honge..
Psalm 6:10 in English
- King James Version (KJV)
- Let all mine enemies be ashamed and sore vexed: let them return [and] be ashamed suddenly.
- World English Bible (WEB)
- May all my enemies be ashamed and dismayed. They shall turn back, they shall be disgraced suddenly.
- American Standard Version (ASV)
- All mine enemies shall be put to shame and sore troubled: They shall turn back, they shall be put to shame suddenly.
- Bible in Basic English (BBE)
- Let all those who are against me be shamed and deeply troubled; let them be turned back and suddenly put to shame.
- Darby Translation (DBY)
- All mine enemies shall be ashamed and tremble exceedingly; they will turn, they will be ashamed suddenly.
- Webster's Bible (WBS)
- Let all my enemies be ashamed and greatly disquieted: let them return [and] be suddenly ashamed.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Ashamed and troubled greatly are all mine enemies, They turn back — ashamed [in] a moment!
Read in context
- 8हे सब अनर्थकारियो मेरे पास से दूर हो; क्योंकि यहोवा ने मेरे रोने का शब्द सुन लिया है।
- 9यहोवा ने मेरा गिड़गिड़ाना सुना है; यहोवा मेरी प्रार्थना को ग्रहण भी करेगा।
- 10मेरे सब शत्रु लज्जित होंगे और बहुत घबराएंगे; वे लौट जाएंगे, और एकाएक लज्जित होंगे।।
Cross references
- Malachi 3:18 मलाकी 3:18तब तुम फिरकर धर्मी और दुष्ट का भेद, अर्थात् जो परमेश्वर की सेवा करता है, और जो उसकी सेवा नहीं करता, उन दोनों को भेद पहिचान सकोगे।।
- Psalm 86:17 भजन संहिता 86:17मुझे भलाई का कोई लक्षण दिखा, जिसे देखकर मेरे बैरी निराश हों, क्योंकि हे यहोवा तू ने आप मेरी सहायता की और मुझे शान्ति दी है।।
- Jeremiah 20:11 यिर्मयाह 20:11परन्तु यहोवा मेरे साथ है, वह भयंकर वीर के समान है; इस कारण मेरे सतानेवाले प्रबल न होंगे, वे ठोकर खाकर गिरेंगे। वे बुध्दि से काम नहीं करते, इसलिये उन्हें बहुत लज्जित होना पड़ेगा। उनका अपमान सदैव बना रहेगा और कभी भूला न जाएगा।
- Proverbs 29:1 नीतिवचन 29:1जो बार बार डांटे जाने पर भी हठ करता है, वह अचानक नाश हो जाएगा और उसका कोई भी उपाय काम न आएगा।
- Psalm 25:3 भजन संहिता 25:3वरन जितने तेरी बाट जोहते हैं उन में से कोई लज्जित न होगा; परन्तु जो अकारण विश्वासघाती हैं वे ही लज्जित होंगे।।
- Psalm 112:10 भजन संहिता 112:10दुष्ट उसे देखकर कुढेगा; वह दांत पीस- पीसकर गल जाएगा; दुष्टों की लालसा पूरी न होगी।।
- Psalm 132:18 भजन संहिता 132:18मैं उसे शत्रुओं को तो लज्जा का वस्त्रा पहिनाऊंगा, परन्तु उसी के सिर पर उसका मुकुट शोभायमान रहेगा।।
- Psalm 7:6 भजन संहिता 7:6हे यहोवा क्रोध करके उठ; मेरे क्रोधभरे सतानेवाले के विरूद्ध तू खड़ा हो जा; मेरे लिये जाग! तू ने न्याय की आज्ञा तो दे दी है।
- Psalm 71:24 भजन संहिता 71:24और मैं तेरे धर्म की चर्चा दिन भर करता रहूंगा; क्योंकि जो मेरी हानि के अभिलाषी थे, उनकी आशा टूट गई और मुंह काले हो गए हैं।।
- Psalm 73:19 भजन संहिता 73:19अहा, वे क्षण भर में कैसे उजड़ गए हैं! वे मिट गए, वे घबराते घबराते नाश हो गए हैं।
- Psalm 35:26 भजन संहिता 35:26जो मेरी हाति से आनन्दित होते हैं उनके मुंह लज्जा के मारे एक साथ काले हों! जो मेरे विरूद्ध बड़ाई मारते हैं वह लज्जा और अनादर से ढ़ंप जाएं!
- Psalm 40:14–15 भजन संहिता 40:14–15जो मेरे प्राण की खोज में हैं, वे सब लज्जित हों; और उनके मुंह काले हों और वे पीछे हटाए और निरादर किए जाएं जो मेरी हाति से प्रसन्न होते हैं। जो मुझ से आहा, आहा, कहते हैं, वे अपनी लज्जा के मारे विस्मित हों।।