Psalms · chapter 66 · verse 8
Psalm 66:8 in Hindi
हे देश देश के लोगो, हमारे परमेश्वर को धन्य कहो, और उसकी स्तुति में राग उठाओ,
He desh desh ke logo, hamaare parameshvar ko dhany kaho, aur usakee stuti mem raag uthaao,
Psalm 66:8 in English
- King James Version (KJV)
- O bless our God, ye people, and make the voice of his praise to be heard:
- World English Bible (WEB)
- Praise our God, you peoples! Make the sound of his praise heard,
- American Standard Version (ASV)
- Oh bless our God, ye peoples, And make the voice of his praise to be heard;
- Bible in Basic English (BBE)
- Give blessings to our God, O you peoples, let the voice of his praise be loud;
- Darby Translation (DBY)
- Bless our God, ye peoples, and make the voice of his praise to be heard;
- Webster's Bible (WBS)
- O bless our God, ye people, and make the voice of his praise to be heard:
- Young's Literal Translation (YLT)
- Bless, ye peoples, our God, And sound the voice of His praise,
Read in context
- 6उस ने समुद्र को सूखी भूमि कर डाला; वे महानद में से पांव पावं पार उतरे। वहां हम उसके कारण आनन्दित हुए,
- 7जो पराक्रम से सर्वदा प्रभुता करता है, और अपनी आंखों से जाति जाति को ताकता है। हठीले अपने सिर न उठाएं।।
- 8हे देश देश के लोगो, हमारे परमेश्वर को धन्य कहो, और उसकी स्तुति में राग उठाओ,
- 9जो हम को जीवित रखता है; और हमारे पांव को टलने नहीं देता।
- 10क्योंकि हे परमेश्वर तू ने हम को जांचा; तू ने हमें चान्दी की नाईं ताया था।
Cross references
- Psalm 98:4 भजन संहिता 98:4हे सारी पृथ्वी के लोगों यहोवा का जयजयकार करो; उत्साहपूर्वक जयजयकार करो, और भजन गाओ!
- Psalm 66:2 भजन संहिता 66:2उसके नाम की महिमा का भजन गाओ; उसकी स्तुति करते हुए, उसकी महिमा करो।
- Jeremiah 33:11 यिर्मयाह 33:11इन्हीं में हर्ष और आनन्द का शब्द, दुल्हे-दुल्हिन का शब्द, और इस बात के कहने वालों का शब्द फिर सुनाईं पड़ेगा कि सेनाओं के यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि यहोवा भला है, और उसकी करुणा सदा की है। और यहोवा के भवन में धन्यवादबलि लाने वालों का भी शब्द सुनाईं देगा; क्योंकि मैं इस देश की दशा पहिले की नाईं ज्यों की त्यों कर दूंगा, यहोवा का यही वचन है।
- Revelation 19:1 प्रकाशितवाक्य 19:1इस के बाद मैं ने स्वर्ग में मानो बड़ी भीड़ को ऊंचे शब्द से यह कहते सुना, कि हल्लिलूरयाह उद्धार, और महिमा, और सामर्थ हमारे परमेश्वर ही की है।
- Psalm 47:1 भजन संहिता 47:1हे देश देश के सब लोगों, तालियों बजाओ! ऊंचे शब्द से परमेश्वर के लिये जयजयकार करो!
- Romans 15:10–11 रोमियों 15:10–11फिर कहा है, हे जाति जाति के सब लोगों, उस की प्रजा के साथ आनन्द करो। और फिर हे जाति जाति के सब लागो, प्रभु की स्तुति करो; और हे राज्य राज्य के सब लोगो; उसे सराहो।
- Deuteronomy 32:43 व्यवस्थाविवरण 32:43हे अन्यजातियों, उसकी प्रजा के साथ आनन्द मनाओ; क्योंकि वह अपने दासों के लोहू का पलटा लेगा, और अपने द्रोहियों को बदला देगा, और अपने देश और अपनी प्रजा के पाप के लिये प्रायश्चित देगा।
- Revelation 5:11–14 प्रकाशितवाक्य 5:11–14और जब मै ने देखा, तो उस सिंहासन और उन प्राणियों और उन प्राचीनों की चारों ओर बहुत से स्वर्गदूतों का शब्द सुना, जिन की गिनती लाखों और करोड़ों की थी। और वे ऊंचे शब्द से कहते थे, कि वध किया हुआ मेम्ना ही सामर्थ, और धन, और ज्ञान, और शक्ति, और आदर, और महिमा, और धन्यवाद के योग्य है। फिर मैं ने स्वर्ग में, और पृथ्वी पर, और पृथ्वी के नीचे, और समुद्र की सब सृजी हुई वस्तुओं को, और सब कुछ को जो उन में हैं, यह कहते सुना, कि जो सिंहासन पर बैठा है, उसका, और मेम्ने का धन्यवाद, और आदर, और महिमा, और राज्य, युगानुयुग रहे। और चारों प्राणियों ने आमीन कहा, और प्राचीनों ने गिरकर दण्डवत् किया।।
- Revelation 19:5–6 प्रकाशितवाक्य 19:5–6और सिंहासन में से एक शब्द निकला, कि हे हमारे परमेश्वर से सब डरनेवाले दासों, क्या छोटे, क्या बड़े; तुम सब उस की स्तुति करो। फिर मैं ने बड़ी भीड़ का सा, और बहुत जल का सा शब्द, और गर्जनों का सा बड़ा शब्द सुना, कि हल्लिलूरयाह, इसलिये कि प्रभु हमारा परमेश्वर, सर्वशक्तिमान राज्य करता है।