Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Psalms · chapter 66 of 150 · 20 verses

Psalm 66 in Hindi

भजन संहिता 66

  1. हे सारी पृथ्वी के लोगों, परमेश्वर के लिये जयजयकार करो;

    To the chief Musician, A Song [or] Psalm. Make a joyful noise unto God, all ye lands:

  2. उसके नाम की महिमा का भजन गाओ; उसकी स्तुति करते हुए, उसकी महिमा करो।

    Sing forth the honour of his name: make his praise glorious.

  3. परमेश्वर से कहो, कि तेरे काम क्या ही भयानक हैं! तेरी महासामर्थ्य के कारण तेरे शत्रु तेरी चापलूसी करेंगे।

    Say unto God, How terrible [art thou in] thy works! through the greatness of thy power shall thine enemies submit themselves unto thee.

  4. सारी पृथ्वी के लोग तुझे दण्डवत् करेंगे, और तेरा भजन गाएंगे; वे तेरे नाम का भजन गाएंगे।।

    All the earth shall worship thee, and shall sing unto thee; they shall sing [to] thy name. Selah.

  5. आओ परमेश्वर के कामों को दखो; वह अपने कार्यों के कारण मनुष्यों को भययोग्य देख पड़ता है।

    Come and see the works of God: [he is] terrible [in his] doing toward the children of men.

  6. उस ने समुद्र को सूखी भूमि कर डाला; वे महानद में से पांव पावं पार उतरे। वहां हम उसके कारण आनन्दित हुए,

    He turned the sea into dry [land:] they went through the flood on foot: there did we rejoice in him.

  7. जो पराक्रम से सर्वदा प्रभुता करता है, और अपनी आंखों से जाति जाति को ताकता है। हठीले अपने सिर न उठाएं।।

    He ruleth by his power for ever; his eyes behold the nations: let not the rebellious exalt themselves. Selah.

  8. हे देश देश के लोगो, हमारे परमेश्वर को धन्य कहो, और उसकी स्तुति में राग उठाओ,

    O bless our God, ye people, and make the voice of his praise to be heard:

  9. जो हम को जीवित रखता है; और हमारे पांव को टलने नहीं देता।

    Which holdeth our soul in life, and suffereth not our feet to be moved.

  10. क्योंकि हे परमेश्वर तू ने हम को जांचा; तू ने हमें चान्दी की नाईं ताया था।

    For thou, O God, hast proved us: thou hast tried us, as silver is tried.

  11. तू ने हम को जाल में फंसाया; और हमारी कटि पर भारी बोझ बान्धा था;

    Thou broughtest us into the net; thou laidst affliction upon our loins.

  12. तू ने घुड़चढ़ों को हमारे सिरों के ऊपर से चलाया, हम आग और जल से होकर गए; परन्तु तू ने हम को उबार के सुख से भर दिया है।।

    Thou hast caused men to ride over our heads; we went through fire and through water: but thou broughtest us out into a wealthy [place].

  13. मैं होमबलि लेकर तेरे भवन में आंऊंगा मैं उन मन्नतों को तेरे लिये पूरी करूंगा,

    I will go into thy house with burnt offerings: I will pay thee my vows,

  14. जो मैं ने मुंह खोलकर मानीं, और संकट के समय कही थीं।

    Which my lips have uttered, and my mouth hath spoken, when I was in trouble.

  15. मैं तुझे मोटे पशुओं के होमबलि, मेंढ़ों की चर्बी के धूप समेत चढ़ऊंगा; मैं बकरों समेत बैल चढ़ाऊंगा।।

    I will offer unto thee burnt sacrifices of fatlings, with the incense of rams; I will offer bullocks with goats. Selah.

  16. हे परमेश्वर के सब डरवैयों आकर सुनो, मैं बताऊंगा कि उस ने मेरे लिये क्या क्या किया है।

    Come [and] hear, all ye that fear God, and I will declare what he hath done for my soul.

  17. मैं ने उसको पुकारा, और उसी का गुणानुवाद मुझ से हुआ।

    I cried unto him with my mouth, and he was extolled with my tongue.

  18. यदि मैं मन में अनर्थ बात सोचता तो प्रभु मेरी न सुनता।

    If I regard iniquity in my heart, the Lord will not hear [me:]

  19. परन्तु परमेश्वर ने तो सुना है; उस ने मेरी प्रार्थना की ओर ध्यान दिया है।।

    [But] verily God hath heard [me;] he hath attended to the voice of my prayer.

  20. धन्य है परमेश्वर, जिस ने न तो मेरी प्रार्थना अनसुनी की, और न मुझ से अपनी करूणा दूर कर दी है!

    Blessed [be] God, which hath not turned away my prayer, nor his mercy from me.

All chapters of Psalms · Hindi Bible · Psalm 66 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.