Psalms · chapter 76 · verse 6
Psalm 76:6 in Hindi
और शूरवीरों में से किसी का हाथ न चला। हे याकूब के परमेश्वर, तेरी घुड़की से, रथों समेत घोड़े भारी नींद में पड़े हैं।
Aur shooraveerom mem se kisee kaa haath na chalaa. He yaakoob ke parameshvar, teree ghudakee se, rathom samet ghode bhaaree neend mem pade hain.
Psalm 76:6 in English
- King James Version (KJV)
- At thy rebuke, O God of Jacob, both the chariot and horse are cast into a dead sleep.
- World English Bible (WEB)
- At your rebuke, God of Jacob, both chariot and horse are cast into a dead sleep.
- American Standard Version (ASV)
- At thy rebuke, O God of Jacob, Both chariot and horse are cast into a dead sleep.
- Bible in Basic English (BBE)
- At the voice of your wrath, O God of Jacob, deep sleep has overcome carriage and horse.
- Darby Translation (DBY)
- At thy rebuke, O God of Jacob, both chariot and horse are cast into a dead sleep.
- Webster's Bible (WBS)
- At thy rebuke, O God of Jacob, both the chariot and horse are cast into a dead sleep.
- Young's Literal Translation (YLT)
- From Thy rebuke, O God of Jacob, Both rider and horse have been fast asleep.
Read in context
- 4हे परमेश्वर तू तो ज्योतिमय है; तू अहेर से भरे हुए पहाड़ों से अधिक उत्तम और महान है।
- 5दृढ़ मनवाले लुट गए, और भरी नींद में पड़े हैं;
- 6और शूरवीरों में से किसी का हाथ न चला। हे याकूब के परमेश्वर, तेरी घुड़की से, रथों समेत घोड़े भारी नींद में पड़े हैं।
- 7केवल तू ही भययोग्य है; और जब तू क्रोध करने लगे, तब तेरे साम्हने कौन खड़ा रह सकेगा?
- 8तू ने स्वर्ग से निर्णय सुनाया है; पृथ्वी उस समय सुनकर डर गई, और चुप रही,
Cross references
- Exodus 15:1 निर्गमन 15:1तब मूसा और इस्राएलियों ने यहोवा के लिये यह गीत गाया। उन्हों ने कहा, मैं यहोवा का गीत गाऊंगा, क्योंकि वह महाप्रतापी ठहरा है; घोड़ों समेत सवारों को उस ने समुद्र में डाल दिया है।।
- Psalm 80:16 भजन संहिता 80:16वह जल गई, वह कट गई है; तेरी घुड़की से वे नाश होते हैं।
- Exodus 15:21 निर्गमन 15:21और मरियम उनके साथ यह टेक गाती गई कि:- यहोवा का गीत गाओ, क्योंकि वह महाप्रतापी ठहरा है; घोड़ों समेत सवारों को उस ने समुद्र में डाल दिया है।।
- Exodus 14:27–28 निर्गमन 14:27–28तब मूसा ने अपना हाथ समुद्र के ऊपर बढ़ाया, और भोर होते होते क्या हुआ, कि समुद्र फिर ज्यों का त्यों अपने बल पर आ गया; और मिद्दी उलटे भागने लगे, परन्तु यहोवा ने उनको समुद्र के बीच ही में झटक दिया। और जल के पलटने से, जितने रथ और सवार इस्राएलियों के पीछे समुद्र में आए थे, सो सब वरन फिरौन की सारी सेना उस में डूब गई, और उस में से एक भी न बचा।
- Ezekiel 39:20 यहेजकेल 39:20तुम मेरी मेज़ पर घाड़ों, सवारों, शूरवीरों, और सब प्रकार के योद्धाओं से तृप्त होंगे, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।
- Exodus 15:10 निर्गमन 15:10तू ने अपने श्वास का पवन चलाया, तब समुद्र ने उनको ढांप लिया; वे महाजलराशि में सीसे की नाई डूब गए।।
- Exodus 15:4–6 निर्गमन 15:4–6फिरौन के रथों और सेना को उस ने समुद्र में डाल दिया; और उसके उत्तम से उत्तम रथी लाल समुद्र में डूब गए।। गहिरे जल ने उन्हें ढांप लिया; वे पत्थर की नाईं गहिरे स्थानों में डूब गए।। हे यहोवा, तेरा दहिना हाथ शक्ति में महाप्रतापी हुआ हे यहोवा, तेरा दहिना हाथ शत्रु को चकनाचूर कर देता है।।
- Zechariah 12:4 जकर्याह 12:4यहोवा की यह वाणी है, उस समय मैं हर एक घोड़े का घबरा दूंगा, और उसके सवार को धायल करूंगा। परन्तु मैं यहूदा के घराने पर कृपादृष्टि रखूंगा, जब मैं अन्यजातियों के सब घोड़ों को अन्धा कर डालूंगा।
- Nahum 1:6 नहूम 1:6उसके क्रोध का साम्हना कौन कर सकता है? और जब उसका क्रोध भड़कता है, तब कौन ठहर सकता है? उसकी जलजलाहट आग की नाईं भड़क जाती है, और चट्टानें उसकी शक्ति से फट फटकर गिरती हैं।
- Psalm 104:7 भजन संहिता 104:7तेरी घुड़की से वह भाग गया; तेरे गरजने का शब्द सुनते ही, वह उतावली करके बह गया।
- Isaiah 37:36 यशायाह 37:36ब यहोवा के दूत ने निकलकर अश्शूरियों की छावनी में एक लाख पचासी हजार पुरूषों को मारा; और भोर को जब लोग सवेरे उठे तब क्या देखा कि लोथ ही लोथ पड़ी हैं।
- 2 Samuel 10:18 2 शमूएल 10:18परन्तु अरामी इस्राएलियों से भागे, और दाऊद ने अरामियों में से सात सौ रथियों और चालीय हजार सवारों को मार डाला, और उनके सेनापति हाोबक को ऐसा घायल किया कि वह वहीं मर गया।