Revelation · chapter 3 · verse 21
Revelation 3:21 in Hindi
जो जय पाए, मैं उसे अपने साथ अपने सिंहासन पर बैठाऊंगा, जैसा मैं भी जय पाकर अपने पिता के साथ उसके सिंहासन पर बैठ गया।
Jo jay paae, maim use apane saath apane sinhaasan par baithaaoongaa, jaisaa maim bhee jay paakar apane pitaa ke saath usake sinhaasan par baith gayaa.
Revelation 3:21 in English
- King James Version (KJV)
- To him that overcometh will I grant to sit with me in my throne, even as I also overcame, and am set down with my Father in his throne.
- World English Bible (WEB)
- He who overcomes, I will give to him to sit down with me on my throne, as I also overcame and sat down with my Father on his throne.
- American Standard Version (ASV)
- He that overcometh, I will give to him to sit down with me in my throne, as I also overcame, and sat down with my Father in his throne.
- Bible in Basic English (BBE)
- To him who overcomes I will give a place with me on my high seat, even as I overcame, and am seated with my Father on his high seat.
- Darby Translation (DBY)
- He that overcomes, to him will I give to sit with me in my throne; as I also have overcome, and have sat down with my Father in his throne.
- Webster's Bible (WBS)
- To him that overcometh will I grant to sit with me on my throne, even as I also overcame, and am set down with my Father on his throne.
- Young's Literal Translation (YLT)
- He who is overcoming — I will give to him to sit with me in my throne, as I also did overcome and did sit down with my Father in His throne.
Read in context
- 19मैं जिन जिन से प्रीति रखता हूं, उन सब को उलाहना और ताड़ना देता हूं, इसलिये सरगर्म हो, और मन फिरा।
- 20देख, मैं द्वार पर खड़ा हुआ खटखटाता हूं; यदि कोई मेरा शब्द सुनकर द्वार खोलेगा, तो मैं उसके पास भीतर आकर उसके साथ भोजन करूंगा, और वह मेरे साथ।
- 21जो जय पाए, मैं उसे अपने साथ अपने सिंहासन पर बैठाऊंगा, जैसा मैं भी जय पाकर अपने पिता के साथ उसके सिंहासन पर बैठ गया।
- 22जिस के कान हों वह सुन ले कि आत्मा कलीसियाओं से क्या कहता है।।
Cross references
- 2 Timothy 2:12 2 तीमुथियुस 2:12यदि हम धीरज से सहते रहेंगे, तो उसके साथ राज्य भी करेंगे: यदि हम उसका इन्कार करेंगे तो वह भी हमारा इन्कार करेगा।
- Matthew 19:28 मत्ती 19:28यीशु ने उन से कहा, मैं तुम से सच कहता हूं, कि नई उत्पत्ति से जब मनुष्य का पुत्रा अपनी महिमा के सिहांसन पर बैठेगा, तो तुम भी जो मेरे पीछे हो लिये हो, बारह सिंहासनों पर बैठकर इस्राएल के बारह गोत्रों का न्याय करोगे।
- Revelation 2:26–27 प्रकाशितवाक्य 2:26–27जो जय पाए, और मेरे कामों के अनुसार अन्त तक करता रहे, मैं उसे जाति जाति के लोगों पर अधिकार दूंगा। और वह लोहे का राजदण्ड लिये हुए उन पर राज्य करेगा, जिस प्रकार कुम्हार के मिट्टी के बरतन चकनाचूर हो जाते है: जैसे कि मै ने भी ऐसा ही अधिकार अपने पिता से पाया है।
- John 16:33 यूहन्ना 16:33मैं ने ये बातें तुम से इसलिये कही हैं, कि तुम्हें मुझ में शान्ति मिले; संसार में तुम्हें क्लेश होता है, परन्तु ढाढ़स बांधो, मैं ने संसार को जीत लिया है।।
- Revelation 2:7 प्रकाशितवाक्य 2:7जिस के कान हों, वह सुन ले कि आत्मा कलीसियाओं से क्या कहता है: जो जय पाए, मैं उसे उस जीवन के पेड़ में से जो परमेश्वर के स्वर्गलोक में है, फल खाने को दूंगा।।
- 1 Corinthians 6:2–3 1 कुरिन्थियों 6:2–3क्या तुम नहीं जानते, कि पवित्रा लोग जगत का न्याय करेंगे? सो जब तुम्हें जगत का न्याय करना हे, तो क्या तुम छोटे से छोटे झगड़ों का भी निर्णय करने के योग्य नहीं? क्या तुम नहीं जानते, कि हम स्वर्गदूतों का न्याय करेंगे? तो क्या सांसारिक बातों का निर्णय करना हो, तो क्या उन्हीं को बैठाओगे जो कलीसिया में कुछ नहीं समझे जाते हैं?
- 1 John 5:4–5 1 यूहन्ना 5:4–5क्योंकि जो कुछ परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है, वह संसार पर जय प्राप्त करता है, और वह विजय जिस से संसार पर जय प्राप्त होती है हमारा विश्वास है। संसार पर जय पानेवाला कौन है? केवल वह जिस का विश्वास है, कि यीशु, परमेश्वर का पुत्रा है।
- Luke 22:30 लूका 22:30वैसे ही मैं भी तुम्हारे लिये ठहराता हूं, ताकि तुम मेरे राज्य में मेरी मेज पर खाओ- पिओ; बरन सिंहासनों पर बैठकर इस्त्राएल के बारह गोत्रों का न्याय करो।
- Matthew 28:18 मत्ती 28:18यीशु ने उन के पास आकर कहा, कि स्वर्ग और पृथ्वी का सारा अधिकार मुझे दिया गया है।
- Revelation 20:4 प्रकाशितवाक्य 20:4फिर मैं ने सिंहासन देखे, और उन पर लोग बैठ गए, और उन को न्याय करने का अधिकार दिया गया; और उन की आत्माओं को भी देखा, जिन के सिर यीशु की गवाही देने और परमेश्वर के वचन के कारण काटे गए थे; और जिन्हों ने न उस पशु की, और न उस की मूरत की पूजा की थी, और न उस की छाप अपने माथे और हाथों पर ली थी; वे जीवित होकर मसीह के साथ हजार वर्ष तक राज्य करते रहे।
- Revelation 1:6 प्रकाशितवाक्य 1:6और हमें एक राज्य और अपने पिता परमेश्वर के लिये याजक भी बना दिया; उसी की महिमा और पराक्रम युगानुयुग रहे। आमीन।
- Revelation 7:17 प्रकाशितवाक्य 7:17क्योंकि मेम्ना जो सिंहासन के बीच में है, उन की रखवाली करेगा; और उन्हें जीवन रूपी जल के सोतों के पास ले जाया करेगा, और परमेश्वर उन की आंखों से सब आंसू पोंछ डालेगा।।