Ruth · chapter 1 · verse 20
Ruth 1:20 in Hindi
उस ने उन से कहा, मुझे नाओमी न कहो, मुझे मारा कहो, क्योंकि सर्वशक्तिमान् ने मुझ को बड़ा दु:ख दिया है।
Us ne un se kahaa, mujhe naaomee na kaho, mujhe maaraa kaho, kyonki sarvashaktimaan ne mujh ko badaa du:kh diyaa hai.
Ruth 1:20 in English
- King James Version (KJV)
- And she said unto them, Call me not Naomi, call me Mara: for the Almighty hath dealt very bitterly with me.
- World English Bible (WEB)
- She said to them, “Don’t call me Naomi. Call me Mara, for the Almighty has dealt very bitterly with me.
- American Standard Version (ASV)
- And she said unto them, Call me not Naomi, call me Mara; for the Almighty hath dealt very bitterly with me.
- Bible in Basic English (BBE)
- And she said to them, Do not let my name be Naomi, but Mara, for the Ruler of all has given me a bitter fate.
- Darby Translation (DBY)
- And she said to them, Call me not Naomi — call me Mara; for the Almighty has dealt very bitterly with me.
- Webster's Bible (WBS)
- And she said to them, Call me not Naomi, call me Mara: for the Almighty hath dealt very bitterly with me.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And she saith unto them, 'Call me not Naomi; call me Mara, for the Almighty hath dealt very bitterly to me,
Read in context
- 18जब उस ने यह देखा कि वह मेरे संग चलने को स्थिर है, तब उस ने उस से और बात न कही।
- 19सो वे दोनों चल निकलीं और बेतलेहेम को पहुंची। और उनके बेतलेहेम में पहुंचने पर कुल नगर मे उनके कारण धूम मची; और स्त्रियां कहने लगीं, क्या यह नाओमी है?
- 20उस ने उन से कहा, मुझे नाओमी न कहो, मुझे मारा कहो, क्योंकि सर्वशक्तिमान् ने मुझ को बड़ा दु:ख दिया है।
- 21मैं भरी पूरी चली गई थी, परन्तु यहोवा ने मुझे छूछी करके लौटाया है। सो जब कि यहोवा ही ने मेरे विरूद्ध साक्षी दी, और सर्वशक्तिमान ने मुझे दु:ख दिया है, फिर तुम मुझे क्यों नाओमी कहती हो?
- 22इस प्रकार नाओमी अपनी मोआबिन बहू रूत के साथ लौटी, जो मोआब के देश से आई थी। और वे जो कटने के आरम्भ के समय बेतलेहेम में पहुंची।।
Cross references
- Job 6:4 अय्यूब 6:4क्योंकि सर्वशक्तिमान के तीर मेरे अन्दर चुभे हैं; और उनका विष मेरी आत्मा में वैठ गया है;ईश्वर की भयंकर बात मेरे विरूद्ध पांति बान्धे हैं।
- Hebrews 12:11 इब्रानियों 12:11और वर्तमान में हर प्रकार की ताड़ना आनन्द की नहीं, पर शोक ही की बात दिखाई पड़ती है, तौभी जो उस को सहते सहते पक्के हो गए हैं, पीछे उन्हें चैन के साथ धर्म का प्रतिफल मिलता है।
- Psalm 88:15 भजन संहिता 88:15मैं बचपन ही से दु:खी वरन अधमुआ हूं, तुझ से भय खाते मैं अति व्याकुल हो गया हूं।
- Psalm 73:14 भजन संहिता 73:14क्योंकि मैं दिन भर मार खाता आया हूं और प्रति भोर को मेरी ताड़ना होती आई है।।
- Isaiah 38:13 यशायाह 38:13मैं भोर तक अपने मन को शान्त करता रहा; वह सिंह की नाईं मेरी सब हडि्डयों को तोड़ता है; एक ही दिन में तू मेरा अन्त कर डालता है।
- Lamentations 3:1–20 विलापगीत 3:1–20उसके रोष की छड़ी से दु:ख भोगनेवाला पुरूष मैं ही हूं; वह मुझे ले जाकर उजियाले में नहीं, अन्धियारे ही में चलाता है; उसका हाथ दिन भर मेरे ही विरूद्ध उठता रहता है। उस ने मेरा मांस और चमड़ा गला दिया है, और मेरी हडि्डयों को तोड़ दिया है; उस ने मुझे रोकने के लिये किला बनाया, और मुझ को कठिन दु:ख और श्रम से घेरा है; उस ने मुझे बहुत दिन के मरे हुए लोगों के समान अन्धेरे स्थानों में बसा दिया है। मेरे चारों ओर उस ने बाड़ा बान्धा है कि मैं निकल नहीं सकता; उस ने मुझे भारी सांकल से जकड़ा है; मैं चिल्ला चिल्लाके दोहाई देता हूँ, तौभी वह मेरी प्रार्थता नहीं सुनता; मेरे माग को उस ने गढ़े हुए पत्थरों से रोक रखा है, मेरी डगरों को उस ने टेढ़ी कर दिया है। वह मेरे लिये घात में बैठे हुए रीछ और घात लगाए हुए सिंह के समान है; उस ने मुझे मेरे माग से भुला दिया, और मुझे फाड़ डाला; उस ने मुझ को उजाड़ दिया है। उस ने धनुष चढ़ाकर मुझे अपने तीर का निशाना बनाया है। उस ने अपनी तीरों से मेरे हृदय को बेध दिया है; सब लोग मुझ पर हंसते हैं और दिन भर मुझ पर ढालकर गाीत गाते हैं, उस ने मुझे कठिन दु:ख से भर दिया, और नागदौना पिलाकर तृप्त किया है। उस ने मेरे दांतों को कंकरी से तोड़ डाला, और मुझे राख से ढांप दिया है; और मुझ को मन से उतारकर कुशल से रहित किया है; मैं कल्याण भूल गया हूँ; इसलिऐ मैं ने कहा, मेरा बल नाश हुआ, और मेरी आश जो यहोवा पर थी, वह टूट गई है। मेरा दु:ख और मारा मारा फिरना, मेरा नागदौने और- और विष का पीना स्मरण कर! मैं उन्हीं पर सोचता रहता हूँ, इस से मेरा प्राण ढला जाता है।
- Job 19:6 अय्यूब 19:6तो यह जान लो कि ईश्वर ने मुझे गिरा दिया है, और मुझे अपने जाल में फंसा लिया है।
- Job 5:17 अय्यूब 5:17देख, क्या ही धन्य वह मनुष्य, जिसको ईश्वर ताड़ना देता है; इसलिये तू सर्वशक्तिमान की ताड़ना को तुच्छ मत जान।
- Genesis 43:14 उत्पत्ति 43:14और सर्वशक्तिमान ईश्वर उस पुरूष को तुम पर दयालु करेगा, जिस से कि वह तुम्हारे दूसरे भाई को और बिन्यामीन को भी आने दे: और यदि मैं निर्वंश हुआ तो होने दो।
- Revelation 1:8 प्रकाशितवाक्य 1:8प्रभु परमेश्वर वह जो है, और जो था, और जो आनेवाला है; जो सर्वशक्तिमान है: यह कहता है, कि मैं ही अल्फा और ओमिगा हूं।।
- Job 11:7 अय्यूब 11:7क्या तू ईश्वर का गूढ़ भेद पा सकता है? और क्या तू सर्वशक्तिमान का मर्म पूरी रीति से चांच सकता है?
- Genesis 17:1 उत्पत्ति 17:1जब अब्राम निन्नानवे वर्ष का हो गया, तब यहोवा ने उसको दर्शन देकर कहा मैं सर्वशक्तिमान ईश्वर हूं; मेरी उपस्थिति में चल और सिद्ध होता जा।