Song of Solomon · chapter 1 · verse 9
Song of Solomon 1:9 in Hindi
हे मेरी प्रिय मैं ने तेरी तुलना फिरौन के रथों में जुती हुई घोड़ी से की है।
He meree priy maim ne teree tulanaa phiraun ke rathom mem jutee huee ghodee se kee hai.
Song of Solomon 1:9 in English
- King James Version (KJV)
- I have compared thee, O my love, to a company of horses in Pharaoh’s chariots.
- World English Bible (WEB)
- I have compared you, my love, to a steed in Pharaoh’s chariots.
- American Standard Version (ASV)
- I have compared thee, O my love, To a steed in Pharaoh’s chariots.
- Bible in Basic English (BBE)
- I have made a comparison of you, O my love, to a horse in Pharaoh's carriages.
- Darby Translation (DBY)
- I compare thee, my love, To a steed in Pharaoh's chariots.
- Webster's Bible (WBS)
- I have compared thee, O my love, to a company of horses in Pharaoh's chariots.
- Young's Literal Translation (YLT)
- To my joyous one in chariots of Pharaoh, I have compared thee, my friend,
Read in context
- 7हे मेरे प्राणप्रिय मुझे बता, तू अपनी भेड़- बकरियां कहां चराता है, दोपहर को तू उन्हें कहां बैठाता है; मैं क्यों तेरे संगियों की भेड़- बकरियों के पास घूंघट काढ़े हुए भटकती फिरूं?
- 8हे स्त्रियों में सुन्दरी, यदि तू यह न जानती हो तो भेड़- बकरियों के खुरों के चिन्हों पर चल और चरावाहों के तम्बुओं के पास अपनी बकरियों के बच्चों को चरा।।
- 9हे मेरी प्रिय मैं ने तेरी तुलना फिरौन के रथों में जुती हुई घोड़ी से की है।
- 10तेरे गाल केशों के लटों के बीच क्या ही सुन्दर हैं, और तेरा कण्ठ हीरों की लड़ों के बीच।
- 11हम तेरे लिये चान्दी के फूलदार सोने के आभूषण बनाएंगे।
Cross references
- Song of Solomon 2:13 श्रेष्ठगीत 2:13अंजीर पकने लगे हैं, और दाखलताएं फूल रही हैं; वे सुगन्ध दे रही हैं। हे मेरी प्रिय, हे मेरी सुन्दरी, उठकर चली आ।
- Song of Solomon 2:10 श्रेष्ठगीत 2:10मेरा प्रेमी मुझ से कह रहा है, हे मेरी प्रिय, हे मेरी सुन्दरी, उठकर चली आ;
- John 15:14–15 यूहन्ना 15:14–15जो कुछ मैं तुम्हें आज्ञा देता हूं, यदि उसे करो, तो तुम मेरे मित्रा हो। अब से मैं तुम्हें दास न कहूंगा, क्योंकि दास नहीं जानता, कि उसका स्वामी क्या करता है: परन्तु मैं ने तुम्हें मित्रा कहा है, क्योंकि मैं ने जो बातें अपने पिता से सुनीं, वे सब तुम्हें बता दीं।
- Song of Solomon 1:15 श्रेष्ठगीत 1:15तू सुन्दरी है, हे मेरी प्रिय, तू सुन्दरी है; तेरी आंखें कबूतरी की सी हैं।
- Song of Solomon 4:7 श्रेष्ठगीत 4:7हे मेरी प्रिय तू सर्वांग सुन्दरी है; तुझ में कोई दोष नहीं।
- Isaiah 31:1 यशायाह 31:1हाय उन पर जो सहायता पाने के लिये मि को जाते हैं और घोड़ों का आसरा करते हैं; जो रथों पर भरोसा रखते क्योंकि वे बहुत हैं, और सवारों पर, क्योंकि वे अति बलवान हैं, पर इस्राएल के पवित्रा की ओर दृष्टि नहीं करते और न यहोवा की खोज करते हैं!
- Song of Solomon 5:2 श्रेष्ठगीत 5:2मैं मोती थी, परन्तु मेरा मन जागता था। सुन! मेरा प्रेमी खटखटाता है, और कहता है, हे मेरी बहिन, हे मेरी प्रिय, हे मेरी कबूतरी, हे मेरी निर्मल, मेरे लिये द्वार खोल; क्योंकि मेरा सिर ओस से भरा है, और मेरी लटें रात में गिरी हुई बून्दों से भीगी हैं।
- Song of Solomon 2:2 श्रेष्ठगीत 2:2जैसे सोसन फूल कटीले पेड़ों के बीच वैसे ही मेरी प्रिय युवतियों के बीच में है।।
- 2 Chronicles 1:14–17 2 इतिहास 1:14–17फिर सुलैमान ने रथ और सवार इकट्ठे कर लिये; और उसके चौदह सौ रथ और बारह हजार सवार थे, और उनको उस ने रथों के नगरों में, और यरूशलेम में राजा के पास ठहरा रखा। और राजा ने ऐसा किया, कि यरूशलेम में सोने- चान्दी का मूल्य बहुतायत के कारण पत्थरों का सा, और देवदारों का मूल्य नीचे के देश के गूलरों का सा बना दिया। और जो घोड़े सुलैमान रखता था, वे मिस्र से आते थे, और राजा के रयापारी उन्हें झुणड के झुणड ठहराए हुए दाम पर लिया करते थे। एक रथ तो छे सौ शेकेल चान्दी पर, और एक घोड़ा डेढ़ सौ शेकेल पर मिस्र से आता था; और इसी दाम पर वे हित्तियों के सब राजाओं और अराम के राजाओं के लिये उन्हीं के द्वारा लाया करते थे।
- Song of Solomon 4:1 श्रेष्ठगीत 4:1हे मेरी प्रिय तू सुन्दर है, तू सुन्दर है! तेरी आंखें तेरी लटों के बीच में कबूतरों की सी दिखाई देती है। तेरे बाल उन बकरियों के झुण्ड के समान हैं जो गिलाद पहाड़ के ढाल पर लेटी हुई हों।
- Song of Solomon 6:4 श्रेष्ठगीत 6:4हे मेरी प्रिय, तू तिर्सा की नाई सुन्दरी है तू यरूशलेम के समान रूपवान है, और पताका फहराती हुई सेना के तुल्य भयंकर है।
- 1 Kings 10:28 1 राजा 10:28और जो घोड़े सुलैमान रखता था, वे मिस्र से आते थे, और राजा के व्योपारी उन्हें झुणड झुणड करके ठहराए हुए दाम पर लिया करते थे।