Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Song of Solomon · chapter 2 of 8 · 17 verses

Song of Solomon 2 in Hindi

श्रेष्ठगीत 2

  1. मैं शारोन देश का गुलाब और तराइयों में का सोसन फूल हूं।।

    I [am] the rose of Sharon, [and] the lily of the valleys.

  2. जैसे सोसन फूल कटीले पेड़ों के बीच वैसे ही मेरी प्रिय युवतियों के बीच में है।।

    As the lily among thorns, so [is] my love among the daughters.

  3. जैसे सेब के वृक्ष जंगल के वृक्षों के बीच में, वैसे ही मेरा प्रेमी जवानों के बीच में है। मैं उसकी छाया में हर्षित होकर बैठ गई, और उसका फल मुझे खाने मे मीठा लगा।

    As the apple tree among the trees of the wood, so [is] my beloved among the sons. I sat down under his shadow with great delight, and his fruit [was] sweet to my taste.

  4. वह मुझे भोज के घर में ले आया, और उसका जो झन्डा मेरे ऊपर फहराता था वह प्रेम था।

    He brought me to the banqueting house, and his banner over me [was] love.

  5. मुझे सूखी दाखों से संभालो, सेब खिलाकर बल दो: क्योंकि मैं प्रेम में रोगी हूूं।

    Stay me with flagons, comfort me with apples: for I [am] sick of love.

  6. काश, उसका बायां हाथ मेरे सिर के नीचे होता, और अपने दहिने हाथ से वह मेरा आलिंगन करता!

    His left hand [is] under my head, and his right hand doth embrace me.

  7. हे यरूशलेम की पुत्रियों, मैं तुम से चिकारियों और मैदान की हरिणियों की शपथ धराकर कहती हूं, कि जब तक प्रेम आप से न उठे, तब तक उसको न उसकाओ न जगाओ।।

    I charge you, O ye daughters of Jerusalem, by the roes, and by the hinds of the field, that ye stir not up, nor awake [my] love, till he please.

  8. मेरे प्रेमी का शब्द सुन पड़ता है! देखो, वह पहाड़ों को फान्दता हुआ आता है।

    The voice of my beloved! behold, he cometh leaping upon the mountains, skipping upon the hills.

  9. मेरा प्रेमी चिकारे वा जवान हरिण के समान है। देखो, वह हमारी भीत के पीछे खड़ा है, और खिड़कियों की ओर ताक रहा है, और झंझरी में से देख रहा है।

    My beloved is like a roe or a young hart: behold, he standeth behind our wall, he looketh forth at the windows, shewing himself through the lattice.

  10. मेरा प्रेमी मुझ से कह रहा है, हे मेरी प्रिय, हे मेरी सुन्दरी, उठकर चली आ;

    My beloved spake, and said unto me, Rise up, my love, my fair one, and come away.

  11. क्योंकि देख, जाड़ा जाता रहा; वर्षा भी हो चुकी और जाती रही है।

    For, lo, the winter is past, the rain is over [and] gone;

  12. पृथ्वी पर फूल दिखाई देते हैं, चिड़ियों के गाने का समय आ पहुंचा है, और हमारे देश में पिन्डुक का शब्द सुनाई देता है।

    The flowers appear on the earth; the time of the singing [of birds] is come, and the voice of the turtle is heard in our land;

  13. अंजीर पकने लगे हैं, और दाखलताएं फूल रही हैं; वे सुगन्ध दे रही हैं। हे मेरी प्रिय, हे मेरी सुन्दरी, उठकर चली आ।

    The fig tree putteth forth her green figs, and the vines [with] the tender grape give a [good] smell. Arise, my love, my fair one, and come away.

  14. हे मेरी कबूतरी, पहाड़ की दरारों में और टीलों के कुज्ज में तेरा मुख मुझे देखने दे, तेरा बोल मुझे सुनने दे, क्योंकि तेरा बोल मीठा, और तेरा मुख अति सुन्दर है।

    O my dove, [that art] in the clefts of the rock, in the secret [places] of the stairs, let me see thy countenance, let me hear thy voice; for sweet [is] thy voice, and thy countenance [is] comely.

  15. जो छोटी लोमड़ियां दाख की बारियों को बिगाड़ती हैं, उन्हें पकड़ ले, क्योंकि हमारी दाख की बारियों में फूल लगे हैं।।

    Take us the foxes, the little foxes, that spoil the vines: for our vines [have] tender grapes.

  16. मेरा प्रमी मेरा है और मैं उसकी हूं, वह अपनी भेड़- बकरियों सोसन फूलों के बीच में चराता है।

    My beloved [is] mine, and I [am] his: he feedeth among the lilies.

  17. जब तक दिन ठण्डा न हो और छाया लम्बी होते होते मिट न जाए, तब तक हे मेरे प्रेमी उस चिकारे वा जवान हरिण के समान बन जो बेतेर के पहाड़ों पर फिरता है।

    Until the day break, and the shadows flee away, turn, my beloved, and be thou like a roe or a young hart upon the mountains of Bether.

All chapters of Song of Solomon · Hindi Bible · Song of Solomon 2 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.