Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Song of Solomon · chapter 6 of 8 · 13 verses

Song of Solomon 6 in Hindi

श्रेष्ठगीत 6

  1. हे स्त्रियों में परम सुन्दरी, तेरा प्रेमी कहां गया? तेरा प्रेमी कहां चला गया कि हम तेरे संग उसको ढूंढने निकलें?

    Whither is thy beloved gone, O thou fairest among women? whither is thy beloved turned aside? that we may seek him with thee.

  2. मेरा प्रेमी अपनी बारी में अर्थात् बलसान की क्यारियों की ओर गया है, कि बारी में अपनी भेड़- बकरियां चराए और सोसन फूल बटोरे।

    My beloved is gone down into his garden, to the beds of spices, to feed in the gardens, and to gather lilies.

  3. मैं अपने प्रेमी की हूं और मेरा प्रेमी मरा है, वह अपनी भेड़- बकरियां सोसन फूलों के बीच चराता है।

    I [am] my beloved’s, and my beloved [is] mine: he feedeth among the lilies.

  4. हे मेरी प्रिय, तू तिर्सा की नाई सुन्दरी है तू यरूशलेम के समान रूपवान है, और पताका फहराती हुई सेना के तुल्य भयंकर है।

    Thou [art] beautiful, O my love, as Tirzah, comely as Jerusalem, terrible as [an army] with banners.

  5. अपनी आंखें मेरी ओर से फेर ले, क्योंकि मैं उन से घबराता हूं; तेरे बाल ऐसी बकरियों के झुण्ड के समान हैं, जो गिलाद की ढलान पर लेटी हुई देख पड़ती हों।

    Turn away thine eyes from me, for they have overcome me: thy hair [is] as a flock of goats that appear from Gilead.

  6. तेरे दांत ऐसी भेड़ों के झुण्ड के समान हैं जिन्हें स्नान कराया गया हो, उन में प्रत्येक दो दो जुड़वा बच्चे देती हैं, जिन में से किसी का साथी नहीं मरा।

    Thy teeth [are] as a flock of sheep which go up from the washing, whereof every one beareth twins, and [there is] not one barren among them.

  7. तेरे कपोल तेरी लटों के नीचे अनार की फाँक से देख पड़ते हैं।

    As a piece of a pomegranate [are] thy temples within thy locks.

  8. वहां साठ रानियां और अस्सी रखेलियां और असंख्य कुमारियां भी हैं।

    There are threescore queens, and fourscore concubines, and virgins without number.

  9. परन्तु मेरी कबूतरी, मेरी निर्मल, अद्वैत है अपनी माता की एकलौती अपनी जननी की दुलारी है। पुत्रियों ने उसे देखा और धन्य कहा; रानियों और रखेलियों ने देखकर उसकी प्रशंसा की।

    My dove, my undefiled is [but] one; she [is] the [only] one of her mother, she [is] the choice [one] of her that bare her. The daughters saw her, and blessed her; [yea], the queens and the concubines, and they praised her.

  10. यह कौन है जिसकी शोभा भोर के तुल्य है, जो सुन्दरता में चन्द्रमा और निर्मलता में सूर्य और पताका फहराती हुई सेना के तुल्य भयंकर दिखाई पड़ती है?

    Who [is] she [that] looketh forth as the morning, fair as the moon, clear as the sun, [and] terrible as [an army] with banners?

  11. मैं अखरोट की बारी में उत्तर गई, कि तराई के फूल देखूं, और देखूं की दाखलता में कलियें लगीं, और अनारों के फूल खिले कि नहीं।

    I went down into the garden of nuts to see the fruits of the valley, [and] to see whether the vine flourished, [and] the pomegranates budded.

  12. मुझे पता भी न था कि मेरी कल्पना ने मुझे अपने राजकुमार के रथ पर चढ़ा दिया।।

    Or ever I was aware, my soul made me [like] the chariots of Amminadib.

  13. लौट आ, लौट आ, हे शूलम्मिन, लौट आ, लौट आ, कि हम तुझ पर दृष्टि करें।। क्या तुम शूलेम्मिन को इस प्रकार देखोगे जैसा महनैम के नृत्य को देखते हो?

    Return, return, O Shulamite; return, return, that we may look upon thee. What will ye see in the Shulamite? As it were the company of two armies.

All chapters of Song of Solomon · Hindi Bible · Song of Solomon 6 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.