Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Titus · chapter 1 of 3 · 16 verses

Titus 1 in Hindi

तीतुस 1

  1. पौलुस की ओर से जो परमेश्वर का दास और यीशु मसीह का प्रेरित है, परमेश्वर के चुने हुए लोगों के विश्वास, और भक्ति के अनुसार है।

    Paul, a servant of God, and an apostle of Jesus Christ, according to the faith of God’s elect, and the acknowledging of the truth which is after godliness;

  2. उस अनन्त जीवन की आशा पर, जिस की प्रतिज्ञा परमेश्वर ने जो झूठ बोल नहीं सकता सनातन से की है।

    In hope of eternal life, which God, that cannot lie, promised before the world began;

  3. पर ठीक समय पर अपने वचन को उस प्रचार के द्वारा प्रगट किया, जो हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार मुझे सौंपा गया।

    But hath in due times manifested his word through preaching, which is committed unto me according to the commandment of God our Saviour;

  4. तीतुस के नाम जो विश्वास की सहभागिता के विचार से मेरा सच्चा पुत्रा है: परमेश्वर पिता और हमारे उद्धारकर्ता मसीह यीशु से अनुग्रह और शान्ति होती रहे।।

    To Titus, [mine] own son after the common faith: Grace, mercy, [and] peace, from God the Father and the Lord Jesus Christ our Saviour.

  5. मैं इसलिये तुझे क्रेते में छोड़ आया था, कि तू शेष रही हुई बातों को सुधारे, और मेरी आज्ञा के अनुसार नगर नगर प्राचीनों को नियुक्त करे।

    For this cause left I thee in Crete, that thou shouldest set in order the things that are wanting, and ordain elders in every city, as I had appointed thee:

  6. जो निर्दोष और एक ही पत्नी के पति हों, जिन के लड़केबाले विश्वासी हो, और जिन्हें लुचपन और निरंकुशता का दोष नहीं।

    If any be blameless, the husband of one wife, having faithful children not accused of riot or unruly.

  7. क्योंकि अध्यक्ष को परमेश्वर का भण्डारी होने के कारण निर्दोष होना चाहिए; न हठी, न क्रोधी, न पियक्कड़, न मारपीट करनेवाला, और न नीच कमाई का लोभी।

    For a bishop must be blameless, as the steward of God; not selfwilled, not soon angry, not given to wine, no striker, not given to filthy lucre;

  8. पर पहुनाई करनेवाला, भलाई का चाहनेवाला, संयमी, न्यायी, पवित्रा और जितेन्द्रिय हो।

    But a lover of hospitality, a lover of good men, sober, just, holy, temperate;

  9. और विश्वासयोग्य वचन पर जो धर्मोपदेश के अनुसार है, स्थिर रहे; कि खरी शिक्षा से उपदेश दे सके; और विवादियों का मुंह भी बन्द कर सके।।

    Holding fast the faithful word as he hath been taught, that he may be able by sound doctrine both to exhort and to convince the gainsayers.

  10. क्योंकि बहुत से लोग निरंकुश बकवादी और धोखा देनेवाले हैं; विशेष करके खतनावालों में से।

    For there are many unruly and vain talkers and deceivers, specially they of the circumcision:

  11. इन का मुंह बन्द करना चाहिए: ये लोग नीच कमाई के लिये अनुचित बातें सिखाकर घर के घर बिगाड़ देते हैं।

    Whose mouths must be stopped, who subvert whole houses, teaching things which they ought not, for filthy lucre’s sake.

  12. उन्हीं में से एक जन ने जो उन्हीं भविष्यद्क्ता हैं, कहा है, कि क्रेती लोग सदा झूठे, दुष्ट पशु और आलसी पेटू होते हैं।

    One of themselves, [even] a prophet of their own, said, The Cretians [are] alway liars, evil beasts, slow bellies.

  13. यह गवाही सच है, इसलिये उनहें कड़ाई से चितौनी दिया कर, कि वे विश्वास में पक्के हो जाएं।

    This witness is true. Wherefore rebuke them sharply, that they may be sound in the faith;

  14. और वे यहूदियों की कथा कहानियों और उन मनुष्यों की आज्ञाओं पर मन न लगाएं, जो सत्य से भटक जाते हैं।

    Not giving heed to Jewish fables, and commandments of men, that turn from the truth.

  15. शुद्ध लोगों के लिये सब वस्तु शुद्ध हैं, पर अशुद्ध और अविश्वासियों के लिये कुछ भी शुद्ध नहीं: बरन उन की बुद्धि और विवेक दोनों अशुद्ध हैं।

    Unto the pure all things [are] pure: but unto them that are defiled and unbelieving [is] nothing pure; but even their mind and conscience is defiled.

  16. वे कहते हैं, कि हम परमेश्वर को जानते हैं: पर अपने कामों से उसका इन्कार करते हैं, क्योंकि वे घृणित और आज्ञा न माननेवाले हैं: और किसी अच्छे काम के योग्य नहीं।।

    They profess that they know God; but in works they deny [him], being abominable, and disobedient, and unto every good work reprobate.

All chapters of Titus · Hindi Bible · Titus 1 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.