Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
Titus · chapter 2 of 3 · 15 verses

Titus 2 in Hindi

तीतुस 2

  1. पर तू ऐसी बातें कहा कर, जो खरे उपदेश के योग्य हैं।

    But speak thou the things which become sound doctrine:

  2. अर्थात् बूढ़े पुरूष, सचेत और गम्भीर और संयमी हों, और उन का विश्वास और प्रेम और धीरज पक्का हो।

    That the aged men be sober, grave, temperate, sound in faith, in charity, in patience.

  3. इसी प्रकार बूढ़ी स्त्रियों का चाल चलन पवित्रा लोगों सा हो, दोष लगानेवाली और पियक्कड़ नहीं; पर अच्छी बातें सिखानेवाली हों।

    The aged women likewise, that [they be] in behaviour as becometh holiness, not false accusers, not given to much wine, teachers of good things;

  4. ताकि वे जवान स्त्रियों को चितौनी देती रहें, कि अपने पतियों और बच्चों से प्रीति रखें।

    That they may teach the young women to be sober, to love their husbands, to love their children,

  5. और संयमी, पतिव्रता, घर का कारबार करनेवाली, भली और अपने अपने पति के आधीन रहनेवाली हों, ताकि परमेश्वर के वचन की निन्दा न होने पाए।

    [To be] discreet, chaste, keepers at home, good, obedient to their own husbands, that the word of God be not blasphemed.

  6. ऐसे ही जवान पुरूषों को भी समझाया कर, कि संयमी हों।

    Young men likewise exhort to be sober minded.

  7. सब बातों में अपने आम को भले कामों का नमूना बना: तेरे उपदेश में सफाई, गम्भीरता।

    In all things shewing thyself a pattern of good works: in doctrine [shewing] uncorruptness, gravity, sincerity,

  8. और ऐसी खराई पाई जाए, कि कोई उसे बुरा न कह सके; जिस से विरोधी हम पर कोई दोष लगाने की गौं न पाकर लज्जित हों।

    Sound speech, that cannot be condemned; that he that is of the contrary part may be ashamed, having no evil thing to say of you.

  9. दासों को समझा, कि अपने अपने स्वामी के आधीन रहें, और सब बातों में उन्हें प्रसन्न रखें, और उलटकर जवाब न दें।

    [Exhort] servants to be obedient unto their own masters, [and] to please [them] well in all [things]; not answering again;

  10. चोरी चालाकी न करें; पर सब प्रकार से पूरे विश्वासी निकलें, कि वे सब बातों में हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर के उपदेश की शोभा दें।

    Not purloining, but shewing all good fidelity; that they may adorn the doctrine of God our Saviour in all things.

  11. क्योंकि परमेश्वर का अनुग्रह प्रगट है, जो सब मनुष्यों के उद्धार का कारण है।

    For the grace of God that bringeth salvation hath appeared to all men,

  12. और हमें चिताता है, कि हम अभक्ति और सांसारिक अभिलाषाओं से मन फेरकर इस युग में संयम और धर्म और भक्ति से जीवन बिताएं।

    Teaching us that, denying ungodliness and worldly lusts, we should live soberly, righteously, and godly, in this present world;

  13. और उस धन्य आशा की अर्थात् अपने महान परमेश्वर और उद्धारकर्ता यीशु मसीह की महिमा के प्रगट होने की बाट जोहते रहें।

    Looking for that blessed hope, and the glorious appearing of the great God and our Saviour Jesus Christ;

  14. जिस ने अपने आप को हमारे लिये दे दिया, कि हमें हर प्रकार के अधर्म से छुड़ा ले, और शुद्ध करके अपने लिये एक ऐसी जाति बना ले जो भले भले कामों में सरगर्म हो।।

    Who gave himself for us, that he might redeem us from all iniquity, and purify unto himself a peculiar people, zealous of good works.

  15. पूरे अधिकार के साथ ये बातें कह और समझा और सिखाता रह: कोई तुझे तुच्द न जानने पाए।।

    These things speak, and exhort, and rebuke with all authority. Let no man despise thee.

All chapters of Titus · Hindi Bible · Titus 2 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.