Skip to content
ThuthiThuthiThuthi
2 Timothy · chapter 4 of 4 · 22 verses

2 Timothy 4 in Hindi

2 तीमुथियुस 4

  1. परमेश्वर और मसीह यीशु को गवाह करके, जो जीवतों और मरे हुओं का न्याय करेगा, उसे और उसके प्रगट होने, और राज्य को सुधि दिलाकर मैं तुझे चिताता हूं।

    I charge [thee] therefore before God, and the Lord Jesus Christ, who shall judge the quick and the dead at his appearing and his kingdom;

  2. कि तू वचन को प्रचार कर; समय और असमय तैयार रह, सब प्रकार की सहनशीलता, और शिक्षा के साथ उलाहना दे, और डांट, और समझा।

    Preach the word; be instant in season, out of season; reprove, rebuke, exhort with all longsuffering and doctrine.

  3. क्योंकि ऐसा समय आएगा, कि लोग खरा उपदेश न सह सकेंगे पर कानों की खुजली के कारण अपनी अभिलाषाओं के अनुसार अपने लिये बहुतेरे उपदेशक बटोर लेंगे।

    For the time will come when they will not endure sound doctrine; but after their own lusts shall they heap to themselves teachers, having itching ears;

  4. और अपने कान सत्य से फेरकर कथा- कहानियों पर लगाएंगे।

    And they shall turn away [their] ears from the truth, and shall be turned unto fables.

  5. पर तू सब बातों में सावधान रह, दुख उठा, सुसमाचार प्रचार का काम कर और अपनी सेवा को पूरा कर।

    But watch thou in all things, endure afflictions, do the work of an evangelist, make full proof of thy ministry.

  6. क्योंकि अब मैं अर्ध की नाई उंडेला जाता हूं, और मेरे कूच का समय आ पहुंचा है।

    For I am now ready to be offered, and the time of my departure is at hand.

  7. मैं अच्छी कुश्ती लड़ चुका हूं मैं ने अपनी दौड़ पूरी कर ली है, मैं ने विश्वास की रखवाली की है।

    I have fought a good fight, I have finished [my] course, I have kept the faith:

  8. भविष्य में मेरे लिये धर्म का वह मुकुट रखा हुआ है, जिसे प्रभु, जो धर्मी, और न्यायी है, मुझे उस दिन देगा और मुझे ही नहीं, बरन उन सब को भी, जो उसके प्रगट होने को प्रिय जानते हैं।।

    Henceforth there is laid up for me a crown of righteousness, which the Lord, the righteous judge, shall give me at that day: and not to me only, but unto all them also that love his appearing.

  9. मेरे पास शीघ्र आने का प्रयत्न कर।

    Do thy diligence to come shortly unto me:

  10. क्योंकि देमास ने इस संसार को प्रिय जानकर मुझे छोड़ दिया है, और थिस्सलुनीके को चला गया है, और क्रेसकेंस गलतिया को और तीतुस दलमतिया को चला गया है।

    For Demas hath forsaken me, having loved this present world, and is departed unto Thessalonica; Crescens to Galatia, Titus unto Dalmatia.

  11. केवल लूका मेरे साथ है: मरकुस को लेकर चला आ; क्योंकि सेवा के लिये वह मेरे बहुत काम का है।

    Only Luke is with me. Take Mark, and bring him with thee: for he is profitable to me for the ministry.

  12. तुखिकुस को मैं ने इफिसुस को भेजा है।

    And Tychicus have I sent to Ephesus.

  13. जो बागा मैं त्रोआस में करपुस के यहां छोड़ आया हूं, जब तू आए, तो उसे और पुस्तकें विशेष करके चर्म्मपत्रों को लेते आना।

    The cloke that I left at Troas with Carpus, when thou comest, bring [with thee], and the books, [but] especially the parchments.

  14. सिकन्दर ठठेरे ने मुझ से बहुत बुराइयां की हैं प्रभु उसे उसके कामों के अनुसार बदला देगा।

    Alexander the coppersmith did me much evil: the Lord reward him according to his works:

  15. तू भी उस से सावधान रह, क्योंकि उस ने हमारी बातों का बहुत ही विरोध किया।

    Of whom be thou ware also; for he hath greatly withstood our words.

  16. मेरे पहिले प्रत्युत्तर करने के समय में किसी ने भी मेरा साथ नहीं दिया, बरन सब ने मुझे छोड़ दिया था: भला हो, कि इस का उनको लेखा देना न पड़े।

    At my first answer no man stood with me, but all [men] forsook me: [I pray God] that it may not be laid to their charge.

  17. परन्तु प्रभु मेरा सहायक रहा, और मुझे सामर्थ दी: ताकि मेरे द्वारा पूरा पूरा प्रचार हो, और सब अन्यजाति सुन ले; और मैं तो सिंह के मुंह से छुड़ाया गया।

    Notwithstanding the Lord stood with me, and strengthened me; that by me the preaching might be fully known, and [that] all the Gentiles might hear: and I was delivered out of the mouth of the lion.

  18. और प्रभु मुझे हर एक बुरे काम से छुड़ाएगा, और अपने स्वर्गीय राज्य में उद्धार करके पहुंचाएगा: उसी की महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।।

    And the Lord shall deliver me from every evil work, and will preserve [me] unto his heavenly kingdom: to whom [be] glory for ever and ever. Amen.

  19. प्रिसका और अक्विला को, और उनेसिफुरूस के घराने को नमस्कार।

    Salute Prisca and Aquila, and the household of Onesiphorus.

  20. इरास्तुस कुरिन्थुस में रह गया, और त्रुफिमुस को मैं ने मीलेतुस में बीमार छोड़ा है।

    Erastus abode at Corinth: but Trophimus have I left at Miletum sick.

  21. जाड़े से पहिले चले आने का प्रयत्न कर: यूबूलुस, और पूदेंस, और लीनुस और क्लौदिया, और सब भाइयों का तुझे नमस्कार।।

    Do thy diligence to come before winter. Eubulus greeteth thee, and Pudens, and Linus, and Claudia, and all the brethren.

  22. प्रभु तेरी आत्मा के साथ रहे: तुम पर अनुग्रह होता रहे।।

    The Lord Jesus Christ [be] with thy spirit. Grace [be] with you. Amen.

All chapters of 2 Timothy · Hindi Bible · 2 Timothy 4 in Tamil

Hindi Bible: BSI Hindi Old Version, public domain.

King James Version: public domain.