Zechariah · chapter 6 · verse 8
Zechariah 6:8 in Hindi
तब उस ने मुझ से पुकारकर कहा, देख, वे जो उत्तर के देश की ओर जाते हैं, उन्हों ने वहां मेरे प्राण को ठण्डा किया हैं।।
Tab us ne mujh se pukaarakar kahaa, dekh, ve jo uttar ke desh kee or jaate haim, unhom ne vahaam mere praan ko thandaa kiyaa hain..
Zechariah 6:8 in English
- King James Version (KJV)
- Then cried he upon me, and spake unto me, saying, Behold, these that go toward the north country have quieted my spirit in the north country.
- World English Bible (WEB)
- Then he called to me, and spoke to me, saying, “Behold, those who go toward the north country have quieted my spirit in the north country.”
- American Standard Version (ASV)
- Then cried he to me, and spake unto me, saying, Behold, they that go toward the north country have quieted my spirit in the north country.
- Bible in Basic English (BBE)
- Then crying out to me, he said, See, those who are going to the north country have given rest to the spirit of the Lord in the north country.
- Darby Translation (DBY)
- And he cried unto me, and spoke unto me, saying, See, these that go forth towards the north country have quieted my spirit in the north country.
- Webster's Bible (WBS)
- Then he cried upon me, and spoke to me, saying, Behold, these that go towards the north country have quieted my spirit in the north country.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And he calleth me, and speaketh unto me, saying, 'See, those coming forth unto the land of the north have caused My Spirit to rest in the land of the north.'
Read in context
- 6जिस रथ में काले घोड़े हैं, वह उत्तर देश की ओर जाता है, और श्वेत घोडे उनके पीछे पीछे चले जाते हैं, और चितकबरे घोड़े दक्खिन देश की ओर जाते हैं।
- 7और बादामी घोड़ों ने निकलकर चाहा कि जाकर पृथ्वी पर फेरा करें। सो दूत ने कहा, जाकर पृथ्वी पर फेरा करो। तब वे पृथ्वी पर फेरा करने लगे।
- 8तब उस ने मुझ से पुकारकर कहा, देख, वे जो उत्तर के देश की ओर जाते हैं, उन्हों ने वहां मेरे प्राण को ठण्डा किया हैं।।
- 9फिर यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुंचा:
- 10बंधुआई के लोगों में से, हेल्दै, तोबिरयाह और यदायाह से कुछ ले और उसी दिन तू सपन्याह के पुत्रा योशियाह के घर में जा जिस से वे बाबुल से आकर उतरे हैं।
Cross references
- Ezekiel 5:13 यहेजकेल 5:13इस प्रकार से मेरा कोप शान्त होगा, और अपनी जलजलाहट उन पर पूरी रीति से भड़काकर मैं शान्ति पाऊंगा; और जब मैं अपनी जलजलाहट उन पर पूरी रीति से भड़का चुकूं, तब वे जान लेंगे कि मुझ यहोवा ही ने जलन में आकर यह कहा है।
- Zechariah 1:15 जकर्याह 1:15और जो जातियां सुख से रहती हैं, उन से मैं क्रोधित हूं; क्योंकि मैं ने तो थोड़ा से क्रोध किया था, परन्तु उन्हों ने विपत्ति को बढ़ा दिया।
- Jeremiah 51:48–49 यिर्मयाह 51:48–49तब स्वर्ग और पृथ्वी के सारे निवासी बाबुल पर जयजयकार करेंगे; क्योंकि उत्तर दिशा से नाश करनेवाले उस पर चढ़ाई करेंगे, यहोवा की यही वाणी है। जैसे बाबुल ने इस्राएल के लोगों को मारा, वैसे ही सारे देश के लोग उसी में मार डाले जाएंगे।
- Ezekiel 24:13 यहेजकेल 24:13हे नगरी तेरी अशुद्धता महापाप की है। मैं तो तुझे शुद्ध करना चाहता था, परन्तु तू शुद्ध नहीं हुई, इस कारण जब तक मैं अपनी लजलजाहट तुझ पर शान्त न कर लूं, तब तक तू फिर शुद्ध न की जाएगी।
- Ezekiel 16:42 यहेजकेल 16:42और जब मैं तुझ पर पूरी जलजलाहट प्रगट कर चुकूंगा, तब तुझ पर और न जलूंगा वरन शान्त हो जाऊंगो और फिर न रिसियाऊंगा।
- Isaiah 1:24 यशायाह 1:24इस कारण प्रभु सेनाओं के यहोवा, इस्राएल के शक्तिमान की यह वाणी है: सुनो, मैं अपने शत्रुओं को दूर करके शान्ति पाऊंगा, और अपने बैरियों से पलटा लूंगा।
- Judges 15:7 न्यायियों 15:7शिमशोन ने उन से कहा, तुम जो ऐसा काम करते हो, इसलिये मैं तुम से पलटा लेकर ही चुप रहूंगा।
- Ecclesiastes 10:4 सभोपदेशक 10:4यदि हाकिम का क्रोध तुझ पर भड़के, तो अपना स्थान न छोड़ना, क्योंकि धीरज धरने से बड़े बड़े पाप रूकते हैं।।
- Isaiah 51:22–23 यशायाह 51:22–23तेरा प्रभु यहोवा जो अपनी प्रजा का मुक मा लड़नेवाला तेरा परमेश्वर है, वह यों कहता है, सुन मैं लड़खड़ा देनेवाले मद के कटोरे को अर्थात् अपनी जलजलाहट के कटोरे को तेरे हाथ से ले लेता हूं; तुझे उस में से फिर कभी पीना न पड़ेगा। और मैं उसे तेरे उन दु:ख देनेवालों के हाथ में दूंगा, जिन्हों ने तुझ से कहा, लेट जा, कि हम तुझ पर पांव धरकर आगे चलें; और तू ने औंधे मुंह गिरकर अपनी पीठ को भूमि और आगे चलनेवालों के लिये सड़क बना दिया।।
- Isaiah 48:14 यशायाह 48:14तुम सब के सब इकट्ठे होकर सुनो! उन में से किस ने कभी इन बातों का समाचार दिया? यहोवा उस से प्रेम रखता है: वह बाबुल पर अपनी इच्छा पूरी करेगा, और कसदियों पर उसका हाथ पड़ेगा।
- Isaiah 18:3–4 यशायाह 18:3–4हे जगत के सब रहनेवालों, और पृथ्वी के सब निवासियों, जब झंड़ा पहाड़ों पर खड़ा किया जाए, उसे देखो! जब नरसिंगा फूंका जाए, तब सुनो! क्योंकि यहोवा ने मुझ से यों कहा है, धूप की तेज गर्मी वा कटनी के समय के ओसवाले बादल की नाईं मैं शान्त होकर निहारूंगा।
- Ezekiel 16:63 यहेजकेल 16:63जिस से तू स्मरण करके लज्जित हो, और लज्जा के मारे फिर कभी मुंह न खोले। यह उस समय होगा, जब मैं तेरे सब कामों को ढांपूंगा, प्रभु यहोवा की यही वाणी है।