Zechariah · chapter 9 · verse 16
Zechariah 9:16 in Hindi
उस समय उनका परमेश्वर यहोवा उनको अपनी प्रजारूपी भेड़- बकरियां जानकर उनका उद्धार करेगा; और वे मुकुटमणि ठहरके, उसकी भूमि से बहुत ऊंचे पर चमकते रहेंगे।
Us samay unakaa parameshvar yahovaa unako apanee prajaaroopee bheda- bakariyaam jaanakar unakaa uddhaar karegaa; aur ve mukutamani thaharake, usakee bhoomi se bahut oonche par chamakate rahenge.
Zechariah 9:16 in English
- King James Version (KJV)
- And the LORD their God shall save them in that day as the flock of his people: for they [shall be as] the stones of a crown, lifted up as an ensign upon his land.
- World English Bible (WEB)
- The LORD their God will save them in that day as the flock of his people; for they are like the jewels of a crown, lifted on high over his land.
- American Standard Version (ASV)
- And Jehovah their God will save them in that day as the flock of his people; for [they shall be as] the stones of a crown, lifted on high over his land.
- Bible in Basic English (BBE)
- And the Lord their God will be their saviour in that day, giving them food like the flock of his people: for they will be like the jewels of a crown shining over his land.
- Darby Translation (DBY)
- And Jehovah their God shall save them in that day as the flock of his people; for [they shall be as] the stones of a crown, lifted up upon his land.
- Webster's Bible (WBS)
- And the LORD their God will save them in that day as the flock of his people: for [they shall be as] the stones of a crown, lifted up as an ensign upon his land.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And saved them hath Jehovah their God In that day, as a flock of His people, For stones of a crown are displaying themselves over His ground.
Read in context
- 14तब यहोवा उनके ऊपर दिखाई देगा, और उसका तीर बिजली की नाईं छूटेगा; और परमेश्वर यहोवा नरसिंगा फूंककर दक्खिन देश की सी आंधी में होके चलेगा।
- 15सेनाओं का यहोवा ढाल से उन्हें बचाएगा, और वे अपने शत्रुओं का नाश करेंगे, और उनके गोफन के पत्थरों पर पांव धरेंगे; और वे पीकर ऐसा कोलाहल करेंगे जैसा लोग दाखमधु पीकर करते हैं; और वे कटोरे की नाईं वा वेदी के कोने की नाईं भरे जाएगें।।
- 16उस समय उनका परमेश्वर यहोवा उनको अपनी प्रजारूपी भेड़- बकरियां जानकर उनका उद्धार करेगा; और वे मुकुटमणि ठहरके, उसकी भूमि से बहुत ऊंचे पर चमकते रहेंगे।
- 17उसका क्या ही कुशल, और क्या ही शोभा उसकी होगी! उसके जवान लोग अन्न खाकर, और कुमारियां नया दाखमधु पीकर हृष्टपुष्ट हो जाएंगी।।
Cross references
- Isaiah 62:3 यशायाह 62:3तू यहोवा के हाथ में एक शोभायमान मुकुट और अपने पमेश्वर की हथेली में राजमुकुट ठहरेगी।
- John 10:27 यूहन्ना 10:27मेरी भेड़ें मेरा शब्द सुनती हैं, और मैं उन्हें जानता हूं, और वे मेरे पीछे पीछे चलती हैं।
- Luke 12:32 लूका 12:32हे छोटे झुण्ड, मत डर; क्योंकि तुम्हारे पिता को यह भाया है, कि तुम्हें राज्य दे।
- Ezekiel 34:31 यहेजकेल 34:31तुम तो मेरी भेड़-बकरियां, मेरी चराई की भेड़-बकरियां हो, तुम तो मनुष्य हो, और मैं तुम्हारा परमेश्वर हूँ, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।
- Haggai 2:23 हाग्गै 2:23सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है, उस दिन, हे शालतीएल के पुत्रा मेरे दास जरूब्बाबेल, मैं तुझे लेकर अंगूठी के समान रखूंगा, यहोवा की यही वाणी है; क्योंकि मैं ने तुझी को चुन लिया है, सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है।।
- Psalm 100:3 भजन संहिता 100:3निश्चय जानो, कि यहोवा की परमेश्वर है। उसी ने हम को बनाया, और हम उसी के हैं; हम उसकी प्रजा, और उसकी चराई की भेड़ें हैं।।
- Ezekiel 34:22–26 यहेजकेल 34:22–26इस कारण मैं अपनी भेड़-बकरियों को छुड़ाऊंगा, और वे फिर न लुटेंगी, और मैं भेड़-भेड़ के और बकरी-बकरी के बीच न्याय करूंगा। और मैं उन पर ऐसा एक चरवाहा ठहराऊंगा जो उनकी चरवाही करेगा, वह मेरा दास दाऊद होगा, वही उन को चराएगा, और वही उनका चरवाहा होगा। और मैं, यहोवा, उनका परमेश्वर ठहरूंगा, और मेरा दास दाऊद उनके बीच प्रधान होगा; मुझ यहोवा ही ने यह कहा है। मैं उनके साथ शान्ति की वाचा बान्धूंगा, और दुष्ट जन्तुओं को देश में न रहने दूंगा; सो वे जंगल में निडर रहेंगे, और वन में सोएंगे। और मैं उन्हें और अपनी पहाड़ी के आस पास के स्थानों को आशीष का कारण बना दूंगा; और मेंह को मैं ठीक समय में बरसाया करूंगा; और वे आशीषों की वर्षा होंगी।
- Isaiah 60:3 यशायाह 60:3और अन्यजातियां तेरे पास प्रकाश के लिये और राजा तेरे आरोहण के प्रताप की ओर आएंगे।।
- Isaiah 60:14 यशायाह 60:14तेरे दु:ख देनेवालों की सन्तान तेरे पास सिर झुकाए हुए आंएगें; और जिन्हों ने तेरा तिरस्कार किया सब तेरे पांवों पर गिरकर दण्डवत् करेंगे; वे तेरा नाम यहोवा का नगर, इस्राएल के पवित्रा का सिरयोन रखेंगे।।
- Jeremiah 31:11 यिर्मयाह 31:11क्योंकि यहोवा ने याकूब को छुड़ा लिया, और उस शत्रु के पंजे से जो उस से अधिक बलवन्त है, उसे छुटकारा दिया है।
- 1 Peter 5:2–4 1 पतरस 5:2–4कि परमेश्वर के उस झुंड की, जो तुम्हारे बीच में हैं रखवाली करो; और यह दबाव से नहीं, परन्तु परमेश्वर की इच्छा के अनुसार आनन्द से, और नीच- कमाई के लिये नहीं, पर मन लगा कर। और जो लोग तुम्हें सौंपे गए हैं, उन पर अधिकार न जताओ, बरन झुंड के लिये आदर्श बनो। और जब प्रधान रखवाला प्रगट होगा, तो तुम्हें महिमा का मुकुट दिया जाएगा, जो मुरझाने को नहीं।
- Isaiah 40:10 यशायाह 40:10देखो, प्रभु यहोवा सामर्थ दिखाता हुआ रहा है, वह अपने भुजबल से प्रभुता करेगा; देखा, जो मजदूरी देने की है वह उसके पास है और जो बदला देने का है वह उसके हाथ में है।