1 Chronicles · chapter 2 · verse 4
1 Chronicles 2:4 in Hindi
यहूदा की बहू तामार से पेरेस और जेरह उत्पन्न हुए। यहूदा के सब पुत्रा पांच हुए।
Yahoodaa kee bahoo taamaar se peres aur jerah utpann hue. Yahoodaa ke sab putraa paanch hue.
1 Chronicles 2:4 in English
- King James Version (KJV)
- And Tamar his daughter in law bare him Pharez and Zerah. All the sons of Judah [were] five.
- World English Bible (WEB)
- Tamar his daughter-in-law bore him Perez and Zerah. All the sons of Judah were five.
- American Standard Version (ASV)
- And Tamar his daughter-in-law bare him Perez and Zerah. All the sons of Judah were five.
- Bible in Basic English (BBE)
- And Tamar, his daughter-in-law, had Perez and Zerah by him. All the sons of Judah were five.
- Darby Translation (DBY)
- And Tamar his daughter-in-law bore him Pherez and Zerah. All the sons of Judah were five.
- Webster's Bible (WBS)
- And Tamar his daughter-in-law bore him Pharez and Zerah. All the sons of Judah [were] five.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And Tamar his daughter-in-law hath borne to him Pharez and Zerah. All the sons of Judah [are] five.
Read in context
- 2यूसुफ, बिन्यामीन, नन्ताली, गाद और आशेर।
- 3यहूदा के ये पुत्रा हुए: एर, ओनान और शेला, उसके ये तीनों पुत्रा, बतशू नाम एक कनानी स्त्री से उत्पन्न हुए। और यहूदा का जेठा एर, यहोवा की दृष्टि में बुरा था, इस कारण उस ने उसको मार डाला।
- 4यहूदा की बहू तामार से पेरेस और जेरह उत्पन्न हुए। यहूदा के सब पुत्रा पांच हुए।
- 5मेरेस के पुत्रा: हेस्रोन और हामूल।
- 6और जेरेह के पुत्रा: जिम्री, एतान, हेमान, कलकोल और दारा सब मिलकर पांच।
Cross references
- Matthew 1:3 मत्ती 1:3यहूदा से फिरिस, और यहूदा और तामार से जोरह उत्पन्न हुए; और फिरिस से हिद्दॊन उत्पन्न हुआ, और हिद्दॊन से एराम उत्पन्न हुआ।
- Genesis 38:13–30 उत्पत्ति 38:13–30और तामार को यह समाचार मिला, कि तेरा ससुर अपनी भेड़- बकरियों का ऊन कतराने के लिये तिम्नाथ को जा रहा है। तब उस ने यह सोचकर, कि शेला सियाना तो हो गया पर मैं उसकी स्त्री नहीं होने पाई; अपना विधवापन का पहिरावा उतारा, और घूंघट डालकर अपने को ढांप लिया, और एनैम नगर के फाटक के पास, जो तिम्नाथ के मार्ग में है, जा बैठी: जब यहूदा ने उसको देखा, उस ने उस को वेश्या समझा; क्योंकि वह अपना मुंह ढ़ापे हुए थी। और वह मार्ग से उसकी ओर फिरा और उस से कहने लगा, मुझे अपने पास आने दे, (क्योंकि उसे यह मालूम न था कि वह उसकी बहू है)। और वह कहने लगी, कि यदि मैं तुझे अपने पास आने दूं, तो तू मुझे क्या देगा? उस ने कहा, मैं अपनी बकरियों में से बकरी का एक बच्चा तेरे पास भेज दूंगा। उस ने पूछा, मैं तेरे पास क्या रेहन रख जाऊं? उस ने कहा, अपनी मुहर, और बाजूबन्द, और अपने हाथ की छड़ी। तब उस ने उसको वे वसतुएं दे दीं, और उसके पास गया, और वह उस से गर्भवती हुई। तब वह उठकर चली गई, और अपना घूंघट उतारके अपना विधवापन का पहिरावा फिर पहिन लिया। तब यहूदा ने बकरी का बच्चा अपने मित्रा उस अदुल्लामवासी के हाथ भेज दिया, कि वह रेहन रखी हुई वस्तुएं उस स्त्री के हाथ से छुड़ा ले आए; पर वह स्त्री उसको न मिली। तब उस ने वहां के लोगों से पूछा, कि वह देवदासी जो एनैम में मार्ग की एक और बैठी थी, कहां है? उन्हों ने कहा, यहां तो कोई देवदासी न थी। सो उस ने यहूदा के पास लौटके कहा, मुझे वह नहीं मिली; और उस स्थान के लोगों ने कहा, कि यहां तो कोई देवदासी न थी। तब यहूदा ने कहा, अच्छा, वह बन्धक उस के पास रहने दे, नहीं तो हम लोग तुच्छ गिने जाएंगे: देख, मैं ने बकरी का यह बच्चा भेज दिया, पर वह तुझे नहीं मिली। और तीन महीने के पीछे यहूदा को यह समाचार मिला, कि तेरी बहू तामार ने व्यभिचार किया है; वरन वह व्यभिचार से गर्भवती भी हो गई है। तब यहूदा ने कहा, उसको बाहर ले आओ, कि वह जलाई जाए। जब उसे बाहर निकाल रहे थे, तब उस ने, अपने ससुर के पास यह कहला भेजा, कि जिस पुरूष की ये वस्तुएं हैं, उसी से मैं गर्भवती हूं; फिर उस ने यह भी कहलाया, कि पहिचान तो सही, कि यह मुहर, और वाजूबन्द, और छड़ी किस की है। यहूदा ने उन्हें पहिचानकर कहा, वह तो मुझ से कम दोषी है; क्योंकि मैं ने उसे अपने पुत्रा शेला को न ब्याह दिया। और उस ने उस से फिर कभी प्रसंग न किया। जब उसके जनने का समय आया, तब यह जान पड़ा कि उसके गर्भ में जुड़वे बच्चे हैं। और जब वह जनने लगी तब एक बालक ने अपना हाथ बढ़ाया: और धाय ने लाल सूत लेकर उसके हाथ में यह कहते हुये बान्ध दिया, कि पहिले यही उत्पन्न हुआ। जब उस ने हाथ समेट लिया, तब उसका भाई उत्पन्न हो गया: तब उस धाय ने कहा, तू क्यों बरबस निकल आया है? इसलिये उसका नाम पेरेस रखा गया। पीछे उसका भाई जिसके हाथ में लाल सूत बन्धा था उत्पन्न हुआ, और उसका नाम जेरह रखा गया।।
- Numbers 26:20–21 गिनती 26:20–21और यहूदा के जिन पुत्रों से उनके कुल निकले वे ये थे; अर्थात् शेला, जिस से शेलियों का कुल चला; और पेरेस जिस से पेरेसियों का कुल चला; और जेरह, जिस से जेरहियों का कुल चला। और पेरेस के पुत्रा ये थे; अर्थात् हेद्दॊन, जिस से हेद्दॊनियों का कुल चला; और हामूल, जिस से हामूलियों का कुल चला।
- Luke 3:33 लूका 3:33और वह अम्मीनादाब का, और वह अरनी का, और वह हिद्दॊन का, और वह फिरिस का, और वह यहूदाह का।
- Ruth 4:12 रूत 4:12और जो सन्तान यहोवा इस जवान स्त्री के द्वारा तुझे दे उसके कारण से तेरा घराना पेरेस का सा हो जाए, जो तामार से यहूदा के द्वारा उत्पन्न हुआ।
- Genesis 38:11 उत्पत्ति 38:11तब यहूदा ने इस डर के मारे, कि कहीं ऐसा न हो कि अपने भाइयों की नाई शेला भी मरे, अपनी बहू तामार से कहा, जब तक मेरा पुत्रा शेला सियाना न हो तब तक अपने पिता के घर में विधवा की बैठी रह, सो तामार अपने पिता के घर में जाकर रहने लगी।
- Nehemiah 11:4 नहेमायाह 11:4यरूशलेम में तो कुछ यहूदी और बिन्यामीनी रहते थे। यहूदियों में से तो येरेस के वंश का अतायाह जो अज्जिरयाह का पुत्रा था, यह जकर्याह का पुत्रा, यह अमर्याह का पुत्रा, यह शपत्याह का पुत्रा, यह महललेल का पुत्रा था।
- Numbers 26:13 गिनती 26:13और जेरह, जिस से जेरहियों का कुल चला; और शाऊल, जिस से शाऊलियों का कुल चला।
- 1 Chronicles 9:6 1 इतिहास 9:6और जेरह के वंश में से यूएल, और इनके भई, ये छे सौ नब्बे हुए।
- Ruth 4:18 रूत 4:18पेरेस की यह वंशावली है, अर्थात् पेरेस से हेब्रोन,
- Nehemiah 11:24 नहेमायाह 11:24और प्रजा के सब काम के लिये मशेजबेल का पुत्रा पतह्माह जो यहूदा के पुत्रा जेरह के वंश में था, वह राजा के पास रहता था।
- 1 Chronicles 9:4 1 इतिहास 9:4अर्थात् यहूदा के पुत्रा पेरेस के वंश में से अम्मीहूद का पुत्रा ऊतै, जो ओम्री का पुत्रा, और इम्री का पोता, और बानी का परपोता था।