1 Corinthians · chapter 1 · verse 14
1 Corinthians 1:14 in Hindi
मैं परमेश्वर का धन्यवाद करता हूं, कि क्रिस्पुस और गयुस को छोड़, मैं ने तुम में से किसी को भी बपतिस्मा नहीं दिया।
Maim parameshvar kaa dhanyavaad karataa hoom, ki krispus aur gayus ko chhod, maim ne tum mem se kisee ko bhee bapatismaa naheem diyaa.
1 Corinthians 1:14 in English
- King James Version (KJV)
- I thank God that I baptized none of you, but Crispus and Gaius;
- World English Bible (WEB)
- I thank God that I baptized none of you except Crispus and Gaius,
- American Standard Version (ASV)
- I thank God that I baptized none of you, save Crispus and Gaius;
- Bible in Basic English (BBE)
- I give praise to God that not one of you had baptism from me, but Crispus and Gaius;
- Darby Translation (DBY)
- I thank God that I have baptised none of you, unless Crispus and Gaius,
- Webster's Bible (WBS)
- I thank God that I baptized none of you, but Crispus and Gaius;
- Young's Literal Translation (YLT)
- I give thanks to God that no one of you did I baptize, except Crispus and Gaius —
Read in context
- 12मेरा कहना यह है, कि तुम में से कोई तो अपने आप को पौलुस का, कोई अपुल्लोस का, कोई कैफा का, कोई मसीह का कहता है।
- 13क्या मसीह बट गया? क्या पौलुस तुम्हारे लिये क्रूस पर चढ़ाया गया? या तुम्हें पौलुस के नाम पर बपतिस्मा मिला?
- 14मैं परमेश्वर का धन्यवाद करता हूं, कि क्रिस्पुस और गयुस को छोड़, मैं ने तुम में से किसी को भी बपतिस्मा नहीं दिया।
- 15कहीं ऐसा नह हो, कि कोई कहे, कि तुम्हें मेरे नाम पर बपतिस्मा मिला।
- 16और मैं ने स्तिफनास के घराने को भी बपतिस्मा दिया; इन को छोड़, मैं नहीं जानता कि मैं ने और किसी को बपतिस्मा दिया।
Cross references
- Acts 18:8 प्रेरितों के काम 18:8तब आराधनालय के सरदार क्रिस्पुस ने अपने सारे घराने समेत प्रभु पर विश्वास किया; और बहुत से कुरिन्थी सुनकर विश्वास लाए और बपतिस्मा लिया।
- Romans 16:23 रोमियों 16:23गयुस का जो मेरी और कलीसिया का पहुनाई करनेवाला है उसका तुम्हें नमस्कार: इरास्तुस जो नगर का भण्डारी है, और भाई क्वारतुस का, तुम को नमस्कार।।
- 2 Corinthians 2:14 2 कुरिन्थियों 2:14परन्तु परमेश्वर का धन्यवाद हो, जो मसीह में सदा हम को जय के उत्सव में लिये फिरता है, और अपने ज्ञान का सुगन्ध हमारे द्वारा हर जगह फैलाता है।
- 1 Corinthians 1:4 1 कुरिन्थियों 1:4मैं तुम्हारे विषय में अपने परमेश्वर का धन्यवाद सदा करता हूं, इसलिये कि परमेश्वर का यह अनुग्रह तुम पर मसीह यीशु में हुआ।
- 3 John 1:1–4 3 यूहन्ना 1:1–4मुझ प्राचीन की ओर से उस प्रिय गयुस के नाम, जिस से मैं सच्चा प्रेम रखता हूं।। हे प्रिय, मेरी यह प्रार्थना है; कि जैसे तू आत्मिक उन्नति कर रहा है, वैसे ही तू सब बातों मे उन्नति करे, और भला चंगा रहे। क्योंकि जब भाइयों ने आकर, तेरे उस सत्य की गवाही दी, जिस पर तू सचमुच चलता है, तो मैं बहुत ही आनन्दित हुआ। मुझे इस से बढ़कर और कोई आनन्द नहीं, कि मैं सुनूं, कि मेरे लड़के- बाले सत्य पर चलते हैं।
- Ephesians 5:20 इफिसियों 5:20और सदा सब बातों के लिये हमारे प्रभु यीशु मसीह के नाम से परमेश्वर पिता का धन्यवाद करते रहो।
- Colossians 3:15 कुलुस्सियों 3:15और मसीह की शान्ति जिस के लिये तुम एक देह होकर बुलाए भी गए हो, तुम्हारे हृदय में राज्य करे, और तुम धन्यवादी बने रहो।
- Colossians 3:17 कुलुस्सियों 3:17और वचन से या काम से जो कुछ भी करो सब प्रभु यीशु के नाम से करो, और उसके द्वारा परमेश्वर पिता का धन्यवाद करो।।
- 1 Thessalonians 5:18 1 थिस्सलुनीकियों 5:18हर बात में धन्यवाद करो: क्योंकि तुम्हारे लिये मसीह यीशु में परमेश्वर की यहीं इच्छा है।
- 1 Corinthians 14:18 1 कुरिन्थियों 14:18मैं अपने परमेश्वर का धन्यवाद करता हूं, कि मैं तुम सब से अधिक अन्यान्य भाषा में बोलता हूं।