1 Corinthians · chapter 14 · verse 5
1 Corinthians 14:5 in Hindi
मैं चाहता हूं, कि तुम सब अन्य भाषाओं में बातें करो, परन्तु अधिकतर यह चाहता हूं कि भविष्यद्वाणी करो: क्योंकि यदि अन्यान्य भाषा बोलनेवाला कलीसिया की उन्नति के लिये अनुवाद न करे तो भविष्यद्ववाणी करनेवाला उस से बढ़कर है।
Maim chaahataa hoom, ki tum sab any bhaashaaom mem baatem karo, parantu adhikatar yah chaahataa hoom ki bhavishyadvaanee karo: kyonki yadi anyaany bhaashaa bolanevaalaa kaleesiyaa kee unnati ke liye anuvaad na kare to bhavishyadvavaanee karanevaalaa us se badhakar hai.
1 Corinthians 14:5 in English
- King James Version (KJV)
- I would that ye all spake with tongues, but rather that ye prophesied: for greater [is] he that prophesieth than he that speaketh with tongues, except he interpret, that the church may receive edifying.
- World English Bible (WEB)
- Now I desire to have you all speak with other languages, but even more that you would prophesy. For he is greater who prophesies than he who speaks with other languages, unless he interprets, that the assembly may be built up.
- American Standard Version (ASV)
- Now I would have you all speak with tongues, but rather that ye should prophesy: and greater is he that prophesieth than he that speaketh with tongues, except he interpret, that the church may receive edifying.
- Bible in Basic English (BBE)
- Now though it is my desire for you all to have the power of tongues, it would give me more pleasure to be hearing the prophet's word from you; for this is a greater thing than using tongues, if the sense is not given at the same time, for the good of the church.
- Darby Translation (DBY)
- Now I desire that ye should all speak with tongues, but rather that ye should prophesy. But greater is he that prophesies than he that speaks with tongues, unless he interpret, that the assembly may receive edification.
- Webster's Bible (WBS)
- I would that ye all spoke in languages, but rather that ye prophesied: for greater [is] he that prophesieth than he that speaketh in languages, except he interpret, that the church may receive edifying.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and I wish you all to speak with tongues, and more that ye may prophecy, for greater is he who is prophesying than he who is speaking with tongues, except one may interpret, that the assembly may receive edification.
Read in context
- 3परन्तु जो भविष्यद्वाणी करता है, वह मनुष्यों से उन्नति, और उपदेश, और शान्ति की बातें कहता है।
- 4जो अन्य भाषा में बातें करता है, वह अपनी ही उन्नति करता है; परन्तु जो भविष्यद्वाणी करता है, वह कलीसिया की उन्नति करता है।
- 5मैं चाहता हूं, कि तुम सब अन्य भाषाओं में बातें करो, परन्तु अधिकतर यह चाहता हूं कि भविष्यद्वाणी करो: क्योंकि यदि अन्यान्य भाषा बोलनेवाला कलीसिया की उन्नति के लिये अनुवाद न करे तो भविष्यद्ववाणी करनेवाला उस से बढ़कर है।
- 6इसलिये हे भाइयों, यदि मैं तुम्हारे पास आकर अन्यान्य भाषा में बातें करूं, और प्रकाश, या ज्ञान, या भविष्यद्वाणी, या उपदेश की बातें तुम से न कहूं, तो मुझ से तुम्हें क्या लाभ होगा?
- 7इसी प्रकार यदि निर्जीव वस्तुएं भी, जिन से ध्वनि निकलती है जेसे बांसुरी, या बीन, यदि उन के स्वरों में भेद न हो तो जो फूंका या बजाया जाता है, वह क्योंकर पहिचाना जाएगा?
Cross references
- 1 Corinthians 12:28–30 1 कुरिन्थियों 12:28–30और परमशॆवर ने कलीसिया में अलग अलग व्यक्ति नियुक्त किए हैं; प्रथम प्रेरित, दूसरे भविष्यद्वक्ता, तीसरे शिक्षक, फिर सामर्थ के काम करनेवाले, फिर चंगा करनेवाले, और उपकार करनेवाले, और प्रधान, और नाना प्रकार की भाषा बालनेवाले। क्या सब प्रेरित हैं? क्या सब भविष्यद्वक्ता हैं? क्या सब उपदेशक हैं? क्या सब सामर्थ के काम करनेवाले हैं? क्या सब को चंगा करने का बरदान मिला है? क्या सब नाना प्रकार की भाषा बोलते हैं?
- 1 Corinthians 12:10 1 कुरिन्थियों 12:10फिर किसी को सामर्थ के काम करने की शक्ति; और किसी को भविष्यद्वाणी की; और किसी को अनेक प्रकार की भाषा; और किसी को भाषाओं का अर्थ बताना।
- Mark 16:17 मरकुस 16:17और विश्वास करने वालों में ये चिन्ह होंगे कि वे मेरे नाम से दुष्टात्माओं को निकालेंगे।
- 1 Corinthians 13:1 1 कुरिन्थियों 13:1यदि मैं मनुष्यों, और सवर्गदूतों की बोलियां बोलूं, और प्रेम न रखूं, तो मैं ठनठनाता हुआ पीतल, और झंझनाती हुई झांझ हूं।
- Numbers 11:28–29 गिनती 11:28–29तब नून का पुत्रा यहोशू, जो मूसा का टहलुआ और उसके चुने हुए वीरों में से था, उस ने मूसा से कहा, हे मेरे स्वामी मूसा, उनको रोक दे। मूसा ने उन से कहा, क्या तू मेरे कारण जलता है? भला होता कि यहोवा की सारी प्रजा के लोग नबी होते, और यहोवा अपना आत्मा उन सभों में समवा देता!
- 1 Corinthians 14:3–4 1 कुरिन्थियों 14:3–4परन्तु जो भविष्यद्वाणी करता है, वह मनुष्यों से उन्नति, और उपदेश, और शान्ति की बातें कहता है। जो अन्य भाषा में बातें करता है, वह अपनी ही उन्नति करता है; परन्तु जो भविष्यद्वाणी करता है, वह कलीसिया की उन्नति करता है।
- 1 Corinthians 14:1 1 कुरिन्थियों 14:1प्रेम का अनुकरण करो, और आत्मिक बरदानों की भी धुन में रहो विशेष करके यह, कि भविष्यद्वाणी करो।
- 1 Corinthians 13:4 1 कुरिन्थियों 13:4प्रेम धीरजवन्त है, और कृपाल है; प्रेम डाल नहीं करता; प्रेम अपनी बड़ाई नहीं करता, और फूलता नहीं।
- 1 Corinthians 14:18–40 1 कुरिन्थियों 14:18–40मैं अपने परमेश्वर का धन्यवाद करता हूं, कि मैं तुम सब से अधिक अन्यान्य भाषा में बोलता हूं। परन्तु कलीसिया में अन्य भाषा में दस हजार बातें कहने से यह मुझे और भी अच्छा जान पड़ता है, कि औरों के सिखाने के लिये बुद्धि से पांच ही बातें कहूं।। हे भाइयो, तुम समझ में बालक न बनो: तौभी बुराई में तो बालक रहो, परन्तु समझ में सियाने बानो। व्यवस्था में लिखा है, कि प्रभु कहता है; मैं अन्य भाषा बोलनेवालों के द्वारा, और पराए मुख के द्वारा इन लोगों से बात करूंगा तौभी वे मेरी न सुनेंगे। इसलिये अन्यान्य भाषाएं विश्वासियों के लिये नहीं, परन्तु अविश्वासियों के लिये चिन्ह हैं, और भविष्यद्वाणी अविश्वासीयों के लिये नहीं परन्तु विश्वासियों के लिये चिन्ह हैं। सो यदि कलीसिया एक जगह इकट्ठी हो, और सब के सब अन्यान्य भाषा बोलें, और अनपढ़े या अविश्वासी लोग भीतर आ जाएं तो क्या वे तुम्हें पागल न कहेंगे? परन्तु यदि सब भविष्यद्वाणी करने लगें, और कोई अविश्वासी या अनपढ़ा मनुष्य भीतर आ जाए, तो सब उसे दोषी ठहरा देंगे और परख लेंगे। और उसके मन के भेअ प्रगट हो जाएंगे, और तब वह मुंह के बल गिरकर परमेश्वर को दण्डवत करेगा, और मान लेगा, कि सचमुच परमेश्वर तुम्हारे बीच में है। इसलिये हे भाइयो क्या करना चाहिए? जब तुम इकट्ठे होते हो, तो हर एक के हृदय में भजन, या उपदेश, या अन्यभाषा, या प्रकाश, या अन्यभाषा का अर्थ बताना रहता है: सब कुछ आत्मिक उन्नति के लिये होना चाहिए। यदि अन्य भाषा में बातें करनीं हों, तो दो दो, या बहुत हो तो तीन तीन जन बारी बारी बोलें, और एक व्यक्ति अनुवाद करे। परन्तु यदि अनुवाद करनेवाला न हो, तो अन्यभाषा बालनेवाला कलीसिया में शान्त रहे, और अपने मन से, और परमेश्वर से बातें करे। भविष्यद्वक्ताओं में से दो या तीन बोलें, और शेष लोग उन के वचन को परखें। परन्तु यदि दूसरे पर जो बैठा है, कुछ ईश्वरीय प्रकाश हो, तो पहिला चुप हो जाए। क्योंकि तुम सब एक एक करके भविष्यद्वाणी कर सकते हो ताकि सब सीखें, और सब शान्ति पाएं। और भविष्यद्वक्ताओं की आत्मा भविष्यद्वक्ताओं के वश में है। क्येंकि परमेश्वर गड़बड़ी का नहीं, परन्तु शान्ति का कर्त्ता है; जैसा पवित्रा लोगों की सब कलीसियाओं में है।। स्त्रियां कलीसिया की सभा में चुप रहें, क्योंकि उन्हें बातें करने की आज्ञा नहीं, परन्तु आधीन रहने की आज्ञा है: जैसा व्यवस्था में लिखा भी है। और यदि वे कुछ सीखना चाहें, तो घर में अपने अपने पति से पूछें, क्योंकि स्त्री का कलीसिया में बातें करना लज्जा की बात है। क्यों परमशॆवर का वचन तुम में से निकला? या केवल तुम ही तक पहुंचा है? यदि कोई मनुष्य अपने आप को भविष्यद्वक्ता या आत्मिक जन समझे, तो यह जान ले, कि जो बातें मैं तुम्हें लिखता हूं, वे प्रभु की आज्ञाएं हैं। परन्तु यदि कोई न जाने, तो न जाने।। सो हे भाइयों, भविष्यद्वाणी करने की धुन में रहो और अन्यभाषा बोलने से मना न करो। पर सारी बातें सभ्यता और क्रमानुसार की जाएं।
- 1 Corinthians 14:12–13 1 कुरिन्थियों 14:12–13इसलिये तुम भी जब आत्मिक बरदानों की धुन में हो, तो ऐसा प्रयत्न करो, कि तुम्हारे बरदानों की उन्नति से कलीसिया की उन्नति हो। इस कारण जो अन्य भाषा बोले, तो वह प्रार्थना करे, कि उसका अनुवाद भी कर सके।
Original words (Greek)
- would · G2309θέλω thélō
- ye · G5209ὑμᾶς hymâs
- all · G3956πᾶς pâs
- spake · G2980λαλέω laléō
- tongues · G1100γλῶσσα glōssa
- but · G1161δέ dé
- rather · G3123μᾶλλον mâllon
- that · G2443ἵνα hína
- prophesied · G4395προφητεύω prophēteúō
- for · G1063γάρ gár
- greater · G3187μείζων meízōn
- that · G3588ὁ ho
- prophesieth · G4395προφητεύω prophēteúō
- than · G2228ἤ ḗ
- that · G3588ὁ ho
- speaketh · G2980λαλέω laléō
- tongues · G1100γλῶσσα glōssa
- except · G1622ἐκτός ektós
- interpret · G1329διερμηνεύω diermēneúō
- that · G2443ἵνα hína
- church · G1577ἐκκλησία ekklēsía
- receive · G2983λαμβάνω lambánō
- edifying · G3619οἰκοδομή oikodomḗ