1 Corinthians · chapter 15 · verse 33
1 Corinthians 15:33 in Hindi
धोखा न खाना, बुरी संगति अच्छे चरित्रा को बिगाड़ देती है।
Dhokhaa na khaanaa, buree sangati achchhe charitraa ko bigaad detee hai.
1 Corinthians 15:33 in English
- King James Version (KJV)
- Be not deceived: evil communications corrupt good manners.
- World English Bible (WEB)
- Don’t be deceived! “Evil companionships corrupt good morals.”
- American Standard Version (ASV)
- Be not deceived: Evil companionships corrupt good morals.
- Bible in Basic English (BBE)
- Do not be tricked by false words: evil company does damage to good behaviour.
- Darby Translation (DBY)
- Be not deceived: evil communications corrupt good manners.
- Webster's Bible (WBS)
- Be not deceived: Evil communications corrupt good manners.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Be not led astray; evil communications corrupt good manners;
Read in context
- 31हे भाइयो, मुझे उस घमण्ड की सोंह जो हमारे मसीह यीशु में मैं तुम्हारे विषय में करता हूं, कि मैं प्रति दिन मरता हूं।
- 32यदि मैं मनुष्य की रीति पर इफिसुस में बन- पशुओं से लड़ा, तो मुझे क्या लाभ हुआ? यदि मुर्दे जिलाए नहीं जाएंगे, तो आओ, खाए- पीए, क्योंकि कल तो मर ही जाएंगे।
- 33धोखा न खाना, बुरी संगति अच्छे चरित्रा को बिगाड़ देती है।
- 34धर्म के लिये जाग उठो और पाप न करो; क्योंकि कितने ऐसे हैं जो परमेश्वर को नहीं जानते, मैं तुम्हें लज्जित करते के लिये यह कहता हूं।।
- 35अब कोई यह कहेगा, कि मुर्दे किस रीति से जी उठते हैं, और किसी देह के साथ आते हैं?
Cross references
- Proverbs 13:20 नीतिवचन 13:20बुद्धिमानों की संगति कर, तब तू भी बुद्धिमान हो जाएगा, परन्तु मूर्खों का साथी नाश हो जाएगा।
- Matthew 24:4 मत्ती 24:4यीशु ने उन को उत्तर दिया, सावधान रहो! कोई तुम्हें न भरमाने पाए।
- 1 Corinthians 5:6 1 कुरिन्थियों 5:6तुम्हारा घमण्ड करना अच्छा नहीं; क्या तुम नहीं जानते, कि थोड़ा सा खमीर पूरे गूंधे हुए आटे को खमीर कर देता है।
- Proverbs 9:6 नीतिवचन 9:6भोलों का संग छोड़ो, और जीवित रहो, समझ के मार्ग में सीधे चलो।
- Ephesians 5:6 इफिसियों 5:6कोई तुम्हें व्यर्थ बातों से धोखा न दे; क्योंकि इन ही कामों के कारण परमेश्वर का क्रोध आज्ञा ने माननेवालों पर भड़कता है।
- Galatians 6:7 गलातियों 6:7धोखा न खाओ, परमेश्वर ठट्ठों में नहीं उड़ाया जाता, क्योंकि मनुष्य जो कुछ बोता है, वही काटेगा।
- 2 Timothy 2:16–18 2 तीमुथियुस 2:16–18पर अशुद्ध बकवाद से बचा रह; क्योंकि ऐसे लोग और भी अभक्ति में बढ़ते जाएंगे। और उन का वचन सड़े- घाव की नाईं फैलता जाएगा: हुमिनयुस और फिलेतुस उन्हीं में से हैं। जो यह कहकर कि पुनरूत्थान हो चुका है सत्य से भटक गए हैं, और कितनों के विश्वास को उलट पुलट कर देते हैं।
- 1 Corinthians 6:9 1 कुरिन्थियों 6:9क्या तुम नहीं जानते, कि अन्यायी लोग परमेश्वर के राज्य के वारिस न होंगे? धोखा न खाओ, न वेश्यागामी, न मूत्तिपूजक, न परस्त्रीगामी, न लुच्चे, न पुरूषगामी।
- Matthew 24:24 मत्ती 24:24क्योंकि झूठे मसीह और झूठे भविष्यद्वक्ता उठ खड़े होंगे, और बड़े चिन्ह और अद्भुत काम दिखाएंगे, कि यदि हो सके तो चुने हुओं को भी भरमा दें।
- 2 Peter 2:2 2 पतरस 2:2और बहुतेरे उन की नाई लुचपन करेंगे, जिन के कारण सत्य के मार्ग की निन्दा की जाएगी।
- Hebrews 12:15 इब्रानियों 12:15और ध्यान से देखते रहो, ऐसा न हो, कि कोई परमेश्वर के अनुग्रह से वंचित रह जाए, या कोई कड़वी जड़ फूटकर कष्ट दे, और उसके द्वारा बहुत से लोग अशुद्ध हो जाएं।
- Matthew 24:11 मत्ती 24:11और बहुत से झूठे भविष्यद्वक्ता उठ खड़े होंगे, और बहुतों को भरमाएंगे।