1 Kings · chapter 15 · verse 29
1 Kings 15:29 in Hindi
राजा होते ही बाशा ने यारोबाम के समस्त घराने को मार डाला; उस ने यारोबाम के वंश को यहां तक नष्ट किया कि एक भी जीवित न रहा। यह सब यहोवा के उस वचन के अनुसार हुआ जो उस ने अपने दास शीलोवासी अहिरयाह से कहवाया था।
Raajaa hote hee baashaa ne yaarobaam ke samast gharaane ko maar daalaa; us ne yaarobaam ke vansh ko yahaam tak nasht kiyaa ki ek bhee jeevit na rahaa. Yah sab yahovaa ke us vachan ke anusaar huaa jo us ne apane daas sheelovaasee ahirayaah se kahavaayaa thaa.
1 Kings 15:29 in English
- King James Version (KJV)
- And it came to pass, when he reigned, [that] he smote all the house of Jeroboam; he left not to Jeroboam any that breathed, until he had destroyed him, according unto the saying of the LORD, which he spake by his servant Ahijah the Shilonite:
- World English Bible (WEB)
- As soon as he was king, he struck all the house of Jeroboam. He didn’t leave to Jeroboam any who breathed, until he had destroyed him, according to the saying of the LORD, which he spoke by his servant Ahijah the Shilonite;
- American Standard Version (ASV)
- And it came to pass that, as soon as he was king, he smote all the house of Jeroboam: he left not to Jeroboam any that breathed, until he had destroyed him; according unto the saying of Jehovah, which he spake by his servant Ahijah the Shilonite;
- Bible in Basic English (BBE)
- And straight away when he became king, he sent destruction on all the offspring of Jeroboam; there was not one living person of all the family of Jeroboam whom he did not put to death, so the word of the Lord, which he said by his servant Ahijah the Shilonite, came about;
- Darby Translation (DBY)
- And it came to pass when he was king, he smote all the house of Jeroboam; he left to Jeroboam none that breathed; until he had destroyed him, according to the word of Jehovah which he spoke by his servant Ahijah the Shilonite,
- Webster's Bible (WBS)
- And it came to pass, when he reigned, [that] he smote all the house of Jeroboam; he left not to Jeroboam any that breathed, until he had destroyed him, according to the saying of the LORD, which he spoke by his servant Ahijah the Shilonite:
- Young's Literal Translation (YLT)
- And it cometh to pass, at his reigning, he hath smitten the whole house of Jeroboam, he hath not left any breathing to Jeroboam till his destroying him, according to the word of Jehovah, that He spake by the hand of His servant Ahijah the Shilonite,
Read in context
- 27नादाब सब इस्राएल समेत पलिश्तियों के देश के गिब्बतोन नगर को घेरे था। और उस्साकार के गोत्रा के अहिरयाह के पुत्रा बाशा ने उसके विरूद्ध राजद्रोह की गोष्ठी करके गिब्बतोन के पास उसको मार डाला।
- 28और यहूदा के राजा आसा के तीसरे वर्ष में बाशा ने नादाब को मार डाला, और उसके स्थान पर राजा बन गया।
- 29राजा होते ही बाशा ने यारोबाम के समस्त घराने को मार डाला; उस ने यारोबाम के वंश को यहां तक नष्ट किया कि एक भी जीवित न रहा। यह सब यहोवा के उस वचन के अनुसार हुआ जो उस ने अपने दास शीलोवासी अहिरयाह से कहवाया था।
- 30यह इस कारण हुआ कि यारोबाम ने स्वयं पाप किए, और इस्राएल से भी करवाए थे, और उस ने इस्राएल के परमेश्वर यहोवा को क्रोधित किया था।
- 31नादाब के और सब काम जो उस ने किए, वह क्या इस्राएल के राजाओं के इतिहास की पुस्तक पें नहीं लिखे हैं?
Cross references
- 1 Kings 14:9–16 1 राजा 14:9–16तू ने उन सभों से बढ़कर जो तुझ से पहिले थे बुराई, की है, और जा कर पराये देवता की उपासना की और मूरतें ढालकर बनाईं, जिस से मुझे क्रोधित कर दिया और मुझे तो पीठ के पीछे फेंक दिया है। इस कारण मैं यारोबाम के घराने पर विपत्ति डालूंगा, वरन मैं यारोबाम के कुल में से हर एक लड़के को ओर क्या बन्धुए, क्या स्वाधीन इस्राएल के मध्य हर एक रहने वाले को भी नष्ट कर डालूंगा: और जैसा कोई गोबर को तब तक उठाता रहता है जब तक वह सब उठा तहीं लिया जाता, वैसे ही मैं यारोबाम के घराने की सफाई कर दूंगा। यारोबाम के घराने का जो कोई नगर में मर जाए, उसको कुत्ते खाएंगे; और जो मैदान में मरे, उसको आकाश के पड़ी खा जाएंगे; क्योंकि यहोवा ने यह कहा है! इसलिये तू उठ और अपने घर जा, और नगर के भीतर तेरे पांव पड़ते ही वह बालक मर जाएगा। उसे तो समस्त इस्राएली छाती पीटकर मिट्टी देंगे; यारोबाम के सन्तानों में से केवल उसी को कबर मिलेगी, क्योंकि यारोबाम के घराने में से उसी में कुछ पाया जाता है जो यहोवा इस्राएल के प्रभु की दृष्टि में भला है। फिर यहोवा इस्राएल के लिये एक ऐसा राजा खड़ा करेगा जो उसी दिन यारोबाम के घराने को नाश कर डालेगा, परन्तु कब? यह अभी होगा। क्योंकि यहोवा इस्राएल को ऐसा मारेगा, जैसा जल की धारा से नरकट हिलाया जाता है, और वह उन को इस अच्छी भूमि में से जो उसने उनके पुरखाओं को दी थी उखाड़ कर महानद के पार तित्तर-बित्तर करेगा; क्योंकि उन्होंने अशेरा ताम मूरतें अपने लिये बनाकर यहोवा को क्रोध दिलाया है। और उन पापों के कारण जो यारोबाम ने किए और इस्राएल से कराए थे, यहोवा इस्राएल को त्याग देगा।
- 2 Kings 10:10–11 2 राजा 10:10–11अब जान लो कि जो वचन यहोवा ने अपने दास एलिय्याह के द्वारा कहा था, उसे उसने पूरा किया है; जो वचन यहोवा ने अहाब के घराने के विषय कहा, उस में से एक भी बात बिना पूरी हुए न रहेगी। तब अहाब के घराने के जितने लोग यिज्रैल में रह गए, उन सभों को और उसके जितने प्रधान पुरुष और मित्र और याजक थे, उन सभों को येहू ने मार डाला, यहां तक कि उसने किसी को जीवित न छोड़ा।
- 2 Kings 19:25 2 राजा 19:25क्या तू ने नहीं सुना, कि प्राचीनकाल से मैं ने यही ठहराया? और अगले दिनों से इसकी तैयारी की थी, उन्हें अब मैं ने पूरा भी किया है, कि तू गढ़वाले नगरों को खणडहर ही खणडहर कर दे,
- 2 Kings 9:7–10 2 राजा 9:7–10तो तू अपने स्वामी अहाब के घराने को मार डालना, जिस से मुझे अपने दास भविष्यद्वक्ताओं के वरन अपने सब दासों के खून का जो ईज़ेबेल ने बहाया, पलटा मिले। क्योंकि अहाब का समस्त घराना नाश हो जाएगा, और मैं अहाब के वंश के हर बक लड़के को और इस्राएल में के क्या बन्धुए, क्या स्वाधीन, हर एक को नाश कर डालूंगा। और मैं अहाब का घराना नबात के पुत्रा यारोबाम का सा, और अहिरयाह के पुत्रा बाशा का सा कर दूंगा। और ईज़ेबेल को यिज्रैल की भ्ूिम में कुत्ते खाएंगे, और उसको मिट्टी देनेवाला कोई न होगा। तब वह द्वार खोलकर भाग गया।
- 2 Kings 10:31 2 राजा 10:31परन्तु येहू ने इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की व्यवस्था पर पूर्ण मन से चलने की चौकसी न की, वरन यारोबाम जिसने इस्राएल से पाप कराया था, उसके पापों के अनुसार करने से वह अलग न हुआ।
- 2 Kings 9:36–37 2 राजा 9:36–37सो उन्हों ने लौटकर उस से कह दिया; तब उस ने कहा, यह यहोवा का वह वचन है, जो उस ने अपने दास तिशबी एलिरयाह से कहलवाया था, कि ईज़ेबेल का मांस यिज्रैल की भूमि में कुत्तों से खाया जाएगा। और ईज़ेबेल की लोथ यिज्रैल की भूमि पर खाद की नाई पड़ी रहेगी, यहां तक कि कोई न कहेगा, यह ईज़ेबेल है।
Original words (Hebrew)
- reigned · H4427מָלַךְ mâlak
- smote · H5221נָכָה nâkâh
- house · H1004בַּיִת bayith
- Jeroboam · H3379יָרׇבְעָם Yârobʻâm
- left · H7604שָׁאַר shâʼar
- Jeroboam · H3379יָרׇבְעָם Yârobʻâm
- breathed · H5397נְשָׁמָה nᵉshâmâh
- destroyed · H8045שָׁמַד shâmad
- saying · H1697דָּבָר dâbâr
- spake · H1696דָבַר dâbar
- by · H3027יָד yâd
- servant · H5650עֶבֶד ʻebed
- Ahijah · H281אֲחִיָּה ʼĂchîyâh
- Shilonite · H7888שִׁילוֹנִי Shîylôwnîy