1 Samuel · chapter 25 · verse 41
1 Samuel 25:41 in Hindi
तब वह उठी, और मुंह के बल भूमि पर गिर दण्डवत् करके कहा, तेरी दासी अपने प्रभु के सेवकों के चरण धोने के लिये लौंडी बने।
Tab vah uthee, aur munh ke bal bhoomi par gir dandavat karake kahaa, teree daasee apane prabhu ke sevakom ke charan dhone ke liye laundee bane.
1 Samuel 25:41 in English
- King James Version (KJV)
- And she arose, and bowed herself on [her] face to the earth, and said, Behold, [let] thine handmaid [be] a servant to wash the feet of the servants of my lord.
- World English Bible (WEB)
- She arose and bowed herself with her face to the earth, and said, “Behold, your servant is a servant to wash the feet of the servants of my lord.”
- American Standard Version (ASV)
- And she arose, and bowed herself with her face to the earth, and said, Behold, thy handmaid is a servant to wash the feet of the servants of my lord.
- Bible in Basic English (BBE)
- And she got up, and going down on her face to the earth, said, See, I am ready to be a servant-girl, washing the feet of the servants of my lord.
- Darby Translation (DBY)
- And she arose and bowed herself on her face to the earth, and said, Behold, let thy handmaid be a bondwoman to wash the feet of the servants of my lord.
- Webster's Bible (WBS)
- And she arose, and bowed herself on [her] face to the earth, and said, Behold, [let] thy handmaid [be] a servant to wash the feet of the servants of my lord.
- Young's Literal Translation (YLT)
- And she riseth and boweth herself — face to the earth — and saith, 'Lo, thy handmaid [is] for a maid-servant to wash the feet of the servants of my lord.'
Read in context
- 39नाबाल के मरने का हाल सुनकर दाऊद ने कहा, धन्य है यहोवा जिस ने नाबाल के साथ मेरी नामधराई का मुक मा लड़कर अपने दास को बुराई से रोक रखा; और यहोवा ने नाबाल की बुराईको उसी के सिर पर लाद दिया है। तब दाऊद ने लोगों को अबीगैल के पास इसलिये भेजा कि वे उस से उसकी पत्नी होने की बातचीत करें।
- 40तो जब दाऊद के सेवक कर्मेल को अबीगैल के पास पहुंचे, तब उस से कहने लगे, कि दाऊद ने हमें तेरे पास इसलिये भेजा है कि तू उसकी पत्नी बने।
- 41तब वह उठी, और मुंह के बल भूमि पर गिर दण्डवत् करके कहा, तेरी दासी अपने प्रभु के सेवकों के चरण धोने के लिये लौंडी बने।
- 42तब अबीगैल फुर्ती से उठी, और गदहे पर चढ़ी, और उसकी पांच सहेलियां उसके पीछे पीछे हो ली; और वह दाऊद के दूतों के पीछे पीछे गई; और उसकी पत्नी हो गई।
- 43और दाऊद ने चिज्रैल नगर की अहिनोअम को भी ब्याह लिया, तो वे दोनों उसकी पत्नियां हुई।
Cross references
- 1 Timothy 5:10 1 तीमुथियुस 5:10और भले काम में सुनाम रही हो, जिस ने बच्चों का पालन- पोषण किया हो; पाहुनों की सेवा की हो, पवित्रा लोगों के पांव धोए हो, दुखियों की सहायता की हो, और हर एक भले काम में मन लगाया हो।
- John 13:3–5 यूहन्ना 13:3–5यीशु ने यह जानकर कि पिता ने सब कुछ मेरे हाथ में कर दिया है और मैं परमेश्वर के पास से आया हूं, और परमेश्वर के पास जाता हूं। भोजन पर से उठकर अपने कपड़े उतार दिए, और अंगोछा लेकर अपनी कमर बान्धी। तब बरतन में पानी भरकर चेलों के पांव धोने और जिस अंगोछे से उस की कमर बन्धी थी उसी से पोंछने लगा।
- Ruth 2:10 रूत 2:10तब वह भूमि तक झुककर मुंह के बल गिरी, और उस से कहने लगी, क्या कारण है कि तू ने मुझ परदेशिन पर अनुग्रह की दृष्टि करके मेरी सुधि ली है?
- Proverbs 18:12 नीतिवचन 18:12नाश होने से पहिले मनुष्य के मन में घमण्ड, और महिमा पाने से पहिले नम्रता होती है।
- Proverbs 15:33 नीतिवचन 15:33यहोवा के भय मानने से शिक्षा प्राप्त होती है, और महिमा से पहिले नम्रता होती है।।
- Genesis 18:4 उत्पत्ति 18:4मैं थोड़ा सा जल लाता हूं और आप अपने पांव धोकर इस वृक्ष के तले विश्राम करें।
- Ruth 2:13 रूत 2:13उस ने कहा, हे मेरे प्रभु, तेरे अनुग्रह की दृष्टि मुझ पर बनी रहे, क्योंकि यद्यपि मैं तेरी दासियों में से किसी के भी बराबर नहीं हूं, तौभी तू ने अपनी दासी के मन में पैठनेवाली बातें कहकर मुझे शान्ति दी है।