1 Thessalonians · chapter 5 · verse 22
1 Thessalonians 5:22 in Hindi
सब प्रकार की बुराई से बचे रहो।।
Sab prakaar kee buraaee se bache raho..
1 Thessalonians 5:22 in English
- King James Version (KJV)
- Abstain from all appearance of evil.
- World English Bible (WEB)
- Abstain from every form of evil.
- American Standard Version (ASV)
- abstain from every form of evil.
- Bible in Basic English (BBE)
- Keep from every form of evil.
- Darby Translation (DBY)
- hold aloof from every form of wickedness.
- Webster's Bible (WBS)
- Abstain from all appearance of evil.
- Young's Literal Translation (YLT)
- from all appearance of evil abstain ye;
Read in context
- 20भविष्यद्वाणियों को तुच्छ न जानो।
- 21सब बातों को परखो: जो अच्छी है उसे पकड़े रहो।
- 22सब प्रकार की बुराई से बचे रहो।।
- 23शान्ति का परमेश्वर आप ही तुम्हें पूरी रीति से पवित्रा करे; और तुम्हारी आत्मा और प्राण और देह हमारे प्रभु यीशु मसीह के आने तक पूरे पूरे और निर्दोष सुरक्षित रहें।
- 24तुम्हारा बुलानेवाला सच्चा है, और वह ऐसा ही करेगा।।
Cross references
- 2 Corinthians 6:3 2 कुरिन्थियों 6:3हम किसी बात में ठोकर खाने का कोई भी अवसर नहीं देते, कि हमारी सेवा पर कोई दोष न आए।
- Philippians 4:8 फिलिप्पियों 4:8निदान, हे भाइयों, जो जो बातें सत्य हैं, और जो जो बातें आदरनीय हैं, और जो जो बातें उचित हैं, और जो जो बातें पवित्रा हैं, और जो जो बातें सुहावनी हैं, और जो जो बातें मनभावनी हैं, निदान, जो जो सदगुण और प्रशंसा की बातें हैं, उन्हीं पर ध्यान लगया करो।
- 2 Corinthians 8:20–21 2 कुरिन्थियों 8:20–21हम इस बात में चौकस रहते हैं, कि इस उदारता के काम के विषय में जिस की सेवा हम करते हैं, कोई हम पर दोष न लगाते पाए। क्योंकि जो बातें केवल प्रभु ही के निकट नहीं, परन्तु मनुष्यों के निकट भी भली हैं हम उन की चिन्ता करते हैं।
- 1 Corinthians 10:31–33 1 कुरिन्थियों 10:31–33सो तुम चाहे खाओ, चाहे पीओ, चाहे जो कुछ करो, सब कुछ परमेश्वर की महीमा के लिये करो। तुम न यहूदियों, न यूनानियों, और न परमेश्वर की कलीसिया के लिये ठोकर का कारण बनो। जैसा मैं भी सब बातों में सब को प्रसन्न रखता हूं, और अपना नहीं, परन्तु बहुतों का लाभ ढूंढ़ता हूं, कि वे उद्धार पाएं।
- Romans 12:17 रोमियों 12:17बुराई के बदले किसी से बुराई न करो; जो बातें सब लोगों के निकट भली हैं, उन की चिन्ता किया करो।
- Exodus 23:7 निर्गमन 23:7झूठे मुक मे से दूर रहना, और निर्दोष और धर्मी को घात न करना, क्योंकि मैं दुष्ट को निर्दोष न ठहराऊंगा।
- 1 Corinthians 8:13 1 कुरिन्थियों 8:13इस कारण यदि भोजन मेरे भाई को ठोकर खिलाए, तो मैं कभी किसी रीति से मांस न खाऊंगा, न हो कि मैं अपने भाई के ठोकर का कारण बनूं।
- Jude 1:23 यहूदा 1:23और बहुतों को आग में से झपटकर निकालो, और बहुतों पर भय के साथ दया करो; बरन उस वस्त्रा से भी घृणा करो जो शरीर के द्वारा कलंकित हो गया है।।
- 1 Thessalonians 4:12 1 थिस्सलुनीकियों 4:12कि बाहरवालों के साथ सभ्यता से बर्ताव करो, और तुम्हें किसी वस्तु की घटी न हो।।
- Isaiah 33:15 यशायाह 33:15जो धर्म से चलता और सीधी बातें बोलता; जो अन्धेर के लाभ से घृणा करता, जो घूस नही लेता; जो खून की बात सुनने से कान बन्द करता, और बुराई देखने से आंख मूंद लेता है। वही ऊंचे स्थानों में निवास करेगा।
- Matthew 17:26–27 मत्ती 17:26–27यीशु न उस से कहा, तो पुत्रा बच गए। तौभी इसलिये कि हम उन्हें ठोकर न खिलाएं, तू झील के किनारे जाकर बंसी डाल, और जो मछली पहिले निकले, उसे ले; तो तुझे उसका मुंह खोलने पर एक सिक्का मिलेगा, उसी को लेकर मेरे और अपने बदले उन्हें दे देना।।