2 Samuel · chapter 7 · verse 5
2 Samuel 7:5 in Hindi
कि जाकर मेरे दास दाऊद से कह, यहोवा सों कहता है, कि क्या तू मेरे निवास के लिये घर बनवाएगा?
Ki jaakar mere daas daaood se kah, yahovaa som kahataa hai, ki kyaa too mere nivaas ke liye ghar banavaaegaa?
2 Samuel 7:5 in English
- King James Version (KJV)
- Go and tell my servant David, Thus saith the LORD, Shalt thou build me an house for me to dwell in?
- World English Bible (WEB)
- “Go and tell my servant David, ‘The LORD says, “Should you build me a house for me to dwell in?
- American Standard Version (ASV)
- Go and tell my servant David, Thus saith Jehovah, Shalt thou build me a house for me to dwell in?
- Bible in Basic English (BBE)
- Go and say to my servant David, The Lord says, Are you to be the builder of a house, a living-place for me?
- Darby Translation (DBY)
- Go and say to my servant, to David, Thus saith Jehovah: Wilt thou build me a house for me to dwell in?
- Webster's Bible (WBS)
- Go and tell my servant David, Thus saith the LORD, Wilt thou build me a house for me to dwell in?
- Young's Literal Translation (YLT)
- 'Go, and thou hast said unto My servant, unto David, Thus said Jehovah, Dost thou build for Me a house for My dwelling in?
Read in context
- 3नातान ने राजा से कहा, जो कुछ तेरे मन में हो उसे कर; क्योंकि यहोवा तेरे संग है।
- 4उसी दिन रात को यहोवा का यह वचन नातान के पास पहुंचा,
- 5कि जाकर मेरे दास दाऊद से कह, यहोवा सों कहता है, कि क्या तू मेरे निवास के लिये घर बनवाएगा?
- 6जिस दिन से मैं इस्रालिएयों को मिस्र से निकाल लाया आज के दिन तक मैं कभी घर में नहीं रहा, तम्बू के निवास में आया जाया करता हूँ।
- 7जहां जहां मैं समस्त इस्राएलियों के बीच फिरता थि, क्या मैं ने कहीं इस्राएल के किसी गोत्रा से, जिसे मैं ने अपनी प्रजा इस्राएल की चरवाही करने को ठहराया हो, ऐसी बात कभी कही, कि तुम ने मेरे लिऐ देवदारू का घर क्यों नहीं बनवाया?
Cross references
- 1 Kings 5:3–4 1 राजा 5:3–4कि मेरा पिता दाऊद अपने परमेश्वर यहोवा के नाम का एक भवन इसलिये न बनवा सका कि वह चारों ओर लड़ाइयों में तब तक बझा रहा, जब नक यहोवा ने उसके शत्रुओं को उसके पांव तल न कर दिया। परन्तु अब मेरे परमेश्वर यहोवा ने मुझे चारों ओर से विश्राम दिया है और न तो कोई विरोधी है, और न कुछ विपत्ति देख पड़ती है।
- 1 Chronicles 17:4 1 इतिहास 17:4यहोवा यों कहता है, कि मेरे निवास के लिये तू घर बनवाने न पाएगा।
- 1 Kings 8:16–19 1 राजा 8:16–19कि जिस दिन से मैं अपनी प्रजा इस्राएल को मिस्र से निकाल लाया, तब से मैं ने किसी इस्राएली गोत्रा का कोई नगर नहीं चुना, जिस में मेरे नाम के निवास के लिये भवन बनाया जाए; परन्तु मैं ने दाऊद को चुन लिया, कि वह मेरी प्रजा इस्राएल का अधिकारी हो। मेरे पिता दाऊद की यह मनसा तो थी कि इस्राएल के परमेश्वर यहोवा के नाम का एक भवन बनाए। परन्तु यहोवा ने मेरे पिता दाऊद से कहा, यह जो तेरी मनसा है, कि यहोवा के नाम का एक भवन बनाए, ऐसी मनसा करके तू ने भला तो किया; तौभी तू उस भवन को न बनाएगा; तेरा जो निज पुत्रा होगा, वही मेरे नाम का भवन बनाएगा।
- 1 Chronicles 22:7–8 1 इतिहास 22:7–8दाऊद ने अपने पुत्रा सुलैमान से कहा, मेरी मनसा तो थी, कि अपने परमेश्वर यहोवा के नाम का एक भवन बनाऊं। परन्तु यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुंचा, कि तू ने लोहू बहुत बहाया और बढ़े बड़े युठ्ठ किए हैं, सो तू मेरे नाम का भवन न बनाने पाएगा, क्योंकि तू ने भूमि पर मेरी दृष्टि में बहुत लोहू बहाया है।
- 1 Chronicles 23:3–32 1 इतिहास 23:3–32और जितने लेवीय तीस वर्ष के और उस से अधिक अवस्था के थे, वे गिने एए, और एक एक पुरूष के गिनने से उनकी गिनती अड़तीस हजार हुई। इन में से चौबीस हजार तो यहोवा के भवन का काम चलाने के लिये नियुक्त हुए, और छे हजार सरदार और न्यायी। और चार हजार द्वारपाल नियुक्त हुए, और चार हजार उन बाजों से यहोवा की स्तुति करने के लिये ठहराए गए जो दाऊद ने स्तुति करने के लिये बनाए थे। फिर दाऊद ने उनको गेश न, कहात और मरारी नाम लेवी के पुत्रों के अनुसार दलों में अलग अलग कर दिया। गेश नियों में से तो लादान और शिमी थे। और लादान के पुत्रा: सरदार यहीएल, फिर जेताम और योएल ये तीन थे। और शिमी के पुत्रा: शलेमीत, हजीएल और हारान से तीन थे। लादान के कुल के पूर्वजों के घरानों के मुख्य पुरूष ये ही थे। फिर शिमी के पुत्रा: यहत, जीना, यूश, और वरीआ के पुत्रा शिमी यही चार थे। यहत मुख्य था, और जीजा दूसरा; यूश और बरीआ के वहुत बेटे न हुए, इस कारण वे सब मिलकर पितरों का एक ही घराना ठहरे। कहात के पुत्रा: अम्राम, यिसहार, हेब्रोन और उज्जीएल चार। अम्राम के पुत्रा: हारून और मूसा। हारून तो इसलिये अलग किया गया, कि वह और उसके सन्तान सदा परमपवित्रा वस्तुओं को पवित्रा ठहराएं, और सदा यहोवा के सम्मुख धूप जलाया करें और उसकी सेवा टहल करें, और उसके नाम से आशीर्वाद दिया करें। परन्तु परमेश्वर के भक्त मूसा के पुत्रों के नाम लेवी के गोत्रा के बीच गिने गए। मूसा के पुत्रा, गेश म और एलीएजेर। और गेश म का पुत्रा शबूएल मुख्य था। और एलीएजेर के पुत्रा: रहब्याह मुख्य; और एलीएजेर के और कोई पुत्रा न हुआ, परन्तु रहब्याह के बहुत से बेटे हुए। यिसहार के पुत्रों में से शलोमीत मुख्य ठहरा। हेब्रोन के पुत्रा: यरीरयाह मुख्य, दूसरा अमर्याह, तीसरा यहजीएल, और चौथा यकमाम था। उज्जीएल के पुत्रों में से मुख्य तो मीका और दूसरा यिश्शिरयाह था। मरारी के पुत्रा: महली और मूशी। महली के पुत्रा: एलीआजर और कीश थे। एलीआजर पुत्राहीन मर गया, उसके केवल बेटियां हुई; सो कीश के पुत्रों ने जो उनके भाई थे उन्हें ब्याह लिया। मूशी के पुत्रा: महली; एदोर और यरेमोत यह तीन थे। लेवीय पितरों के घरानों के मुख्य पुरूष ये ही थे, ये नाम ले लेकर, एक एक पुरूष करके गिने गए, और बीस वर्ष की वा उस से अधिक अवस्था के थे और यहोवा के भवन में सेवा टहल करते थे। क्योंकि दाऊद ने कहा, इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने अपनी प्रजा को विश्राम दिया है, और वह तो यरूशलेम में सदा के लिये बस गया है। और लेवियों को निवास और उस की उपासना का सामान फिर उठाना न पड़ेगा। क्योंकि दाऊद की पिछली आज्ञाओं के अनुसार बीस वर्ष वा उस से अधिक अवस्था के लेवीय गिने गए। क्योंकि उनका काम तो हारून की सन्तान की सेवा टहल करना था, अर्थात यह कि वे आंगनों और कोठरियों में, और सब पवित्रा वस्तुओं के शुठ्ठ करने में और परमेश्वर के भवन की उपासना के सब कामों में सेवा टहल करें। और भेंट की रोटी का, अन्नबलियों के मैदे का, और अखमीरी पपड़ियों का, और तवे पर बनाए हुए और सने हुए का, और मापने और तौलने के सब प्रकार का काम करें। और प्रति भोर और प्रति सांझ को यहोवा का धन्यवाद और उसकी स्तुति करने के लिये खड़े रहा करें। और विश्रामदिनों और नये चान्द के दिनों, और नियत परव में गिनती के नियम के अनुसार नित्य यहोवा के सब होपबलियों को बढ़ाएं। और यहोवा के भवन की उपासना के विषय मिलापवाले नम्बू और पवित्रास्थान की रक्षा करें, और अपने भाई हारूनियों के सौंपे हुए काम को चौकसी से करें।