Daniel · chapter 2 · verse 37
Daniel 2:37 in Hindi
हे राजा, तू तो महाराजाधिराज है, क्योंकि स्वर्ग के परमेश्वर ने तुझ को राज्य, सामर्थ, शक्ति और महिमा दी है,
He raajaa, too to mahaaraajaadhiraaj hai, kyonki svarg ke parameshvar ne tujh ko raajy, saamarth, shakti aur mahimaa dee hai,
Daniel 2:37 in English
- King James Version (KJV)
- Thou, O king, [art] a king of kings: for the God of heaven hath given thee a kingdom, power, and strength, and glory.
- World English Bible (WEB)
- You, O king, are king of kings, to whom the God of heaven has given the kingdom, the power, the strength, and the glory.
- American Standard Version (ASV)
- Thou, O king, art king of kings, unto whom the God of heaven hath given the kingdom, the power, and the strength, and the glory;
- Bible in Basic English (BBE)
- You, O King, king of kings, to whom the God of heaven has given the kingdom, the power, and the strength, and the glory,
- Darby Translation (DBY)
- Thou, O king, art a king of kings, unto whom the God of the heavens hath given the kingdom, the power, and the strength, and the glory;
- Webster's Bible (WBS)
- Thou, O king, [art] a king of kings: for the God of heaven hath given thee a kingdom, power, and strength, and glory.
- Young's Literal Translation (YLT)
- 'Thou, O king, art a king of kings, for the God of the heavens a kingdom, strength, and might, and glory, hath given to thee;
Read in context
- 35तब लोहा, मिट्टी, पीतल, चान्दी और सोना भी सब चूर चूर हो गए, और धूपकाल में खलिहानों के भूसे की नाईं हवा से ऐसे उड़ गए कि उनका कहीं पता न रहा; और वह पत्थर जो मूर्ति पर लगा था, वह बड़ा पहाड़ बन कर सारी पृथ्वी में फैल गया॥
- 36स्वपन तो यों ही हुआ; और अब हम उसका फल राजा को समझा देते हैं।
- 37हे राजा, तू तो महाराजाधिराज है, क्योंकि स्वर्ग के परमेश्वर ने तुझ को राज्य, सामर्थ, शक्ति और महिमा दी है,
- 38और जहां कहीं मनुष्य पाए जाते हैं, वहां उसने उन सभों को, और मैदान के जीवजन्तु, और आकाश के पक्षी भी तेरे वश में कर दिए हैं; और तुझ को उन सब का अधिकारी ठहराया है। यह सोने का सिर तू ही है।
- 39तेरे बाद एक राज्य और उदय होगा जो तुझ से छोटा होगा; फिर एक और तीसरा पीतल का सा राज्य होगा जिस में सारी पृथ्वी आ जाएगी।
Cross references
- Ezekiel 26:7 यहेजकेल 26:7क्योंकि परमेश्वर यहोवा यह कहता है, देख, मैं सोर के विरूद्ध राजाधिराज बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर को घेड़ों, रथों, सवारों, बड़ी भीड़, और दल समेत उत्तर दिशा से ले आऊंगा।
- Jeremiah 27:6–7 यिर्मयाह 27:6–7अब मैं ने ये सब देश, अपने दास बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर को आप ही दे दिए हैं; और मैदान के जीवजन्तुओं को भी मैं ने उसे दिया है कि वे उसके आधीन रहें। ये सब जातियां उसके और उसके बाद उसके बेटे और पोते के आधीन उस समय तक रहेंगी जब तक उसके भी देश का दिन न आए; तब बहुत सी जातियां और बड़े बड़े राजा उस से भी अपनी सेवा करवाएंगे।
- Ezra 1:2 एज्रा 1:2कि फारस का राजा कु ू यों कहता है: कि स्वर्ग के परमेश्वर यहोवा ने पृथ्वी भर का राज्य मुझे दिया है, और उस ने मुझे आज्ञा दी, कि यहूदा के यरूशलेम में मेरा एक भवन बनवा।
- Isaiah 47:5 यशायाह 47:5हे कसदियों की बेटी, चुपचाप बैठी रह और अन्धियारे में जो; क्योंकि तू अब राज्य राज्य की स्वामिन न कहलाएगी।
- Psalm 62:11 भजन संहिता 62:11परमेश्वर ने एक बार कहा है; और दो बार मैं ने यह सुना है: कि सामर्थ्य परमेश्वर का है।
- Daniel 5:18 दानिय्येल 5:18हे राजा, परमप्रधान परमेश्वर ने तेरे पिता नबूकदनेस्सर को राज्य, बड़ाई, प्रतिष्ठा और प्रताप दिया था;
- Ezra 7:12 एज्रा 7:12अर्थात्, एज्रा याजक जो स्वर्ग के परमेश्वर की व्यवस्था का पूर्ण शास्त्री है, उसको अर्तक्षत्रा महाराजाधिराज की ओर से, इत्यादि।
- 1 Kings 4:24 1 राजा 4:24हरिन, चिकारे, यखमूर और तैयार किए हुए पक्षी क्योंकि महानद के इस पार के समस्त देश पर अर्थात तिप्सह से ले कर अज्जा तक जितने राजा थे, उन सभों पर सुलैमान प्रभुता करता, और अपने चारों ओर के सब रहने वालों से मेल रखता था।
- Revelation 1:5 प्रकाशितवाक्य 1:5और यीशु मसीह की ओर से, जो विश्वासयोग्य साक्षी और मरे हुओं में से जी उठनेवालों में पहिलौठा, और पृथ्वी के राजाओं का हाकिम है, तुम्हें अनुग्रह और शान्ति मिलती रहे: जो हम से प्रेम रखता है, और जिस ने अपने लोहू के द्वारा हमें पापों से छुड़ाया है।
- Daniel 4:34 दानिय्येल 4:34उन दिनों के बीतने पर, मुझ नबूकदनेस्सर ने अपनी आंखें स्वर्ग की ओर उठाईं, और मेरी बुद्धि फिर ज्यों की त्यों हो गई; तब मैं ने परमप्रधान को धन्य कहा, और जो सदा जीवित है उसकी स्तुति और महिमा यह कहकर करने लगा: उसकी प्रभुता सदा की है और उसका राज्य पीढ़ी से पीढ़ी तब बना रहनेवाला है।
- Revelation 4:11 प्रकाशितवाक्य 4:11कि हमारे प्रभु, और परमेश्वर, तू ही महिमा, और आदर, और सामर्थ के योग्य है; क्योंकि तू ही ने सब वस्तुएं सृजीं और वे तेरी ही इच्छा से थी, और सृजी गईं।।
- Isaiah 10:8 यशायाह 10:8कयोंकि वह कहता है, क्या मेरे सब हाकिम राजा के तुल्य नहीं है?