Daniel · chapter 9 · verse 8
Daniel 9:8 in Hindi
हे यहोवा हम लोगों ने अपने राजाओं, हाकिमों और पूर्वजों समेत तेरे विरूद्ध पाप किया है, इस कारण हम को लज्जित होना पड़ता है।
He yahovaa ham logom ne apane raajaaom, haakimom aur poorvajom samet tere virooddh paap kiyaa hai, is kaaran ham ko lajjit honaa padataa hai.
Daniel 9:8 in English
- King James Version (KJV)
- O Lord, to us [belongeth] confusion of face, to our kings, to our princes, and to our fathers, because we have sinned against thee.
- World English Bible (WEB)
- Lord, to us belongs confusion of face, to our kings, to our princes, and to our fathers, because we have sinned against you.
- American Standard Version (ASV)
- O Lord, to us belongeth confusion of face, to our kings, to our princes, and to our fathers, because we have sinned against thee.
- Bible in Basic English (BBE)
- O Lord, shame is on us, on our kings and our rulers and our fathers, because of our sin against you.
- Darby Translation (DBY)
- O Lord, unto us is confusion of face, to our kings, to our princes, and to our fathers, because we have sinned against thee.
- Webster's Bible (WBS)
- O Lord, to us [belongeth] confusion of face, to our kings, to our princes, and to our fathers, because we have sinned against thee.
- Young's Literal Translation (YLT)
- 'O Lord, to us [is] the shame of face, to our kings, to our heads, and to our fathers, in that we have sinned against Thee.
Read in context
- 6और तेरे जो दास नबी लोग, हमारे राजाओं, हाकिमों, पूर्वजों और सब साधारण लोगों से तेरे नाम से बातें करते थे, उनकी हम ने नहीं सुनी।
- 7हे प्रभु, तू धर्मी है, परन्तु हम लोगों को आज के दिन लज्जित होना पड़ता है, अर्थात् यरूशलेम के निवासी आदि सब यहूदी, क्या समीप क्या दूर के सब इस्राएली लोग जिन्हें तू ने उस विश्वासघात के कारण जो उन्होें ने तेरा किया था, देश देश में बरबस कर दिया है, उन सभों को लज्जित होना पड़ता है।
- 8हे यहोवा हम लोगों ने अपने राजाओं, हाकिमों और पूर्वजों समेत तेरे विरूद्ध पाप किया है, इस कारण हम को लज्जित होना पड़ता है।
- 9परन्तु, यद्यपि हम अपने परमेश्वर प्रभु से फिर गए, तौभी तू दयासागर और क्षमा की खानि है।
- 10हम तो अपने परमेश्वर यहोवा की शिक्षा सुनने पर भी उस पर नहीं चले जो उस ने अपने दास नबियों से हमको सुनाई।
Cross references
- Daniel 9:6–7 दानिय्येल 9:6–7और तेरे जो दास नबी लोग, हमारे राजाओं, हाकिमों, पूर्वजों और सब साधारण लोगों से तेरे नाम से बातें करते थे, उनकी हम ने नहीं सुनी। हे प्रभु, तू धर्मी है, परन्तु हम लोगों को आज के दिन लज्जित होना पड़ता है, अर्थात् यरूशलेम के निवासी आदि सब यहूदी, क्या समीप क्या दूर के सब इस्राएली लोग जिन्हें तू ने उस विश्वासघात के कारण जो उन्होें ने तेरा किया था, देश देश में बरबस कर दिया है, उन सभों को लज्जित होना पड़ता है।
- Lamentations 1:18 विलापगीत 1:18यहोवा सच्चाई पर है, क्योंकि मैं ने उसकी आज्ञा का उल्लंघन किया है; हे सब लोगो, सुनो, और मेरी पीड़ा को देखो! मेरे कुमार और कुमारियां बंधुआई में चली गई हैं।
- Lamentations 3:42 विलापगीत 3:42हम ने तो अपराध और बलवा किया है, और तू ने क्ष्मा नहीं किया।
- Lamentations 1:7–8 विलापगीत 1:7–8यरूशलेम ने, इन दु:ख भरे और संकट के दिनों में, जब उसके लोग द्रोहियों के हाथ में पड़े और उसका कोई सहायक न रहा, तब अपनी सब मनभावनी वस्तुओं को जो प्राचीनकाल से उसकी थीं, स्मरण किया है। उसके द्रोहियों ने उसको उजड़ा देखकर ठट्ठों में उड़ाया है। यरूशलेम ने बड़ा पाप किया, इसलिये वह अशुद्ध स्त्री सी हो गई है; जितने उसका आदर करते थे वे उसका निरादर करते हैं, क्योंकि उन्होंने उसकी नंगाई देखी है; हां, वह कराहती हुई मुंह फेर लेती है।
- Jeremiah 14:20 यिर्मयाह 14:20हे यहोवा, हम अपनी दुष्टता और अपने पुरख़ाओं के अधर्म को भी मान लेते हैं, क्योंकि हम ने तेरे विरूद्ध पाप किया है।
- Lamentations 5:16 विलापगीत 5:16हमारे सिर पर का मुकुट गिर पड़ा हे; हम पर हाय, क्योंकि हम ने पाप किया है!