Deuteronomy · chapter 1 · verse 4
Deuteronomy 1:4 in Hindi
अर्थात् जब मूसा ने ऐमोरियों के राजा हेशबोनवासी सीहोन और बाशान के राजा अशतारोतवासी ओग को एद्रेई में मार डाला,
Arthaat jab moosaa ne aimoriyom ke raajaa heshabonavaasee seehon aur baashaan ke raajaa ashataarotavaasee og ko edreee mem maar daalaa,
Deuteronomy 1:4 in English
- King James Version (KJV)
- After he had slain Sihon the king of the Amorites, which dwelt in Heshbon, and Og the king of Bashan, which dwelt at Astaroth in Edrei:
- World English Bible (WEB)
- after he had struck Sihon the king of the Amorites who lived in Heshbon, and Og the king of Bashan who lived in Ashtaroth, at Edrei.
- American Standard Version (ASV)
- after he had smitten Sihon the king of the Amorites, who dwelt in Heshbon, and Og the king of Bashan, who dwelt in Ashtaroth, at Edrei.
- Bible in Basic English (BBE)
- After he had overcome Sihon, king of the Amorites, ruling in Heshbon, and Og, king of Bashan, ruling in Ashtaroth, at Edrei:
- Darby Translation (DBY)
- after he had smitten Sihon the king of the Amorites, who dwelt at Heshbon, and Og the king of Bashan, who dwelt at Ashtaroth [and] at Edrei.
- Webster's Bible (WBS)
- After he had slain Sihon the king of the Amorites, who dwelt in Heshbon, and Og the king of Bashan, who dwelt at Astaroth in Edrei:
- Young's Literal Translation (YLT)
- after his smiting Sihon king of the Amorite who is dwelling in Heshbon, and Og king of Bashan who is dwelling in Ashtaroth in Edrei,
Read in context
- 2होरेब से कादेशबर्ने तक सेइर पहाड़ का मार्ग ग्यारह दिन का हैं।
- 3चालीसवें वर्ष के ग्यारहवें महीने के पहिले दिन को जो कुछ यहोवा ने मूसा को इस्त्राएलियों से कहने की आज्ञा दी थी, उसके अनुसार मूसा उन से ये बातें कहने लगा।
- 4अर्थात् जब मूसा ने ऐमोरियों के राजा हेशबोनवासी सीहोन और बाशान के राजा अशतारोतवासी ओग को एद्रेई में मार डाला,
- 5उसके बाद यरदन के पार मोआब देश में वह व्यवस्था का विवरण यों करने लगा,
- 6कि हमारे परमेश्वर यहोवा ने होरेब के पास हम से कहा था, कि तुम लोगों को इस पहाड़ के पास रहते हुए बहुत दिन हो गए हैं;
Cross references
- Numbers 21:21–35 गिनती 21:21–35तब इस्त्राएल ने एमोरियों के राजा सीहोन के पास दूतों से यह कहला भेजा, कि हमें अपने देश में होकर जाने दे; हम मुड़कर किसी खेत वा दाख की बारी में तो न जाएंगे; न किसी कूएं का पानी पीएंगे; और जब तक तेरे देश से बाहर न हो जाएं तब तक सड़क ही से चले जाएंगे। तौभी सीहोन ने इस्त्राएल को अपने देश से होकर जाने न दिया; वरन अपनी सारी सेना को इकट्ठा करके इस्त्राएल का साम्हना करने को जंगल में निकल आया, और यहस को आकर उन से लड़ा। तब इस्त्राएलियों ने उस को तलवार से मार लिया, और अर्नोन से यब्बोक नदी तक, जो अम्मोनियों का सिवाना था, उसके देश के अधिकारी हो गए; अम्मोनियों का सिवाना तो दृढ़ था। सो इस्त्राएल ने एमोरियों के सब नगरों को ले लिया, और उन में, अर्थात् हेशबोन और उसके आस पास के नगरों में रहने लगे। हेशबोन एमोरियों के राजा सीहोन का नगर था; उस ने मोआब के अगले राजा से लड़के उसका सारा देश अर्नोन तक उसके हाथ से छीन लिया था। इस कारण गूढ़ बात के कहनेवाले कहते हैं, कि हेशबोन में आओ, सीहोन का नगर बसे, और दृढ़ किया जाए। क्योंकि हेशबोन से आग, अर्थात् सीहोन के नगर से लौ निकली; जिस से मोआब देश का आर नगर, और अर्नोन के ऊंचे स्थानों के स्वामी भस्म हुए। हे मोआब, तुझ पर हाय! कमोश देवता की प्रजा नाश हुई, उस ने अपने बेटों को भगेडू, और अपनी बेटियों को एमोरी राजा सीहोन की दासी कर दिया। हम ने उन्हें गिरा दिया है, हेशबोन दीबोन तक नष्ट हो गया है, और हम ने नोपह और मेदबा तक भी उजाड़ दिया है।। सो इस्त्राएल एमोरियों के देश में रहने लगा। तब मूसा ने याजेर नगर का भेद लेने को भेजा; और उन्हों ने उसके गांवों को लिया, और वहां के एमोरियों को उस देश से निकाल दिया। तब वे मुड़के बाशान के मार्ग से जाने लगे; और बाशान के राजा ओग न उनका साम्हना किया, अर्थात् लड़ने को अपनी सारी सेना समेत एद्रेई में निकल आया। तब यहोवा ने मूसा से कहा, उस से मत डर; क्योंकि मैं उसको सारी सेना और देश समेत तेरे हाथ में कर देता हूं; और जैसा तू ने एमोरियों के राजा हेशबोनवासी सीहोन के साथ किया है, वैसा ही उसके साथ भी करना। तब उन्हों ने उसको, और उसके पुत्रों और सारी प्रजा को यहां तक मारा कि उसका कोई भी न बचा; और वे उसके देश के अधिकारी को गए।
- Nehemiah 9:22 नहेमायाह 9:22फिर तू ने राज्य राज्य और देश देश के लोगों को उनके वश में कर दिया, और दिशा दिशा में उनको बांट दिया; यों वे हेशबोन के राजा सीहोन और बाशान के राजा ओग दोनों के देशों के अधिकारी हो गए।
- Joshua 13:10–12 यहोशू 13:10–12और अम्मोनियों के सिवाने तक हेशबोत में विराजनेवाले एमोरियों के राजा सीहोन के सारे नगर; और गिलाद देश, और गशूरियों और माकावासियों का सिवाना, और सारा हेर्मोन पर्वत, और सल्का तक कुल बाशान, फिर आशतारोत और एद्रेई में विराजनेवाले उस ओग का सारा राज्य जो रपइशें में से अकेला बच गया था; क्योंकि इन्ही को मूसा ने मारकर उनकी प्रजा को उस देश से निकाल दिया था।
- Joshua 12:2–6 यहोशू 12:2–6एमोरियों का हेशबोनवासी राजा सीहोन, जो अर्नोन नाले के किनारे के अरोएर से लेकर, और उसी नाले के बीच के नगर को छोड़कर यब्बोक नदी तक, जो अम्मोनियों का सिवाना है, आधे गिलाद पर, और किन्नेरेत नाम ताल से लेकर बेत्यशीमोत से होकर अराबा के ताल तक, जो खारा ताल भी कहलाता है, पूर्व की ओर के अराबा, और दक्खिन की ओर पिसगा की सलामी के नीचे नीचे के देश पर प्रभुता रखता था। फिर बचे हुए रपाइयों में से बाशान के राजा ओग का देश था, जो अशतारोत और एेंर्द्रई में रहा करता था, और हेर्मोन पर्वत सलका, और गशूरियों, और माकियों के सिवाने तक कुल बाशान में, और हेशबोन के राजा सीहोन के सिवाने तक आधे गिलाद में भी प्रभुता करता था। इस्राएलियों और यहोवा के दास मूसा ने इनको मार लिया; और यहोवा के दास मूसा ने उनका देश रूबेनियों और गादियों और मनश्शे के आधे गोत्रा के लोगों को दे दिया।।
- Psalm 135:11 भजन संहिता 135:11अर्थात् एमोरियों के राजा सीहोन को, और बाशान के राजा ओग को, और कनान के सब राजाओं को घात किया;
- Psalm 136:19–20 भजन संहिता 136:19–20एमोरियों के राजा सीहोन को, उसकी करूणा सदा की है। और बाशान के राजा ओग को घात किया, उसकी करूणा सदा की है।
Original words (Hebrew)
- After · H310אַחַר ʼachar
- slain · H5221נָכָה nâkâh
- Sihon · H5511סִיחוֹן Çîychôwn
- king · H4428מֶלֶךְ melek
- Amorites · H567אֱמֹרִי ʼĔmôrîy
- dwelt · H3427יָשַׁב yâshab
- Heshbon · H2809חֶשְׁבּוֹן Cheshbôwn
- Og · H5747עוֹג ʻÔwg
- king · H4428מֶלֶךְ melek
- Bashan · H1316בָּשָׁן Bâshân
- dwelt · H3427יָשַׁב yâshab
- Astaroth · H6252עַשְׁתָּרוֹת ʻAshtârôwth
- Edrei · H154אֶדְרֶעִי ʼedreʻîy