Deuteronomy · chapter 4 · verse 16
Deuteronomy 4:16 in Hindi
कहीं ऐसा न हो कि तुम बिगड़कर चाहे पुरूष चाहे स्त्री के,
Kaheem aisaa na ho ki tum bigadakar chaahe puroosh chaahe stree ke,
Deuteronomy 4:16 in English
- King James Version (KJV)
- Lest ye corrupt [yourselves], and make you a graven image, the similitude of any figure, the likeness of male or female,
- World English Bible (WEB)
- lest you corrupt yourselves, and make yourself a carved image in the form of any figure, the likeness of male or female,
- American Standard Version (ASV)
- lest ye corrupt yourselves, and make you a graven image in the form of any figure, the likeness of male or female,
- Bible in Basic English (BBE)
- So that you may not be turned to evil ways and make for yourselves an image in the form of any living thing, male or female,
- Darby Translation (DBY)
- lest ye corrupt yourselves, and make you a graven image, the form of any figure, the pattern of male or female,
- Webster's Bible (WBS)
- Lest ye corrupt [yourselves] , and make to you a graven image, the similitude of any figure, the likeness of male or female,
- Young's Literal Translation (YLT)
- lest ye do corruptly, and have made to you a graven image, a similitude of any figure, a form of male or female —
Read in context
- 14और मुझ को यहोवा ने उसी समय तुम्हें विधि और नियम सिखाने की आज्ञा दी, इसलिये कि जिस देश के अधिकारी होने को तुम पार जाने पर हो उस में तुम उनको माना करो।
- 15इसलिये तुम अपने विषय में बहुत सावधान रहना। क्योंकि जब यहोवा ने तुम से होरेब पर्वत पर आग के बीच में से बातें की तब तुम को कोई रूप न देख पड़ा,
- 16कहीं ऐसा न हो कि तुम बिगड़कर चाहे पुरूष चाहे स्त्री के,
- 17चाहे पृथ्वी पर चलनेवाले किसी पशु, चाहे आकाश में उड़नेवाले किसी पक्षी के,
- 18चाहे भूमि पर रेंगनेवाले किसी जन्तु, चाहे पृथ्वी के जल में रहनेवाली किसी मछली के रूप की कोई मूर्त्ति खोदकर बना लो,
Cross references
- Acts 17:29 प्रेरितों के काम 17:29सो परमेश्वर का वंश होकर हमें यह समझता उचित नहीं, कि ईश्वरत्व, सोने या रूपे या पत्थर के समान है, जो मनुष्य की कारीगरी और कल्पता से गढ़े गए हों।
- Deuteronomy 5:8 व्यवस्थाविवरण 5:8तु अपने लिये कोई मूर्ति खोदकर न बनाना, न किसी की प्रतिमा बनाना जो आकाश में, वा पृथ्वी के जल में है;
- Romans 1:22–24 रोमियों 1:22–24वे अपने आप को बुद्धिमान जताकर मूर्ख बन गए। और अविनाशी परमेश्वर की महिमा को नाशमान मनुष्य, और पक्षियों, और चौपायों, और रेंगनेवाले जन्तुओं की मूरत की समानता में बदल डाला।। इस कारण परमेश्वर ने उन्हें उन के मन के अभिलाषों के अुनसार अशुद्धता के लिये छोड़ दिया, कि वे आपस में अपने शरीरों का अनादर करें।
- Deuteronomy 4:23 व्यवस्थाविवरण 4:23इसलिये अपने विषय में तुम सावधान रहो, कहीं ऐसा न हो कि तुम उस वाचा को भूलकर, जो तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने तुम से बान्धी है, किसी और वस्तु की मूर्त्ति खोदकर बनाओ, जिसे तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने तुम को मना किया है।
- Exodus 20:4–5 निर्गमन 20:4–5तू अपने लिये कोई मूर्ति खोदकर न बनाना, न किसी कि प्रतिमा बनाना, जो आकाश में, वा पृथ्वी पर, वा पृथ्वी के जल में है। तू उनको दण्डवत् न करना, और न उनकी उपासना करना; क्योंकि मै तेरा परमेश्वर यहोवा जलन रखने वाला ईश्वर हूं, और जो मुझ से बैर रखते है, उनके बेटों, पोतों, और परपोतों को भी पितरों का दण्ड दिया करता हूं,
- Exodus 32:7 निर्गमन 32:7तब यहोवा ने मूसा से कहा, नीचे उतर जा, क्योंकि तेरी प्रजा के लोग, जिन्हें तू मि देश से निकाल ले आया है, सो बिगड़ गए हैं;
- Deuteronomy 4:25 व्यवस्थाविवरण 4:25यदि उस देश में रहते रहते बहुत दिन बीत जाने पर, और अपने बेटे- पोते उत्पन्न होने पर, तुम बिगड़कर किसी वस्तु के रूप की मूर्ति खोदकर बनाओ, और इस रीति से अपने परमेश्वर यहोवा के प्रति बुराई करके उसे अप्रसन्न कर दो,
- Deuteronomy 4:8–9 व्यवस्थाविवरण 4:8–9फिर कौन ऐसी बड़ी जाति है जिसके पास ऐसी धर्ममय विधि और नियम हों, जैसी कि यह सारी व्यवस्था जिसे मैं आज तुम्हारे साम्हने रखता हूं? यह अत्यन्त आवश्यक है कि तुम अपने विषय में सचेत रहो, और अपने मन की बड़ी चौकसी करो, कहीं ऐसा न हो कि जो जो बातें तुम ने अपनी आंखों से देखीं उनको भूल जाओ, और वह जीवन भर के लिये तुम्हारे मन से जाती रहे; किन्तु तुम उन्हें अपने बेटों पोतों को सिखाना।
- Acts 20:4–5 प्रेरितों के काम 20:4–5बिरीया के पुर्रूस का पुत्रा सोपत्रुस और थिस्सलूनीकियों में से अरिस्तर्खुस और सिकुन्दुस और आसिया का तुखिकुस और त्रुफिमुस आसिया तक उसके साथ हो लिए। वे आगे जाकर त्रोआस में हमारी बाट जोहते रहे।
- Isaiah 40:18 यशायाह 40:18तुम ईश्वर को किस के समान बताओगे और उसकी उपमा किस से दोगे?
- John 4:24 यूहन्ना 4:24परमेश्वर आत्मा है, और अवश्य है कि उसके भजन करनेवाले आत्मा और सच्चाई से भजन करें।
- Psalm 106:19–20 भजन संहिता 106:19–20उन्हों ने होरब में बछड़ा बनाया, और ढली हुई मूत्ति को दण्डवत् की। यों उन्हों ने अपनी महिमा अर्थात् ईश्वर को घास खानेवाले बैल की प्रतिमा से बदल डाला।