Ecclesiastes · chapter 5 · verse 16
Ecclesiastes 5:16 in Hindi
यह भी एक बड़ी बला है कि जैसा वह आया, ठीक वैसा ही वह जाएगा; उसे उस व्यर्थ परिश्रम से और क्या लाभ है?
Yah bhee ek badee balaa hai ki jaisaa vah aayaa, theek vaisaa hee vah jaaegaa; use us vyarth parishram se aur kyaa laabh hai?
Ecclesiastes 5:16 in English
- King James Version (KJV)
- And this also [is] a sore evil, [that] in all points as he came, so shall he go: and what profit hath he that hath laboured for the wind?
- World English Bible (WEB)
- This also is a grievous evil, that in all points as he came, so shall he go. And what profit does he have who labors for the wind?
- American Standard Version (ASV)
- And this also is a grievous evil, that in all points as he came, so shall he go: and what profit hath he that he laboreth for the wind?
- Bible in Basic English (BBE)
- And this again is a great evil, that in all points as he came so will he go; and what profit has he in working for the wind?
- Darby Translation (DBY)
- And this also is a grievous evil, that in all points as he came so doth he go away, and what profit hath he, in having laboured for the wind?
- Webster's Bible (WBS)
- And this also [is] a grievous evil, [that] in all points as he came, so shall he go: and what profit hath he that hath labored for the wind?
- Young's Literal Translation (YLT)
- And this also [is] a painful evil, just as he came, so he goeth, and what advantage [is] to him who laboureth for wind?
Read in context
- 14और वह किसी बुरे काम में उड़ जाता है; और उसके घर में बेटा उत्पन्न होता है परन्तु उसके हाथ मे कुछ नही रहता।
- 15जैसा वह मां के पेट से निकला वैसा ही लौट जाएगा; नंगा ही, जैसा आया था, और अपने परिश्रम के बदले कुछ भी न पाएगा जिसे वह अपने हाथ में ले जा सके।
- 16यह भी एक बड़ी बला है कि जैसा वह आया, ठीक वैसा ही वह जाएगा; उसे उस व्यर्थ परिश्रम से और क्या लाभ है?
- 17केवल इसके कि उस ने जीवन भर बेचैनी से भोजन किया, और बहुत ही दु:खित और रोगी रहा और क्रोध भी करता रहा?
- 18सुन, जो भली बात मैं ने देखी है, वरन जो उचित है, वह यह कि मनुष्य खाए और पीए और अपने परिश्रम से जो वह धरती पर रिता है, अपनी सारी आयु भर जो परमेश्वर ने उसे दी है, सुखी रहे: क्योंकि उसका भाग यही है।
Cross references
- Proverbs 11:29 नीतिवचन 11:29जो अपने घराने को दु:ख देता, उसका भाग वायु ही होगा, और मूढ़ बुद्धिमान का दास हो जाता है।
- Ecclesiastes 1:3 सभोपदेशक 1:3उस सब परिश्रम से जिसे मनुष्य धरती पर करता है, उसको क्या लाभ प्राप्त होता है?
- Mark 8:36 मरकुस 8:36यदि मनुष्य सारे जगत को प्राप्त करे और अपने प्राण की हानि उठाए, तो उसे क्या लाभ होगा?
- John 6:27 यूहन्ना 6:27नाशमान भोजन के लिये परिश्रम न करो, परन्तु उस भोजन के लिये जो अनन्त जीवन तक ठहरता है, जिसे मनुष्य का पुत्रा तुम्हें देगा, क्योंकि पिता, अर्थात् परमेश्वर ने उसी पर छाप कर दी है।
- Ecclesiastes 5:13 सभोपदेशक 5:13मैं ने धरती पर एक बड़ी बुरी बला देखी है; अर्थात् वह धन जिसे उसके मालिक ने अपनी ही हानि के लिये रखा हो,
- Ecclesiastes 2:22–23 सभोपदेशक 2:22–23मनुष्य जो धरती पर मन लगा लगाकर परिश्रम करता है उस से उसको क्या लाभ होता है? उसके सब दिन तो दु:खों से भरे रहते हैं, और उसका काम खेद के साथ होता है; रात को भी उसका मन चैन नहीं पाता। यह भी व्यर्थ ही है।
- Isaiah 26:18 यशायाह 26:18हम भी गर्भवती हुए, हम भी एेंठें, हम ने मानो वायु ही को जन्म दिया। हम ने देश के लिये कोई उद्धार का काम नहीं किया, और न जगत के रहनेवाले उत्पन्न हुए।
- Jeremiah 2:8 यिर्मयाह 2:8याजकों ने भी नहीं पूछा कि यहोवा कहां है; जो व्यवस्था सिखाते थे वे भी मुझ को न जानते थे; चरवाहों ने भी मुझ से बलवा किया; भविष्यद्वक्ताओं ने बाल देवता के नाम से भविष्यद्वाणी की और निष्फल बातों के पीछे चले।
- Hosea 8:7 होशे 8:7वे वायु बोते हैं, और वे बवण्डर लवेंगे। उनके लिये कुछ खेत रहेगा नहीं न उनकी उपज से कुछ आटा होगा; और यदि हो भी तो परदेशी उसको खा डालेंगे।
- 1 Samuel 12:21 1 शमूएल 12:21और मत मुड़ना; नहीं तो ऐसी व्यर्थ वस्तुओं के पीछे चलने लगोगे जिन से न कुछ लाभ पहुंचेगा, और न कुछ छुटकारा हो सकता है, क्योंकि वे सब व्यर्थ ही हैं।