Proverbs · chapter 11 · verse 29
Proverbs 11:29 in Hindi
जो अपने घराने को दु:ख देता, उसका भाग वायु ही होगा, और मूढ़ बुद्धिमान का दास हो जाता है।
Jo apane gharaane ko du:kh detaa, usakaa bhaag vaayu hee hogaa, aur moodh buddhimaan kaa daas ho jaataa hai.
Proverbs 11:29 in English
- King James Version (KJV)
- He that troubleth his own house shall inherit the wind: and the fool [shall be] servant to the wise of heart.
- World English Bible (WEB)
- He who troubles his own house shall inherit the wind. The foolish shall be servant to the wise of heart.
- American Standard Version (ASV)
- He that troubleth his own house shall inherit the wind; And the foolish shall be servant to the wise of heart.
- Bible in Basic English (BBE)
- The troubler of his house will have the wind for his heritage, and the foolish will be servant to the wise-hearted.
- Darby Translation (DBY)
- He that troubleth his own house shall inherit wind; and the fool shall be servant to the wise of heart.
- Webster's Bible (WBS)
- He that troubleth his own house shall inherit the wind: and the fool [shall be] servant to the wise of heart.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Whoso is troubling his own house inheriteth wind, And a servant [is] the fool to the wise of heart.
Read in context
- 27जो यत्न से भलाई करता है वह औरों की प्रसन्नता खोजता है, परन्तु जो दूसरे की बुराई का खोजी होता है, उसी पर बुराई आ पड़ती है।
- 28जो अपने धन पर भरोसा रखता है वह गिर जाता है, परन्तु धर्मी लोग नये पत्ते की नाई लहलहाते हैं।
- 29जो अपने घराने को दु:ख देता, उसका भाग वायु ही होगा, और मूढ़ बुद्धिमान का दास हो जाता है।
- 30धर्मी का प्रतिफल जीवन का वृक्ष होता है, और बुद्धिमान मनुष्य लोगों के मन को मोह लेता है।
- 31देख, धर्मी को पृथ्वी पर फल मिलेगा, तो निश्चय है कि दुष्ट और पापी को भी मिलेगा।।
Cross references
- Ecclesiastes 5:16 सभोपदेशक 5:16यह भी एक बड़ी बला है कि जैसा वह आया, ठीक वैसा ही वह जाएगा; उसे उस व्यर्थ परिश्रम से और क्या लाभ है?
- Proverbs 14:19 नीतिवचन 14:19बुरे लोग भलों के सम्मुख, और दुष्ट लोग धर्मी के फाटक पर दण्डवत् करते हैं।
- Habakkuk 2:9–10 हबक्कूक 2:9–10हाय उस पर, जो अपने धर के लिये अन्याय के लाभ का लोभी है ताकि वह अपना घोंसला ऊंचे स्थान में बनाकर विपत्ति से बचे। तू ने बहुत सी जातियों को काटकर अपने घर लिये लज्जा की युक्ति बान्धी, और अपने ही प्राण का दोषी ठहरा है।
- Proverbs 15:27 नीतिवचन 15:27लालची अपने घराने को दु:ख देता है, परन्तु घूस से घृणा करनेवाला जीवित रहता है।
- Genesis 34:30 उत्पत्ति 34:30तब याकूब ने शिमोन और लेवी से कहा, तुम ने जो उस देश के निवासी कनानियों और परिज्जियों के मन में मेरी ओर घृणा उत्पन्न कराई है, इस से तुम ने मुझे संकट में डाला है, क्योंकि मेरे साथ तो थोड़े की लोग हैं, सो अब वे इकट्ठे होकर मुझ पर चढ़ेंगे, और मुझे मार डालेंगे, सो मैं अपने घराने समेत सत्यानाश हो जाऊंगा।
- 1 Samuel 25:17 1 शमूएल 25:17इसलिये अब सोच विचार कर कि क्या करना चाहिए; क्योंकि उन्हों ने हमारे स्वामी की ओर उसके समस्त घराने की हानि ठानी होगी, वह तो ऐसा दुष्ट है कि उस से कोई बोल भी नहीं सकता।
- 1 Samuel 25:38 1 शमूएल 25:38और दस दिन के पश्चात् यहोवा ने नाबाल को ऐसा मारा, कि वह मर गया।
- 1 Samuel 25:3 1 शमूएल 25:3उस पुरूष का नाम नाबाल, और उसकी पत्नी का नाम अबीगैल था। स्त्री तो बुद्धिमान और रूपवती थी, परन्तु पुरूष कठोर, और बुरे बुरे काम करनेवाला था; वह तो कालेबवंशी था।
- Joshua 7:24–25 यहोशू 7:24–25तब सब इस्राएलियों समेत यहोशू जेरहवंशी आकान को, और उस चांदी और ओढ़ने और सोने की ईंट को, और उसके बेटे- बेटियों को, और उसके बैलों, गदहों और भेड़- बकरियों को, और उसके डेरे को, निदान जो कुछ उसका था उन सब को आकोर नाम तराई में ले गया। तब यहोशू ने उस से कहा, तू ने हमें क्यों कष्ट दिया है? आज के दिन यहोवा तुझी को कष्ट देगा। तब सब इस्राएलियों ने उसको पत्थरवाह किया; और उनको आग में डालकर जलाया, और उनके ऊपर पत्थर डाल दिए।
- Hosea 8:7 होशे 8:7वे वायु बोते हैं, और वे बवण्डर लवेंगे। उनके लिये कुछ खेत रहेगा नहीं न उनकी उपज से कुछ आटा होगा; और यदि हो भी तो परदेशी उसको खा डालेंगे।