Ephesians · chapter 6 · verse 3
Ephesians 6:3 in Hindi
कि तेरा भला हो, और तू धरती पर बहुत दिन जीवित रहे।
Ki teraa bhalaa ho, aur too dharatee par bahut din jeevit rahe.
Ephesians 6:3 in English
- King James Version (KJV)
- That it may be well with thee, and thou mayest live long on the earth.
- World English Bible (WEB)
- “that it may be well with you, and you may live long on the earth.”
- American Standard Version (ASV)
- that it may be well with thee, and thou mayest live long on the earth.
- Bible in Basic English (BBE)
- So that all may be well for you, and your life may be long on the earth.
- Darby Translation (DBY)
- that it may be well with thee, and that thou mayest be long-lived on the earth.
- Webster's Bible (WBS)
- That it may be well with thee, and thou mayest live long on the earth.
- Young's Literal Translation (YLT)
- which is the first command with a promise, 'That it may be well with thee, and thou mayest live a long time upon the land.'
Read in context
- 1हे बालकों, प्रभु में अपने माता पिता के आज्ञाकारी बनो, क्योंकि यह उचित है।
- 2अपनी माता और पिता का आदर कर (यह पहिली आज्ञा है, जिस के साथ प्रतिज्ञा भी है)।
- 3कि तेरा भला हो, और तू धरती पर बहुत दिन जीवित रहे।
- 4और हे बच्चेवालों अपने बच्चों को रिस न दिलाओ परन्तु प्रभु की शिक्षा, और चितावनी देते हुए, उन का पालन- पोषण करो।।
- 5हे दासो, जो लोग शरीर के अनुसार तुम्हारे स्वामी हैं, अपने मन की सीधाई से डरते, और कांपते हुए, जैसे मसीह की, वैसे ही उन की भी आज्ञा मानो।
Cross references
- Deuteronomy 5:16 व्यवस्थाविवरण 5:16अपने पिता और अपनी माता का आदर करना, जैसे कि तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे आज्ञा दी है; जिस से जो देश तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देता है उस में तू बहुत दिन तक रहते पाए, और तेरा भला हो।।
- Deuteronomy 4:40 व्यवस्थाविवरण 4:40और तू उसकी विधियों और आज्ञाओं को जो मैं आज तुझे सुनाता हूं मानना, इसलिये कि तेरा और तेरे पीछे तेरे वंश का भी भला हो, और जो देश तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देता है उस में तेरे दिन बहुत वरन सदा के लिये हों।
- Deuteronomy 12:28 व्यवस्थाविवरण 12:28इन बातों को जिनकी आज्ञा मैं तुझे सुनाता हूं चित्त लगाकर सुन, कि जब तू वह काम करे जो तेरे परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में भला और ठीक है, तब तेरा और तेरे बाद तेरे वंश का भी सदा भला होता रहे।
- Deuteronomy 12:25 व्यवस्थाविवरण 12:25तू उसे न खाना; इसलिये कि वह काम करने से जो यहोवा की दृष्टि में ठीक हैं तेरा और तेरे बाद तेरे वंश का भी भला हो।
- Deuteronomy 6:18 व्यवस्थाविवरण 6:18और जो काम यहोवा की दृष्टि में ठीक और सुहावना है वही किया करना, जिस से कि तेरा भला हो, और जिस उत्तम देश के विषय में यहोवा ने तेरे पूर्वजों से शपथ खाई उस में तू प्रवेश करके उसका अधिकारी हो जाए,
- Jeremiah 42:6 यिर्मयाह 42:6चाहे वह भली बात हो, चाहे बुरी, तौभी हम अपने परमेश्वर यहोवा की आज्ञा, जिसके पास हम तुझे भेजते हैं, मानेंगे, क्योंकि जब हम अपने परमेश्वर यहोवा की बात मानें तब हमारा भला हो।
- Isaiah 3:10 यशायाह 3:10धर्मियों से कहो कि उनका भला होगा, क्योंकि उसके कामों का फल उसको मिलेगा।
- Deuteronomy 6:3 व्यवस्थाविवरण 6:3हे इस्राएल, सुन, और ऐसा ही करने की चौकसी कर; इसलिये कि तेरा भला हो, और तेरे पितरों के परमेश्वर यहोवा के वचन के अनुसार उस देश में जहां दूध और मधु की धाराएं बहती हैं तुम बहुत हो जाओ।
- Deuteronomy 22:7 व्यवस्थाविवरण 22:7बच्चों को अपने लिये ले तो ले, परन्तु मां को अवश्य छोड़ देना; इसलिये कि तेरा भला हो, और तेरी आयु के दिन बहुत हों।।
- Psalm 128:1–2 भजन संहिता 128:1–2क्या ही धन्य है हर एक जो यहोवा का भय मानता है, और उसके मार्गों पर चलता है! तू अपनी कमाई को निश्चय खाने पाएगा; तू धन्य होगा, और तेरा भला ही होगा।।
- Ruth 3:1 रूत 3:1उसकी सास नाओमी ने उस से कहा, हे मेरी बेटी, क्या मैं तेरे लिये ठांव न ढूंढूं कि तेरा भला हो?