Exodus · chapter 9 · verse 5
Exodus 9:5 in Hindi
फिर यहोवा ने यह कहकर एक समय ठहराया, कि मैं यह काम इस देश में कल करूंगा।
Phir yahovaa ne yah kahakar ek samay thaharaayaa, ki maim yah kaam is desh mem kal karoongaa.
Exodus 9:5 in English
- King James Version (KJV)
- And the LORD appointed a set time, saying, To morrow the LORD shall do this thing in the land.
- World English Bible (WEB)
- The LORD appointed a set time, saying, “Tomorrow the LORD shall do this thing in the land.”
- American Standard Version (ASV)
- And Jehovah appointed a set time, saying, To-morrow Jehovah shall do this thing in the land.
- Bible in Basic English (BBE)
- And the time was fixed by the Lord, and he said, Tomorrow the Lord will do this thing in the land.
- Darby Translation (DBY)
- And Jehovah appointed a set time, saying, To-morrow will Jehovah do this thing in the land.
- Webster's Bible (WBS)
- And the LORD appointed a set time, saying, To-morrow the LORD will do this thing in the land.
- Young's Literal Translation (YLT)
- and Jehovah setteth an appointed time, saying, To-morrow doth Jehovah do this thing in the land.'
Read in context
- 3तो सुन, तेरे जो घोड़े, गदहे, ऊंट, गाय- बैल, भेड़- बकरी आदि पशु मैदान में हैं, उन पर यहोवा का हाथ ऐसा पड़ेगा कि बहुत भारी मरी होगी।
- 4और यहोवा इस्राएलियों के पशुओं में और मिस्त्रियों के पशुओं में ऐसा अन्तर करेगा, कि जो इस्राएलियों के हैं उन में से कोई भी न मरेगा।
- 5फिर यहोवा ने यह कहकर एक समय ठहराया, कि मैं यह काम इस देश में कल करूंगा।
- 6दूसरे दिन यहोवा ने ऐसा ही किया; और मि के तो सब पशु मर गए, परन्तु इस्राएलियों का एक भी पशु न मरा।
- 7और फिरौन ने लोगों को भेजा, पर इस्राएलियों के पशुओं में से एक भी नहीं मरा था। तौभी फिरौन का मन सुन्न हो गया, और उस ने उन लोगों को जाने न दिया।
Cross references
- Exodus 8:23 निर्गमन 8:23और मैं अपनी प्रजा और तेरी प्रजा में अन्तर ठहराऊंगा। यह चिन्ह कल होगा।
- Jeremiah 28:16–17 यिर्मयाह 28:16–17इसलिये यहोवा तुझ से यों कहता है, कि देख, मैं तुझ को पृथ्वी के ऊपर से उठा दूंगा, इसी वर्ष में तू मरेगा; क्योंकि तू ने यहोवा की ओर से फिरने की बातें कही हैं। इस वचन के अनुसार हनन्याह उसी वर्ष के सातवें महीने में मर गया।
- Exodus 9:18 निर्गमन 9:18सुन, कल मैं इसी समय ऐसे भारी भारी ओले बरसाऊंगा, कि जिन के तुल्य मि की नेव पड़ने के दिन से लेकर अब तक कभी नहीं पड़े।
- Numbers 16:5 गिनती 16:5फिर उस ने कोरह और उसकी सारी मण्डली से कहा, कि बिहान को यहोवा दिखला देगा कि उसका कौन है, और पवित्रा कौन है, और उसको अपने समीप बुला लेगा; जिसको वह आप चुन लेगा उसी को अपने समीप बुला भी लेगा।
- Matthew 27:63–64 मत्ती 27:63–64हे महाराज, हमें स्मरण है, कि उस भरमानेवाले ने अपने जीते जी कहा था, कि मैं तीन दिन के बाद जी उठूंगा। सो आज्ञा दे कि तीसरे दिन तक कब्र की रखवाली की जाए, ऐसा न हो कि उसके चेले आकर उसे चुरा ले जाएं, और लोगों से कहनें लगें, कि वह मरे हुओं में से जी उठा है: तब पिछला धोखा पहिले से भी बुरा होगा।
- Job 24:1 अय्यूब 24:1सर्वशक्तिमान ने समय क्यों नहीं ठहराया, और जो लोग उसका ज्ञान रखते हैं वे उसके दिन क्यों देखने नहीं पाते?
- Ecclesiastes 3:1–11 सभोपदेशक 3:1–11हर एक बात का एक अवसर और प्रत्येक काम का, जो आकाश के नीचे होता है, एक समय है। जन्म का समय, और मरन का भी समय; बोने का समय; और बोए हुए को उखाड़ने का भी समय है; घात करने का समय, और चंगा करने का भी समय; ढा देने का समय, और बनाने का भी समय है; रोने का समय, और हंसने का भी समय; छाती पीटने का समय, और नाचने का भी समय है; पत्थर फेंकने का समय, और पत्थर बटोरने का भी समय; गल लगाने का समय, और गल लगाने से रूकने का भी समय है; ढूंढ़ने का समय, और खो देने का भी समय; बचा रखने का समय, और फेंक देने का भी समय है; फाड़ने का समय, और सीने का भी समय; चुप रहने का समय, और बोलने का भी समय है; प्रेम का समय, और बैर करने का भी समय; लड़ाई का समय, और मेल का भी समय है। काम करनेवाले को अधिक परिश्रम से क्या लाभ होता है? मैं ने उस दु:खभरे काम को देखा है जो परमेश्वर ने मनुष्यों के लिये ठहराया है कि वे उस में लगे रहें। उस ने सब कुछ ऐसा बनाया कि अपने अपने समय पर वे सुन्दर होते है; फिर उस ने मनुष्यों के मन में अनादि- अनन्त काल का ज्ञान उत्पन्न किया है, तौभी काल का ज्ञान उत्पन्न किया है, वह आदि से अन्त तक मनुष्य बूझ नहीं सकता।
- Exodus 10:4 निर्गमन 10:4यदि तू मेरी प्रजा को जाने न दे तो सुन, कल मैं तेरे देश में टिडि्डयां ले आऊंगा।