Ezekiel · chapter 22 · verse 7
Ezekiel 22:7 in Hindi
तुझ में माता- पिता तुच्छ जाने गए हैं; तेरे बीच परदेशी पर अन्धेर किया गया; और अनाथ और विधवा तुझ में पीसी गई हैं।
Tujh mem maataa- pitaa tuchchh jaane gae haim; tere beech paradeshee par andher kiyaa gayaa; aur anaath aur vidhavaa tujh mem peesee gaee hain.
Ezekiel 22:7 in English
- King James Version (KJV)
- In thee have they set light by father and mother: in the midst of thee have they dealt by oppression with the stranger: in thee have they vexed the fatherless and the widow.
- World English Bible (WEB)
- In you have they treated father and mother with contempt. Among you they have oppressed the foreigner. In you they have wronged the fatherless and the widow.
- American Standard Version (ASV)
- In thee have they set light by father and mother; in the midst of thee have they dealt by oppression with the sojourner; in thee have they wronged the fatherless and the widow.
- Bible in Basic English (BBE)
- In you they have had no respect for father and mother; in you they have been cruel to the man from a strange land; in you they have done wrong to the child without a father and to the widow.
- Darby Translation (DBY)
- In thee have they made light of father and mother; in the midst of thee have they dealt by oppression with the stranger; in thee have they vexed the fatherless and the widow.
- Webster's Bible (WBS)
- In thee have they set light by father and mother: in the midst of thee have they dealt by oppression with the stranger: in thee have they oppressed the fatherless and the widow.
- Young's Literal Translation (YLT)
- Father and mother made light of in thee, To a sojourner they dealt oppressively in thy midst, Fatherless and widow they oppressed in thee.
Read in context
- 5हे बदनाम, हे हुल्लड़ से भरे हुए नगर, जो निकट और जो दूर है, वे सब तुझे ठट्ठों में उड़ाएंगे।
- 6देख, इस्राएल के प्रधान लोग अपने अपने बल के अनुसार तुझ में हत्या करनेवाले हुए हैं।
- 7तुझ में माता- पिता तुच्छ जाने गए हैं; तेरे बीच परदेशी पर अन्धेर किया गया; और अनाथ और विधवा तुझ में पीसी गई हैं।
- 8तू ने मेरी पवित्रा वस्तुओं को तुच्छ जाना, और मेरे विश्रामदिनों को अपवित्रा किया है।
- 9तुझ में लुच्चे लोग हत्या करने का तत्पर हुए, और तेरे लोगों ने पहाड़ों पर भोजन किया है; तेरे बीच महापाप किया गया है।
Cross references
- Deuteronomy 27:16 व्यवस्थाविवरण 27:16शापित हो वह जो अपने पिता वा माता को तुच्छ जाने। तब सब लोग कहें, आमीन।।
- Exodus 22:21–22 निर्गमन 22:21–22और परदेशी को न सताना और न उस पर अन्धेर करना क्योंकि मि देश में तुम भी परदेशी थे। किसी विधवा वा अनाथ बालक को दु:ख न देना।
- Leviticus 20:9 लैव्यव्यवस्था 20:9कोई क्यों न हो जो अपने पिता वा माता को शाप दे वह निश्चय मार डाला जाए; उस ने अपने पिता वा माता को शाप दिया है, इस कारण उसका खून उसी के सिर पर पड़ेगा।
- Matthew 15:4–6 मत्ती 15:4–6क्योंकि परमेश्वर ने कहा था, कि अपने पिता और अपनी माता का आदर करना: और जो कोई पिता या माता को बुरा कहे, वह मार डाला जाए। पर तुम कहते हो, कि यदि कोई अपने पिता या माता से कहे, कि जो कुछ तुझे मुझ से लाभ पहुंच सकता था, वह परमेश्वर को भेंट चढ़ाई जा चुकी। तो वह अपने पिता का आदर न करे, सो तुम ने अपनी रीतों के कारण परमेश्वर का वचन टाल दिया।
- Malachi 3:5 मलाकी 3:5तब मैं न्याय करने को तुम्हारे निकट आऊंगा; और टोन्हों, और व्यभिचारियों, और झूठी किरिया खानेवालों के विरूद्ध, और जो मजदूर की मजदूरी को दबाते, और विधवा और अनाथों पर अन्धेर करते, और परदेशी का न्याय बिगाड़ते, और मेरा भय नहीं मानते, उन सभों के विरूद्ध मैं तुरन्त साक्षी दूंगा, सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।।
- Jeremiah 7:6 यिर्मयाह 7:6परदेशी और अनाथ और विधवा पर अन्धेर न करो; इस स्थान में निदष की हत्या न करो, और दूसरे देवताओं के पीछे न चलो जिस से तुम्हारी हानि होती है,
- Mark 7:10 मरकुस 7:10क्योंकि मूसा ने कहा है कि अपने पिता और अपनी माता का आदर कर; ओर जो कोई पिता वा माता को बुरा कहे, वह अवश्य मार डाला जाए।
- Zechariah 7:10 जकर्याह 7:10न तो विधवा पर अन्धेर करता, न अनाथों पर, न परदेशी पर, और न दीन जन पर; और न अपने अपने मन में एक दूसरे की हानि की कल्पना करना।
- Proverbs 30:17 नीतिवचन 30:17जिस आंख से कोई अपने पिता पर अनादर की दृष्टि करे, और अपमान के साथ अपनी माता की आज्ञा न माने, उस आंख को तराई के कौवे खोद खोदकर निकालेंगे, और उकाब के बच्चे खा डालेंगे।।
- Ezekiel 22:29 यहेजकेल 22:29देश के साधारण लोग भी अन्धेर करते और पराया धन छीनते हैं, वे दीन दरिद्र को पीसते और न्याय की चिन्ता छोड़कर परदेशी पर अन्धेेर करते हैं।
- Proverbs 20:20 नीतिवचन 20:20जो अपने माता- पिता को कोसता, उसका दिया बुझ जाता, और घोर अन्धकार हो जाता है।
- Proverbs 30:11 नीतिवचन 30:11ऐसे लोग हैं, जो अपने पिता को शाप देते और अपनी माता को धन्य नहीं कहते।