Ezekiel · chapter 33 · verse 25
Ezekiel 33:25 in Hindi
इस कारण तू उन से कह, परमेश्वर यहोवा यों कहता है, तुम लोग तो मांस लोहू समेत खाते और अपनी मूरतों की ओर दृष्टि करते, और हत्या करते हो; फिर क्या तुम उस देश के अधिकारी रहने पाओगे?
Is kaaran too un se kah, parameshvar yahovaa yom kahataa hai, tum log to maans lohoo samet khaate aur apanee mooratom kee or drushti karate, aur hatyaa karate ho; phir kyaa tum us desh ke adhikaaree rahane paaoge?
Ezekiel 33:25 in English
- King James Version (KJV)
- Wherefore say unto them, Thus saith the Lord GOD; Ye eat with the blood, and lift up your eyes toward your idols, and shed blood: and shall ye possess the land?
- World English Bible (WEB)
- Therefore tell them, ‘The Lord GOD says: “You eat with the blood, and lift up your eyes to your idols, and shed blood. So should you possess the land?
- American Standard Version (ASV)
- Wherefore say unto them, Thus saith the Lord Jehovah: Ye eat with the blood, and lift up your eyes unto your idols, and shed blood: and shall ye possess the land?
- Bible in Basic English (BBE)
- For this cause say to them, This is what the Lord has said: You take your meat with the blood, your eyes are lifted up to your images, and you are takers of life: are you to have the land for your heritage?
- Darby Translation (DBY)
- Therefore say unto them, Thus saith the Lord Jehovah: Ye eat with the blood, and lift up your eyes toward your idols, and shed blood; and shall ye possess the land?
- Webster's Bible (WBS)
- Wherefore say to them, Thus saith the Lord GOD; Ye eat with the blood, and lift up your eyes towards your idols, and shed blood: and shall ye possess the land?
- Young's Literal Translation (YLT)
- Therefore say unto them: Thus said the Lord Jehovah: With the blood ye do eat, And your eyes ye lift up unto your idols, And blood ye shed, and the land ye inherit!
Read in context
- 23तब यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुंचा,
- 24हे मनुष्य के सन्तान, इस्राएल की भूमि के उन खण्डहरों के रहने वाले यह कहते हैं, इब्राहीम एक ही मनुष्य था, तौभी देश का अधिकारी हुआ; परन्तु हम लोग बहुत से हैं, इसलिये देश निश्चय हमारे ही अधिकार में दिया गया है।
- 25इस कारण तू उन से कह, परमेश्वर यहोवा यों कहता है, तुम लोग तो मांस लोहू समेत खाते और अपनी मूरतों की ओर दृष्टि करते, और हत्या करते हो; फिर क्या तुम उस देश के अधिकारी रहने पाओगे?
- 26तुम अपनी अपनी तलवार पर भरोसा करते और घिनौने काम करते, और अपने अपने पड़ोसी की स्त्री को अशुद्ध करते हो; फिर क्या तुम उस देश के अधिकारी रहने पाओगे?
- 27तू उन से यह कह, परमेश्वर यहोवा यों कहता है, मेरे जीवन की सौगन्ध, नि:सन्देह जो लोग खण्डहरों में रहते हैं, वे तलवार से गिरेंगे, और जो खुले मैदान में रहता है, उसे मैं जीवजन्तुओं का आहार कर दूंगा, और जो गढ़ों और गुफाओं में रहते हैं, वे मरी से मरेंगे।
Cross references
- Deuteronomy 12:16 व्यवस्थाविवरण 12:16परन्तु उसका लोहू न खाना; उसे जल की नाई भूमि पर उंडेल देना।
- Jeremiah 7:9–10 यिर्मयाह 7:9–10तुम जो चोरी, हत्या और व्यभिचार करते, झूठी शपथ खाते, बाल देवता के लिये धूप जलाते, और दूसरे देवताओं के पीछे जिन्हें तुम पहिले नहीं जानते थे चलते हो, तो क्या यह उचित है कि तुम इस भवन में आओ जो मेरा कहलाता है, और मेरे साम्हने खड़े होकर यह कहो कि हम इसलिये छूट गए हैं कि ये सब घृणित काम करें?
- Genesis 9:4 उत्पत्ति 9:4पर मांस को प्राण समेत अर्थात् लोहू समेत तुम न खाना।
- Ezekiel 22:27 यहेजकेल 22:27उसके प्रधान हुंड़ारों की नाई अहेर पकड़ते, और अन्याय से लाभ उठाने के लिये हत्या करते हैं और प्राण घात करने को तत्पर रहते हैं।
- Ezekiel 22:6 यहेजकेल 22:6देख, इस्राएल के प्रधान लोग अपने अपने बल के अनुसार तुझ में हत्या करनेवाले हुए हैं।
- Ezekiel 18:6 यहेजकेल 18:6और न तो पहाड़ों पर भोजन किया हो, न इस्राएल के घराने की मूरतों की ओर आंखें उठाई हों; न पराई स्त्री को बिगाड़ा हो, और न ऋतुमती के पास गया हो,
- Leviticus 3:17 लैव्यव्यवस्था 3:17यह तुम्हारे निवासों में तुम्हारी पीढ़ी पीढ़ी के लिये सदा की विधि ठहरेगी कि तुम चरबी और लोहू कभी न खाओ।।
- Acts 21:25 प्रेरितों के काम 21:25परन्तु उन अन्यजातियों के विषय में जिन्हों ने विश्वास किया है, हम ने यह निर्णय करके लिख भेजा है कि वे मरतों के साम्हने बलि किए हुए मांस से, और लोहू से, और गला घोंटे हुओं के मांस से, और व्यभिचार से, बचे रहें।
- Acts 15:20–21 प्रेरितों के काम 15:20–21परन्तु उन्हें लिख भेंजें, कि वे मूरतों की अशुद्धताओं और व्यभिचार और गला घोंटे हुओं के मांस से और लोहू से परे रहें। क्योंकि पुराने समय से नगर नगर मूसा की व्यवस्था के प्रचार करनेवाले होते चले आए है, और वह हर सब्त के दिन अराधनालय में पढ़ी जाती है।
- Ezekiel 18:15 यहेजकेल 18:15अर्थात् न तो पहाड़ों पर भोजन किया हो, न इस्राएल के घराने की मूरतों की ओर आंख उठाई हो, न पराई स्त्री को बिगाड़ा हो,
- Ezekiel 22:9 यहेजकेल 22:9तुझ में लुच्चे लोग हत्या करने का तत्पर हुए, और तेरे लोगों ने पहाड़ों पर भोजन किया है; तेरे बीच महापाप किया गया है।
- Acts 15:29 प्रेरितों के काम 15:29कि तुम मूरतों के बलि किए हुओं से, और लोहू से, और गला घोंटे हुओं के मांस से, और व्यभिचार से, परे रहो। इन से परे रहो; तो तुम्हारा भला होगा आगे शुभ।।