Genesis · chapter 9 · verse 4
Genesis 9:4 in Hindi
पर मांस को प्राण समेत अर्थात् लोहू समेत तुम न खाना।
Par maans ko praan samet arthaat lohoo samet tum na khaanaa.
Genesis 9:4 in English
- King James Version (KJV)
- But flesh with the life thereof, [which is] the blood thereof, shall ye not eat.
- World English Bible (WEB)
- But flesh with its life, that is, its blood, you shall not eat.
- American Standard Version (ASV)
- But flesh with the life thereof, [which is] the blood thereof, shall ye not eat.
- Bible in Basic English (BBE)
- But flesh with the life-blood in it you may not take for food.
- Darby Translation (DBY)
- Only, the flesh with its life, its blood, ye shall not eat.
- Webster's Bible (WBS)
- But flesh with the life of it, [which is] its blood, shall ye not eat.
- Young's Literal Translation (YLT)
- only flesh in its life — its blood — ye do not eat.
Read in context
- 2और तुम्हारा डर और भय पृथ्वी के सब पशुओं, और आकाश के सब पक्षियों, और भूमि पर के सब रेंगनेवाले जन्तुओं, और समुद्र की सब मछलियों पर बना रहेगा: वे सब तुम्हारे वश में कर दिए जाते हैं।
- 3सब चलनेवाले जन्तु तुम्हारा आहार होंगे; जैसा तुम को हरे हरे छोटे पेड़ दिए थे, वैसा ही अब सब कुछ देता हूं।
- 4पर मांस को प्राण समेत अर्थात् लोहू समेत तुम न खाना।
- 5और निश्चय मैं तुम्हारा लोहू अर्थात् प्राण का पलटा लूंगा: सब पशुओं, और मनुष्यों, दोनों से मैं उसे लूंगा: मनुष्य के प्राण का पलटा मै एक एक के भाई बन्धु से लूंगा।
- 6जो कोई मनुष्य का लोहू बहाएगा उसका लोहू मनुष्य ही से बहाया जाएगा क्योंकि परमेश्वर ने मनुष्य को अपने ही स्वरूप के अनुसार बनाया है।
Cross references
- Deuteronomy 12:23 व्यवस्थाविवरण 12:23परन्तु उनका लोहू किसी भांति न खाना; क्योंकि लोहू जो है वह प्राण ही है, और तू मांस के साथ प्राण कभी भी न खाना।
- Deuteronomy 12:16 व्यवस्थाविवरण 12:16परन्तु उसका लोहू न खाना; उसे जल की नाई भूमि पर उंडेल देना।
- Deuteronomy 15:23 व्यवस्थाविवरण 15:23परन्तु उसका लोहू न खाना; उसे जल की नाई भूमि पर उंडेल देना।।
- Acts 15:20 प्रेरितों के काम 15:20परन्तु उन्हें लिख भेंजें, कि वे मूरतों की अशुद्धताओं और व्यभिचार और गला घोंटे हुओं के मांस से और लोहू से परे रहें।
- Leviticus 7:26 लैव्यव्यवस्था 7:26ओर तुम अपने घर में किसी भांति का लोहू, चाहे पक्षी का चाहे पशु का हो, न खाना।
- Acts 15:29 प्रेरितों के काम 15:29कि तुम मूरतों के बलि किए हुओं से, और लोहू से, और गला घोंटे हुओं के मांस से, और व्यभिचार से, परे रहो। इन से परे रहो; तो तुम्हारा भला होगा आगे शुभ।।
- Leviticus 17:10–14 लैव्यव्यवस्था 17:10–14फिर इस्त्राएल के घराने के लोगों में से वा उनके बीच रहनेवाले परदेशियों में से कोई मनुष्य क्यों न हो जो किसी प्रकार का लोहू खाए, मैं उस लोहू खानेवाले के विमुख होकर उसको उसके लोगों के बीच में से नाश कर डालूंगा। क्योंकि शरीर का प्राण लोहू में रहता है; और उसको मैं ने तुम लोगों को वेदी पर चढ़ाने के लिये दिया है, कि तुम्हारे प्राणों के लिये प्रायश्चित्त किया जाए; क्योंकि प्राण के कारण लोहू ही से प्रायश्चित्त होता है। इस कारण मैं इस्त्राएलियों से कहता हूं, कि तुम में से कोई प्राणी लोहू न खाए, और जो परदेशी तुम्हारे बीच रहता हो वह भी लोहू कभी न खाए।। और इस्त्राएलियों में से वा उनके बीच रहनेवाले परदेशियों में से कोई मनुष्य क्यों न हो जो अहेर करके खाने के योग्य पशु वा पक्षी को पकड़े, वह उसके लोहू को उंडेलकर धूलि से ढंाप दे। क्योंकि शरीर का प्राण जो है वह उसका लोहू ही है जो उसके प्राण के साथ एक है; इसी लिये मैं इस्त्राएलियों से कहता हूं, कि किसी प्रकार के प्राणी के लोहू को तुम न खाना, क्योंकि सब प्राणियों का प्राण उनका लोहू ही है; जो कोई उसको खाए वह नाश किया जाएगा।
- Leviticus 3:17 लैव्यव्यवस्था 3:17यह तुम्हारे निवासों में तुम्हारी पीढ़ी पीढ़ी के लिये सदा की विधि ठहरेगी कि तुम चरबी और लोहू कभी न खाओ।।
- Leviticus 19:26 लैव्यव्यवस्था 19:26तुम लोहू लगा हुआ कुछ मांस न खाना। और न टोना करना, और न शुभ वा अशुभ मुहूर्तों को मानना।
- 1 Samuel 14:33–34 1 शमूएल 14:33–34जब इसका समाचार शाऊल को मिला, कि लोग लोहू समेत मांस खाकर यहोवा के विरूद्ध पाप करते हैं। तब उस ने उन से कहा; तुम ने तो विश्वासघात किया है; अभी एक बड़ा पत्थर मेरे पास लुढ़का दो। फिर शाऊल ने कहा, लोगों के बीच में इधर उधर फिरके उन से कहो, कि अपना अपना बैल और भेड़ शाऊल के पास ले जाओ, और वहीं बलि करके खाओ; और लोहू समेत खाकर यहोवा के विरूद्ध पाप न करो। तब सब लोगों ने उसी रात अपना अपना बैल ले जाकर वहीं बलि किया।
- 1 Timothy 4:4 1 तीमुथियुस 4:4क्योंकि परमेश्वर की सृजी हुई हर एक वस्तु अच्छी है: और कोई वस्तु अस्वीकार करने के योग्य नहीं; पर यह कि धन्यवाद के साथ खाई जाए।